एक ही रोलनंबर पर 2 को एडमिट कार्ड

धर्मशाला: सैटलमैंट विभाग द्वारा बुधवार को ली गई पटवारियों की लिखित परीक्षा में कई खामियां देखने को मिलीं जिनका नतीजा परीक्षा देने पहुंचे कई अभ्यर्भियों को भुगतना पड़ा। इस दौरान विभाग द्वारा एक ही रोलनंबर 2 विभिन्न लोगों को जारी कर दिए गए थे। इसके अलावा कई लोगों को रोलनंबर स्लिप ही नहीं पहुंची थी जबकि कई रोलनंबर स्लिपों से परीक्षा देने का सैंटर ही गायब था। कुछ लोगों ने इंटरनैट के माध्यम से अपने परीक्षा केंद्रों को देखा जिस कारण वह परीक्षा देने के काबिल बन सके।   बुधवार को…

Read More

प्रदेश में खोली जाएगी साइबर लैब: डीजीपी

 ऊना प्रदेश पुलिस महानिदेशक संजय कुमार ने कहा कि प्रदेश में साइबर लैब के साथ साइबर पुलिस थाना खोलना प्रस्तावित है। वह बुधवार को ऊना जिले के जोल में नई पुलिस चौकी के शुभारंभ पर बोल रहे थे। प्रदेश में महिला पुलिस थानों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। बच्चों की सुरक्षा के प्रति भी अहम कदम उठाए गए हैं। शहरों में सुरक्षा के लिए क्यूआरटी टीम का गठन किया है। कहा कि पुलिस का उद्देश्य जनता के करीब जाकर अपनी कार्यक्षमता को बढ़ाना है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि…

Read More

गिले-शिकवे दूर कर बंद कमरे में वीरभद्र-धूमल ने की मंत्रणा

शिमला पिछले दिनों से एक-दूसरे के खिलाफ तीखे जुबानी हमले कर रहे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने बंद कमरे में लंबी मुलाकात की। यह मुलाकात मुख्यमंत्री के उस बयान के ठीक बाद हुई जिसमें उन्होंने दावा किया था कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की नजर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर है। सीएम के सरकारी आवास ओकओवर में बुधवार को करीब एक घंटे तक दोनों नेताओं में मंत्रणा हुई। प्रदेश की राजनीति के इन दो ध्रुवों के इस मिलन से सियासी गलियारों में हलचल मच गई है।…

Read More

विदेशी छात्रों को रास नहीं आ रही भारत में पढ़ाई ये हैं आंकड़े

विदेशी छात्रों को रास नहीं आ रही भारत में पढ़ाई ये हैं आंकड़े

दिल्ली गृह मंत्रालय के आंकड़ो से लगता है कि विदेशी छात्र अब भारत में नहीं पढ़ना चाहते हैं। बीते एक साल में भारत आने वाले विदेशी छात्रों की संख्या में बेहद कमी आई। विदेशी छात्रों की संख्या में आई कमी का यह आंकड़ा साल 2014 के मुकाबले साल 2014 में बेहद कम रहा। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सात देशों से भारत आने वाले विदेशी छात्रों का आंकड़ा जारी किया। गृह मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ो के मुताबिक यूएस, जर्मनी, फ्रांस, साउथ कोरिया,…

Read More

शीतकालीन सत्र: पीएम मोदी की अपील, ‘संसद चलने दें’

शीतकालीन सत्र: पीएम मोदी की अपील, ‘संसद चलने दें’

नई दिल्‍ली मोदी सरकार आर्थिक सुधार के अपने सबसे बड़े एजेंडे वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) को लागू करने के लिए फिलहाल विपक्ष के आगे झुकने को तैयार दिख रही है। यही वजह है कि उसने संसद के शीतकालीन सत्र में कांग्रेस की ओर से असहिष्णुता पर बहस कराने की मांग मंजूर कर ली है। हालांकि उसने असहिष्णुता से जुड़ी घटनाओं की निंदा करने और इसके खिलाफ प्रस्ताव पारित कराने की विपक्ष की मांग नामंजूर कर दी है। इधर, कांग्रेस, जदयू और वाम दलों ने असहिष्णुता के साथ महंगाई के…

