
बंगाणा (ऊना)। पीएआर मॉडल हाईस्कूल डोहगी मे निजी स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता रामदास मलांगड़ ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। निजी स्कूल एसोसिएशन बंगाणा के महासचिव लखनपाल शर्मा ने बताया कि इस खेलकूद प्रतियोगिता में सीनियर लड़कियों की वालीबाल प्रतियोगिता में डीएवी लठियाणी विजेता एवं पीएआर डोहगी उपविजेता रही। जूनियर वर्ग में डीएवी लठियाणी विजेता तथा आर्य पब्लिक स्कूल उपविजेता रहा। सीनियर लड़कों में डीएवी लठियाणी विजेता एवं शिवालिक पब्लिक स्कूल बीहड़ू ने उपविजेता का पुरस्कार हासिल किया। जूनियर लड़कों में शिवालिक पब्लिक स्कूल बीहड़ू ने एसएस पिपलू को हराकर ट्राफी जीती। सीनियर लड़कियों के बैडमिंटन में डीएवी लठियाणी ने पीएआर डोहगी को पराजित किया। जूनियर लड़कियों में बैडमिंटन में आर्य स्कूल बंगाणा ने पीएआर डोहगी को शिकस्त दी। बैडमिंटन लड़कों में सीनियर डीएवी लठियाणी ने शिवालिक स्कूल बीहड़ू को मात दी। जूनियर लड़कों में पीएस कुटलैहड़ ने डीएवी लठियाणी को हराया। कबड्डी सीनियर लड़कों में डीएवी लठियाणी विजेता एवं माता सत्यावती उपविजेता रहा। इस मौके पर मुख्यातिथि रामदास मलांगड़ ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। वहीं प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर 31 सौ रुपये की नकद राशि स्कूल एसोसिएशन को सहयोग के रूप में दी। इस मौके पर पंडित बेनी प्रसाद शर्मा, स्कूल प्रधानाचाय्रों में लखनपाल शर्मा, लखबीर सैणी, राकेश कुमार, बख्शी राम, सुनीता शर्मा, चिरंजी लाल शर्मा, विजय कुमार व सीमा शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।
