न्याय न मिला तो अकाली विधायक सिंगला के घर के आगे करेंगे आत्मदाह

भटिंडा (बलविंद्र): एक सप्ताह से लापता शराब कारोबारी डेजी मोहन के परिवार ने चेतावनी दी है कि डेजी मोहन के न मिलने की सूरत में पूरा परिवार अकाली विधायक सरूप चंद सिंगला के घर के सामने आत्मदाह करेगा। भले ही डेजी मोहन का सुसाइड नोट डाक के माध्यम से परिवार के पास पहुंचा है, लेकिन उसकी खुदकुशी की अभी तक कोई सूचना नहीं है।   लापता कारोबारी डेजी मोहन की पत्नी सुमन लता, बहन डा. पूनम व अन्य पारिवारिक सदस्यों के अनुसार डेजी मोहन शराब व प्रॉपर्टी का कारोबार करता…

Read More

शादी से लौट रहे परिवार के साथ हुआ भयानक हादसा, 5 की मौत

> भटिंडा: गिद्दड़बाहा के पास दौला गांव में शनिवार सुबह एक टाटा इंडिगो कार और तेल टैंकर की जबरदस्त टक्कर हो गर्इ। इस हादसे में  मौके एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत जबकि 2 अन्य लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार एक ही परिवार के सभी सदस्य शादी देखकर भटिंडा से राजस्थान लौट रहे थे। इसी बीच टाटा इंडिगो कार और टैंकर की भयानक टक्कर हो गर्इ। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही 5 लोगों ने दम तोड़ दिया जबकि 2 लोग गंभीर…

Read More

अपनी बात पर अड़े कांग्रेसी विधायक, CM बादल के घर के बाहर धरना प्रदर्शन दूसरी रात भी जारी

चंडीगढ़: पुलिस कमिश्नर लुधियाना को सस्पेंड करने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायकों का दूसरी रात भी मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के घर के बाहर धरना प्रदर्शन जारी रहा। सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, चरणजीत सिंह चन्नी और मोहम्मद सद्दीक सहित कई कांग्रेसी विधायक आज रात को भी सीएम के घर के बाहर पूरी तरह डटे रहे। विधायकों का कहना हैं कि जब तक लुधियाना के पुलिसकमिश्नर को सस्पेंड नहीं किया जाता तब तक व मुख्यमंत्री के घर के बाहर प्रदर्शन करते रहेंगे। सी.एम. ने की थी मुलाकात, लेकिन नहीं सुलझा मुद्दा …

Read More

RSS कार्यकर्ता की चोटी खींचना पुलिसकर्मियों को पड़ा महंगा, दर्ज हुआ केस

मैनपुरी: कोतवाली में ट्रैफिक पुसिल को मोटरसाइकिल पर जा रहे स्वयंसेवक के तीन कार्यकर्ताओं पर हाथ उठाना महंगा पड़ गया। कार्यकर्ताओं के साथ हुई मारपीट की घटना के बारे में जब भाजपाइयों और स्वयंसेवकों को पता चला तो उन्होंने विरोध करते कोतवाली थाने का घेराव कर लिया। देखते ही देखते वहां भाजपा और हिंदूवादी संगठनों के लोग कोतवाली आ गए। विरोध करते हुए कोतवाली के सामने जाम लगा दिया। पुलिस के साथ नोक झोक होने के बाद कार्यकर्ताओं पर हाथ उठाने वाले दो सिपाहियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामला निपटाया…

Read More

देश की लड़कियां बेहद क्षमतावान, बस उन्हें निखारने की जरूरत: साक्षी

मिर्जापुर: रियो आेलम्पिक की महिला कुश्ती में कांस्य पदक जीतने वाली साक्षी मलिक ने आज कहा कि देश की लड़कियों में खेलों के लिहाज से बहुत क्षमता है, बस उसे निखारने की जरूरत है। साक्षी ने मिर्जापुर के कछवां में आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती टूर्नामेंट का उद्घाटन करने के बाद कहा कि खेल के क्षेत्र में देश की लड़कियों में काफी क्षमता और प्रतिभा है, लेकिन जरूरी प्रशिक्षण के अभाव में वे सामने नहीं आ पातीं। उन्होंने कहा कि प्रतिभावान लड़कियों को अगर समुचित प्रशिक्षण और सहयोग मिले तो वे भी अन्तर्रराष्ट्रीय…