Read More

असहिष्णुता पर दिये गए बयान पर अमीर की चारो तरफ तीखी आलोचना

असहिष्णुता पर दिये गए बयान पर अमीर की चारो तरफ तीखी आलोचना

तारे जमीं पर, थ्री इडियट, लगान जैसी समाज को संदेश देने वाली फिल्में करने वाले मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के असहिष्णुता के बयान पर तीखी बहस छिड़ गई है। उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान एक बेहद कड़ा बयान दे दिया था। उन्होंने कहा था कि उनकी पत्नी किरण राव तो देश छोड़ने तक की बात कहती हैं।उनके इस बयान से देश के सभी हिंदू और मुस्लिम ही नहीं नाराज हैं बल्कि उनके आबाई (पैतृक) गांव अख्तियारपुर के लोग भी सहमत नहीं हैं। उनका कहना है कि सारे जहां से हिंदोस्तां…

Read More

चुनाव को पड़ोसी राज्य से आएगी ईवीएम

शिमला: प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए पड़ोसी राज्यों से ईवीएम मशीन को मंगवाया जाएगा यानी नगर पंचायत व नगर परिषद चुनाव में ईवीएम का ही प्रयोग किया जाएगा। इसके अलावा पंचायत चुनाव में बैलेट पेपर का प्रयोग होगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने इस बारे संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारियों को आदेश जारी किए हैं।   ईवीएम को पड़ोसी राज्य से लाने और सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी को उठानी होगी जबकि बजट का प्रावधान निर्वाचन आयोग की तरफ से किया जाएगा। आयोग के इन आदेशों के बाद…

Read More

कोर्ट की अवमानना करने पर HPU रजिस्ट्रार निलंबित

शिमला: प्रदेश हाईकोर्ट ने कोर्ट के आदेशों की अक्षरश: अनुपालना न करने पर हि.प्र. विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डा. पंकज ललित को निलंबित करने के आदेश जारी किए। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू करते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि शनिवार सुबह साढ़े 10 बजे से ही उक्त अधिकारी रजिस्ट्रार का कार्य करना बंद करें। न्यायाधीश राजीव शर्मा व न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान ने अदालती आदेशों की हो रही अवमानना पर कड़ा संज्ञान लते हुए उपरोक्त आदेश पारित किए। अपने आदेश में कोर्ट ने कहा कि प्रदेश सरकार सहित सरकार के अधीन…

Read More

BJP विधायक ने राणा पर कसा तंज, बोले- जिसे जूतों की चिंता वह लोगों के बारे में क्या सोचेगा

हमीरपुर: सुजानपुर से भाजपा के विधायक नरेंद्र ठाकुर ने आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि गत बरसात में मंडी के धर्मपुर में आई प्राकृतिक आपदा के दौरान वहां पर अपने जूतों को पानी से भीगने से बचाने के लिए दूसरों के कंधों पर चढ़ गए थे। आज ऐसे हारे व नकारे लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ झूठी और अनाप-शनाप बयानबाजी कर अपने अस्तित्व की झूठी लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने तंज कसा कि जिनको अपने जूते भीगने का डर है, वह लोगों…

Read More

बहू ने पीट डाला ससुर

बहू ने पीट डाला ससुर चम्बा: एक बहू द्वारा अपने 80 वर्षीय ससुर को पीटने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कर्म चंद पुत्र माधो राम निवासी गांव सैली ने अपनी बहू पवनी देवी पत्नी विजय कुमार के खिलाफ पुलिस को शिकायत पत्र सौंपते हुए बताया है कि उसके साथ उसकी बहू ने मारपीट की है, जिसके चलते उसे अंदरूनी चोटें आई हैं।   पुलिस ने कर्म चंद की शिकायत के आधार पर रपट डाल कर शनिवार को क्षेत्रीय चिकित्सालय में उसका मैडीकल करवाया है। जिला पुलिस प्रवक्ता वीर…

Read More