पर्यटन कारोबार के लिए मंदा रहा 2013

कुल्लू। वर्ष 2013 प्रदेश के पर्यटन कारोबार के लिए निराशाजनक रहा। किन्नौर और उत्तराखंड त्रासदी का प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर बुरा असर पड़ा। पर्यटन कारोबारियों के अनुसार वर्ष 2013 पर्यटन कारोबार के लिए सबसे मंदा रहा। कारोबारियों के मुताबिक 2013 के पर्यटन कारोबार पर किन्नौर, उत्तराखंड और अनियमित हवाई सेवाओं की मार पड़ी। इससे वर्ष 2013 में पर्यटन कारोबार अन्य वर्षों के मुकाबले 60 से 70 प्रतिशत तक कम रहा। इससे जहां पर्यटक कारोबार को करोड़ों की चपत लगी, वहीं सरकार को भी टैक्स न मिलने से करोड़ों का…

Read More

भाजपा संगठन मंत्री ने सिखाए सियासी गुर

भल्याणी (कुल्लू)। भाजपा कुल्लू मंडल की बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा ने कार्यकर्ताओं को सियासी गुर सिखाए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राणा ने कहा कि बूथ जीता तो चुनाव भी जीत लिया। इसलिए कार्यकर्ता अपने बूथ को मजबूत करें, भाजपा की आम चुनाव में जीत खुद व खुद सुनिश्चित हो जाएगी। ढालपुर पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में संगठन मंत्री ने कार्यकर्ताओं से कोई सियासी चूक न करने की अपील की है। इस दौरान सदर भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उपस्थिति दर्ज करवाकर चुनावी टिप्स लिए। इस…

Read More

मनाली-लेह मार्ग अब पांच माह रहेगा बंद

कोकसर (लाहौल-स्पीति)। मनाली-लेह मार्ग पर अब करीब पांच माह तक वाहनों की आवाजाही नहीं हो पाएगी। रोहतांग में हुई बर्फबारी और मौसम के खराब रुख के देखते हुए बीआरओ ने चंद्रा नदी पर बने कोकसर पुल की प्लेटें हटा दी हैं। लाहौल की ओर से अब कोई भी वाहन रोहतांग की ओर नहीं जा पाएगा। हालांकि मनाली से लोग वाहनों में रोहतांग तक तो पहुंच जाएंगे लेकिन आगे केलांग-लेह नहीं जा पाएंगे। कोकसर पुल की प्लेटें हटाने पर स्थानीय लोगों ने रोष जताया है। लोगों का कहना है कि पुल…

Read More

अब ऑनलाइन बनेंगे फूड लाइसेंस

कुल्लू। जिले में खाद्य सामग्री बेचने वाले विक्रेताओं के ऑनलाइन फूड लाइसेंस बनाए जाएंगे। इससे विभाग और विक्रेताओं को सहूलियत होगी। विक्रेता ऑनलाइन लाइसेंस का स्टेट्स खुद भी देख सकता है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मुहिम को तेज कर दिया है। जिले के हरेक उपमंडल में जाकर विभाग लाइसेंस का नवीनीकरण भी करेगा। जिले में पांच हजार से अधिक लाइसेंस बनाए जाएंगे। जिले में खाद्य सामग्री में गड़बड़ी करने वाले विक्रेताओं पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने कड़ी कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। विभाग सप्लाई कंपनियों से लेकर विक्रेताओं तक…

Read More

अब टोकन से होगी मरीजों की एंट्री

कुल्लू। जिला अस्पताल में मरीजों को अब टोकन सुविधा मिलेगी। डाक्टर के पास पर्ची जाम करने के बाद डाक्टर मरीजों को टोकन देगा और इन्हीं टोकन के आधार पर मरीजों का चेकअप के लिए एंट्री होगी। इससे मरीजों को लाइन में खड़ा होने से निजात मिलेगी। अस्पताल में मरीजों और लोगों की सुविधा के लिए एक सहायता कक्षा भी स्थापित किया जाएगा। यहां मरीजों को अस्पताल से संबंधित जानकारियां मिलेंगी। सोमवार को अस्पताल में हुई रोगी कल्याण समिति की बैठक में यह निर्णय लिए गए। बैठक की अध्यक्षता डीसी कुल्लू…

