लवर प्वाइंट में मिले कंकाल की शिनाख्त

कसौली (सोलन)।(यशपाल) लवर प्वाइंट में मिले कंकाल की शिनाख्त हो गई है। मृतक की पहचान मधुकर कपूर (66) निवासी वर्किंग वुमन सोसायटी कंसल नजदीक चंडीगढ़ (पंजाब) के रूप हुई है। पुलिस का दावा है कि यह आत्महत्या का मामला है। बीमारी और डिप्रेशन के चलते बुजुर्ग ने लवर प्वाइंट में आकर जान दी है। इसकी पुष्टि थाना प्रभारी कसौली अशोक राणा ने की है। पुलिस के मुताबिक कंकाल के नजदीक एक पुरानी पेंट भी मिली, जिसमे एक डेंटल केयर की पर्ची थी। पुलिस ने उस पर्ची के आधार पर अस्पताल…

Read More

फर्जी आईडी पर बेचे सिम, फंसे

सोलन।(मोहिन भरद्वाज) अहमदाबाद के तीन परिवारों को बेहोशी की दवा पिलाकर लूटपाट के मामले में शहर के कुछ कारोबारी फंस गए हैं। आरोपी ने जर्मनी में केयर टेकर की नौकरी के साक्षात्कार के लिए इन परिवारों को मोबाइल से संपर्क करके सोलन बुलाया था, वारदात को दिसंबर माह में अंजाम दिया था। मामले में जो सिम प्रयोग किए गए वह फर्जी आईडी पर लिए गए थे, इन्हें सोलन से ही लिया गया। पुलिस की छानबीन में मोबाइल के सिम लोकल निकले हैं, जिन्हे सोलन से ही शातिर ने थर्ड पर्सन…

Read More

तहसील कार्यालय से रिकार्ड गायब!

अर्की/ कुनिहार/दाडलाघाट(सोलन)। सीमेंट कंपनी की ओर से भूमि अधिग्रहण के बाद किसानों को दिए गए अवार्ड का रिकार्ड अर्की तहसील कार्यालय से गायब हो गए हैं। यह आरोप सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत मांगी जानकारी के आधार पर लगाए गए हैं। मामले में सीएम से हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई गई है, नतीजतन किसानों के साथ न्याय हो सके। ग्याना मंडल विकास संस्था के पदाधिकारियों ने यह सूचना मांगी गई है। मुख्य सलाहकार परमानंद ठाकुर व महासचिव रूप चंद ठाकुर ने कहा कि ग्याणा में पटवार वृत मांगू के…

Read More

चौड़ी सपाट सड़क पर सफर होगा सुहाना

नालागढ़ (सोलन)।(चतर सैनी) नालागढ़-पिंजौर हाइवे अब जल्द ही फोरलेन बनेगा। वह दिन दूर नहीं जब चौड़ी और सपाट सड़क बनने से इस हाइवे पर सफर सुहाना होगा। इसके लिए हाइवे अथारिटी ने 510 करोड़ की डीपीआर तैयार कर ली है। भूमि अधिग्रहण के लिए दस्तावेजों को राजस्व विभाग को आगामी कार्रवाई के लिए प्रेषित किया गया है। पिंजौर से नालागढ़ तक 38 किलोमीटर फोरलेन बनेगा, जो पिंजौर स्थित एचएमटी उद्योग की बैक साइड से होता हुआ बद्दी और नालागढ़ तक पहुंचेगा। पिंजौर से नालागढ़ की दूरी 35 किलोमीटर है, लेकिन…

Read More

गैस के दाम बढ़ाने पर जताया आक्रोश

सराहां (सिरमौर)।(ममता कश्यप )  हिमाचल प्रदेश किसान सभा की पच्छाद इकाई एवं भूतपूर्व सैनिक एकता मंच पच्छाद ने सिलेंडर गैस के बढ़ते दामों पर सरकार के प्रति आक्रोश जताया है। किसान सभा पच्छाद इकाई के अध्यक्ष जगदीश शर्मा, रामलाल शर्मा, प्रकाश भाटिया एवं भूतपूर्व एकता मंच के अध्यक्ष मदन सिंह ठाकुर, चतर सिंह, तारा दत्त शर्मा आदि ने अपने संयुक्त बयान में कहा कि गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से गरीब लोग सिलेंडर नहीं भरवा पा रहे हैं। सरकार ने सब्सिडी योजना शुरू कर गैस के दाम 450 से बढ़ाकर…