Read More

ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर सुरक्षा का कड़ा पहरा, समुद्र से लेकर सड़क तक अलर्ट

पणजी: ब्रिक्स सम्मेलन से पहले गोवा के तटों को किलों में तब्दील कर दिया गया है जबकि कार्यक्रम स्थल की आेर जाने वाले सभी प्रमुख राजमार्गों और गलियों में पुलिस बल की भारी मौजूगी है। इस सम्मेलन में विभिन्न राष्ट्राध्यक्षों को शिरकत करनी है। सम्मेलन शनिवार से दक्षिण गोवा के बेनौलिम गांव में शुरू होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। राज्य पुलिस ने डेबोलिम हवाई अड्डे के पास की सड़कों पर तथा कार्यक्रम के मुख्य स्थल की आेर जाने वाली सड़कों पर यातायात की आवाजाही पर कई पाबंदिया…

Read More

श्रीनगर: जकूरा में SSB की गाड़ी पर आतंकी हमला, 1 जवान शहीद

श्रीनगर: श्रीनगर के बाहरी इलाके में अद्र्धसैनिक बल के एक काफिले पर शाम आतंकियों द्वारा किए गए हमले में एक जवान की मौत हो गई और 8 अन्य जख्मी हो गए।अधिकारियों ने यहां बताया कि यह घटना जकुरा में उस समय हुई जब आतंकवादियों ने सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के उस वाहन पर गोलीबारी की जो शहर में कानून व्यवस्था संबंधी ड्यूटी करने के बाद कर्मियों को अपने शिविर लेकर जा रहा था। प्रतिबंधित अल-उमर मुजाहिदीन आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी ली है और निकट भविष्य में भी इसी तरह…

Read More

मेरी चिंता छोड़ अपने घर को संभालें सत्ती : वीरभद्र

शिमला: मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती को उनकी चिंता करने की बजाय अपने घर को संभालना चाहिए। उन्होंने सत्ती को सलाह दी कि वे अपने विधायकों को विधानसभा क्षेत्र में भेजें, क्योंकि उनकी कुर्सी भी अब जाने वाली है। प्रदेश सचिवालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्ती को दिन में सपने देखना बंद करने चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा जिस तरह के शगूफे छोड़ रही है, उससे सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि उनको…

Read More

कांग्रेस के भ्रष्ट नेताओं में अब पीसीसी चीफ भी शामिल : प्रवीण

नादौन: नादौन में जिला भाजपा की आवासीय बैठक के समापन के बाद हमीरपुर भाजपा के प्रभारी प्रवीण शर्मा ने पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू पर बर्तनदारी भूमि खरीदने और अवैध खनन को बढ़ावा देने के आरोप लगाए। प्रवीण शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के भ्रष्ट नेताओं में अब पीसीसी चीफ  भी शामिल हो गए हैं। प्रवीण शर्मा ने कहा कि भाजपा को सुक्खू द्वारा जमीन खरीदने से कोई एतराज नहीं है मगर बर्तनदारी भूमि खरीदने से भाजपा को एतराज है, जिससे कि लोगों के हक-हकूक प्रभावित हो…

Read More

डाक देरी से पहुंचने पर 2030 फार्म रद्द

मंडी: प्रदेशभर के उन बेरोजगारों की उम्मीदों पर मंडी जिला के डाक विभाग की कथित लापरवाही ने पानी फेर दिया है जो इस बार वनरक्षक बनने की उम्मीद पाले हुए थे। डाक देरी से पहुंचने पर वन विभाग ने एक साथ 2030 फार्म रद्द कर दिए हैं जो निर्धारित तिथि के आखिर दिन 24 अगस्त को कार्यालय नहीं पहुंचे और एक दिन अवकाश के बाद जब विभाग ने दफ्तर खोला तो डाक बाबू 2 बोरी लेकर कार्यालय पहुंचे और बेरोजगारों के आवेदन की रजिस्ट्रियां थमा दीं। उधर, वन विभाग ने डाक…

Read More