Read More

बर्फ में फंसने वालों को जीवनदान देगी हट

केलांग। बर्फ से लकदक रोहतांग दर्रा को लांघने के दौरान राहगीरों की सुरक्षा के लिए वन विभाग और व्यापार मंडल ने भी पुख्ता इंतजाम किए हैं। रोहतांग दर्रा से सटे हरचा गडू स्थान पर वन विभाग ने एक रेस्क्यू हट बनाया है। यहां बर्फबारी और आपातकाल के दौरान फंसने वाले राहगीरों की सुरक्षा के लिए खाद्यान्न समेत अन्य जरूरी सामान का भंडारण किया गया है। मंगलवार को डीएफओ लाहौल वन मंडल हीरा लाल राणा अपने लावलश्कर के साथ हरचा गडू पहुंचे। यहां उन्होंने चावल, मैगी, आटा, नमक, केरोसिन, माचिस समेत…

Read More

जम्दग्नि देव के हारियानों ने गुराहा अनाज

हरिपुर (कुल्लू)। पुरातन गांव मलाणा के आराध्य देवता जम्दग्नि ऋषि हारियानों संग देव तौठ यानी देव बर्तन में विराजमान होकर ऊझी घाटी के दौरे पर निकले थे। इस दौरान देवता के पारंपरिक देव नियमों अनुसार पांच दर्जन हारियानों ने देवता के लिए अनाज एकत्रित किया। हारियानों ने सोलंग गांव से अरछंडी गांव तक दौरा किया। ऊझी घाटी के लोगों ने देवता जम्दगिभन ऋषि को अनाज भेंट किया। वहीं, हारियानों के लिए देव भोजन का आयोजन भी किया। जब मलाणा में फागली उत्सव होता है तो इस दौरान इस अनाज को…

Read More

न्यू ईयर के जश्न को ऊना तैयार

ऊना। न्यू ईयर के जश्न के लिए ऊना भी तैयार हो गया है। ग्राहकों को लुभाने के लिए होटलों में इस मौके पर खाने और रहने में छूट का प्रावधान किया गया है। चिंतपूर्णी, ऊना समेत जिले के विभिन्न इलाकों में स्थित होटल और रेस्तरां संचालकों ने ग्राहकों को लुभाने के लिए विशेष प्रबंध कर रखे हैं। चिंतपूर्णी से होटलियर्स एसोसिएशन के प्रधान संजीव शर्मा ने कहा कि होटलों में न्यू ईयर पर ग्राहकों को रेस्तरां और कमरे आदि पर तीस प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। उन्होंने…

Read More

मवा कहोलां में फंदे से लटका युवक

गगरेट (ऊना)। क्षेत्र के मवा कहोलां ईंट भट्ठे के शैड में एक युवक का शव फंदे पर झूलता मिला है। घटना से समूचे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान कुलदीप कुमार निवासी छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है। जो ईंट भट्ठे पर ही हेल्पर के तौर पर काम कर रहा था। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की वीडियोग्राफी की है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। जबकि मामले की आगामी छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मवा कहोलां…

Read More

सिर पर मारी रॉड, युवक लहूलुहान

अंब (ऊना)। अंब में पांच युवकों ने मिलकर एक युवक के सिर पर रॉड से हमला कर उसे बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। उसे घायलावस्था में तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन युवक की नाजुक हाल को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। वारदात के बाद पांचाें युवक मौके से फरार हो गए। इनमें से पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है। वारदात की मुख्य वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है।…

Read More