सेब सीजन में 428 करोड़ का कारोबार

काईस (कुल्लू)। सेब उत्पादन में इस बार बागवानों ने ठीकठाक चांदी कूटी। सब्जी मंडियों में ही अभी तक 428 करोड़ रुपये से अधिक का सेब बिक चुका है। जिले की सब्जी मंडियों में इस साल विभिन्न वैरायटी के सेब की 16,58,732 से अधिक पेटियां पहुंचीं। मार्केट बोर्ड ने ही मार्केट फीस के रूप में 4 करोड़ 28 लाख रुपये की कमाई की है। इन दिनों घाटी में सेब सीजन अंतिम चरण में है। अगले माह मंडियों में सनाटा पसर जाएगा। शुरू से लेकर अभी तक सेब की पेटी की कीमत…

Read More

चरस और ब्राऊन शुगर के साथ एक गिरफ्तार

मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में पुलिस ने एक व्यक्ति को नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी शमशेर सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार एएसआई टेक चंद गश्त दल के साथ मनाली के आलू ग्राउंड के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने शक के आधार पर एक व्यक्ति को तलाशी के लिए रोका…

Read More

रसोई गैस सिलेंडर से भड़की आग

ऊना। क्षेत्र के लालसिंगी में देर रात एक घर के किचन में रसोई गैस सिलेंडर में आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया। आग की लपटे देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आगजनी में हजारों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। उधर, दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाकर लाखों रुपये के माल को आग की भेंट चढ़ने से बचा लिया, जबकि पुलिस ने मामले के संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी…

Read More

अफवाह फैलाने वाले के विरुद्ध कार्रवाई

दौलतपुर चौक/मैड़ी (ऊना)। क्षेत्र में अफवाह फैलाने के आरोप में पुलिस ने युवक के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी है। गौरतलब है कि रविवार देर राम मुबारिकपुर-दौलतपुर चौक मार्ग पर ब्रह्मपुर में गोली चलने की खबर से सारा क्षेत्र एक बार फिर दहशत की जद में आ गया था। एक युवक का कहना था कि दो व्यक्तियों ने उस पर गोली दागी, जिसके बाद एसपी ऊना, डीएसपी हैड क्वार्टर व डीएसपी अंब सहित पुलिस का दस्ता मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गया, लेकिन मौके से गोली चलने जैसी…

Read More

सरकारी कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी

ऊना। हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से ऊना जिला के विकास कार्यों की समीक्षा के लिए नोडल सचिव बनाए गए जन शिकायत निवारण, प्रशासनिक सुधार एवं प्रशिक्षण विभाग (एआर/टीआरजी/आरपीजी) के प्रधान सचिव संजय गुप्ता ने जिले के सभी विभागाध्यक्षों के साथ बैठक की। उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की फीडबैक ली और अधिकारियों को फील्ड स्तर पर इन योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि आम आदमी और पात्र लोगों तक इन योजनाओं का लाभ पहुंच सके । उन्होंने मैहतपुर-अंब रोड के स्तरोन्नत…

Read More

कबड्डी में डीएवी लठियाणी का दबदबा

बंगाणा (ऊना)। पीएआर मॉडल हाईस्कूल डोहगी मे निजी स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता रामदास मलांगड़ ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। निजी स्कूल एसोसिएशन बंगाणा के महासचिव लखनपाल शर्मा ने बताया कि इस खेलकूद प्रतियोगिता में सीनियर लड़कियों की वालीबाल प्रतियोगिता में डीएवी लठियाणी विजेता एवं पीएआर डोहगी उपविजेता रही। जूनियर वर्ग में डीएवी लठियाणी विजेता तथा आर्य पब्लिक स्कूल उपविजेता रहा। सीनियर लड़कों में डीएवी लठियाणी विजेता एवं शिवालिक पब्लिक स्कूल बीहड़ू ने उपविजेता का पुरस्कार हासिल किया। जूनियर…

Read More

हथियारों के साथ दो पंजाबी दबोचे

अंब (ऊना)। क्षेत्र के गांव नकड़ोह में पंजाब के गुरदासपुर जिले के दो युवकों को एक गाड़ी में रॉडों और लाठियों के साथ दबोचा गया है। पुलिस ने युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है, जबकि मामले की छानबीन आरंभ कर दी गई है। उक्त युवकों को स्थानीय लोगों ने संदिग्ध गतिविधियों के चलते दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया है। युवकों का हथियार लेकर क्षेत्र में घूमने के पीछे क्या मकसद था, इसकी छानबीन में पुलिस जुट गई है। पुलिस से प्राप्त…

Read More

करंट की चपेट में आया छात्र

ऊना। क्षेत्र के गांव भड़ोलिया कलां में दसवीं कक्षा का छात्र अचानक करंट की चपेट में आने से घायल हो गया। उसे तुरंत घायलावस्था में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने युवक को प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हाल को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम को दसवीं कक्षा का छात्र रजत घर में विद्युत तार को बदलते समय अचानक करंट की चपेट में आ गया। जिसके चलते वह बुरी तरह से घायल हो गया। परिजनों ने तुरंत उसे ऊना के…

Read More

सड़क के नाम गुमराह कर रही कांग्रेस : भाजपा

जुब्बल (शिमला)। भाजपा मंडल जुब्बल कोटखाई नावर ने कांग्रेस सरकार पर ठियोग-हाटकोटी सड़क को लेकर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष लायक राम चौहान, महामंत्री गोपाल जबैईक, उमेश शर्मा, उपाध्यक्ष चेत राम आजाद, प्रताप चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरबंस धोलटा, कृष्ण चंद मांटा, अशोक चौहान, प्रदेश किसान मोर्चा उपाध्यक्ष बलबीर ठाकुर, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण फाल्टा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अशोक जस्टा ने बताया कि जुब्बल कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर तथ्यहीन बयानबाजी कर जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि तत्कालीन…

Read More

प्रभावितों को जल्द मिलेगी राहत राशि

रामपुर बुशहर। यहां बन रही रामपुर परियोजना कार्य से प्रभावित ग्राम पंचायत दत्तनगर के लोगों को जल्द मुआवजा राशि का भुगतान कर दिया जाएगा। इसके लिए सभी प्रभावित लोगों को तीन से पांच अक्तूबर तक खाता संख्या और आईएफसी कोड नंबर जमा करवाने को कहा गया है। इसके बाद पैसा प्रभावितों के खातों में जमा करवा दिया जाएगा। मुआवजा न देने के मामले को प्रमुखता के साथ उठाया था। परियोजना प्रभावित क्षेत्र के लोगों को प्रबंधन की ओर से पेड़ पौधे तथा फसलों को हुए नुकसान का बकाया पचास फीसदी…

Read More