Read More

48 घंटों से पसरा अंधेरा

नौहराधार (सिरमौर)।(निशा पुंडीर)  बिजली की आपूर्ति बहाल न होने से नौहराधार पंचायत के उलाना, हरिजन बस्ती कड़ाईयों, चढ़नाई, गणण आदि क्षेत्रों में उपभोक्ता पिछले 48 घंटों से भारी परेशानी झेल रहे हैं। इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप है। ग्रामीणों का कहना है कि उलाना में बिजली बोर्ड ने जो 25 केवी का ट्रांसफार्मर स्थापित करवाया था वह जल चुका है। इसके चलते इसकी क्षमता प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने अब यहां 63 केवी क्षमता वाले ट्रांसफार्मर को स्थापित करने की मांग की है। ग्रामीण सतीश…

Read More

550 प्लॉट बिके, एक घर भी नहीं बना

नाहन (सिरमौर)।(दीप राम) यदि आप नाहन में ‘अपना घर’ बनने की सोच रहे हैं तो एक बार जरूर सोच लीजिए। दो वर्ष में ही मकान निर्माण की सामग्री से लेकर जमीन एवं दिहाड़ी में कई गुणा इजाफा हो चुका है। नाहन शहर और उसके आसपास जरजा, यशवंत विहार, रामकुंडी, बनोग, चीड़ावाली, जमीरिया, आईटीआई कालोनी, कांशीवाला आदि क्षेत्र में करीब 550 प्लॉट बिके हुए हैं। इनमें से एक भी घर अभी तक नहीं बन पाया है। जहां पर लोग ‘अपना घर’ बनाने का संपना संजोए हैं। लेकिन बढ़ती महंगाई के कारण…

Read More

पॉलीहाउस पर 10 करोड़ होंगे खर्च

राजगढ (सिरमौर)।(ओ पी शर्मा)  जिला में कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए आगामी तीन वर्षों के दौरान पॉलीहाउस निर्माण पर दस करोड़ रुपये की राशि व्यय की जाएगी। इसमें किसानों को पॉलीहाउस के निर्माण पर कुल लागत का 85 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर ने कोठिया-जाजर में वीरवार को 15 लाख से तैयार उठाऊ सिंचाई योजना का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कृषि एवं बागवानी के क्षेत्र में राजगढ़ ने उत्तर भारत में एक अलग पहचान बनाई है। राजगढ़ का आडू…

Read More

नौकरी के लिए आएं गोंदपुर

पांवटा साहिब (सिरमौर)।(वीरेन्द्र पंवार)  जिला उद्योग महाप्रबंधक ज्ञान सिंह चौहान ने कहा कि शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए दो मार्च को पांवटा के गोंदपुर मे रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक पांवटा क्षेत्र चौधरी किरनेश जंग व विशिष्ट अतिथि एसडीएम पांवटा श्रवण मांटा होंगे। महाप्रबंधक ने कहा कि रोजगार मेले में 30 स्टॉल लगाए जाएंगे। मेले में जिले की औद्योगिक इकाईयां गंभीरता दिखाएं। सिरमौर के पांवटा व कालाआंब से 750 रिक्तियों की डिमांड पहुंची है। प्रदेश सरकार व विभाग का…

Read More

तीन किस्तों में दीजिए बिजली बिल

शिमला।(सोनिया)  राज्य बिजली बोर्ड ने राजधानी में उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है।  प्रकाशित खबरों के बाद पहले नए मीटरों की जांच के आदेश हुए और अब बिजली बोर्ड ने उपभोक्ताओं से किस्तों में बिल लेने का फैसला लिया है। जिन उपभोक्ताओं के बिजली बिल ज्यादा हैं, वे अब किस्तों में भी बिल का भुगतान कर सकते हैं। बिलिंग में कोई गलती है तो उपभोक्ताओं पर सरचार्ज भी नहीं लगेगा। किस्तों में बिल देने के इच्छुक उपभोक्ताओं को अपने बोर्ड दफ्तरों में जाकर प्रार्थना पत्र देना होगा। इसमें किस्तों में…

Read More