मंत्री का बेटा बताकर दिखाई धौंस

कांगड़ा। मंत्री का बेटा बताकर अपने परिचित को नौकरी दिलवाने में सहयोग करने के नाम पर एसडीएम को फोन करने वाले एक जालसाज को कांगड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसडीएम कांगड़ा अजीत भारद्वाज की शिकायत पर यह कार्रवाई अमल में लाई गई है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार किया गया युवक शाहपुर के छू-घेरा का रहने वाला है। उधर, युवक की ओर से की गई इस जालसाजी से कई सकते में हैं। पकड़ा गया युवक पहले भी इसी तरह अपना काम…

Read More

टाटा मोटर्स फाइनांस के एमडी को वारंट जारी करने आदेश

धर्मशाला। कार खरीदने के बाद जबरन वाहन उठाने और उपभोक्ता को प्रताड़ित करने के एक मामले में धर्मशाला स्थित कंज्यूमर कोर्ट ने टाटा मोटर्स लिमिटेड फाइनांस सर्विसिज के एमडी को गिरफ्तारी वारंट जारी करने के आदेश दिए हैं। उपभोक्ता फोरम ने फैसला सुनाया है कि अगर निर्धारित अवधि तक कंपनी ने उपभोक्ता को हर्जाना अदा नहीं किया तो संबंधित कंपनी के एमडी की गिरफ्तारी की जाए। जानकारी के अनुसार ज्वालामुखी निवासी राजेंद्र कौशल पुत्र हरबंस लाल ने टाटा इंडिगो कार के लिए 4 लाख 48 हजार का लोन लिया था।…

Read More

बस किराया में वृद्धि जन विरोधी फैसला

नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। मंडल भाजपा नगरोटा बगवां ने बस किराये में की गई 30 प्रतिशत वृद्धि को जनविरोधी फैसला बताते हुए इसे गरीब लोगों की जेब पर डाका करार दिया है। मंडल भाजपा अध्यक्ष डा. नरेश बिरमानी की अध्यक्षता में तथा जिला भाजपा अध्यक्ष हिंदवीर कोहली व महासचिव अनिल शास्त्री की विशेष उपस्थिति में आयोजित हुई बैठक में उपरोक्त बस किराया वृद्धि पर रोष व्यक्त किया गया। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर भाजपा पूरी तरह से प्रदेश की जनता के साथ है तथा आंदोलन करके इस किराया वृद्धि को…

Read More

देहरा और ज्वालामुखी शहर के 111 कारोबारियों को नोटिस

देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। व्यावसायिक कार्यों के लिए पेयजल का इस्तेमाल कर रहे दुकानदारों, होटल और ढाबा मालिकों को आईपीएच विभाग ने पेयजल कनेक्शन पर मीटर लगाने को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस ज्वालामुखी और देहरा शहर के दुकानदारों, होटल और ढाबा मालिकों को जारी किए गए हैं, जो पेयजल कनेक्शन का व्यावसायिक इस्तेमाल कर रहे हैं। नोटिस मिलने के बाद देहरा और ज्वालामुखी शहर में कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि कई कारोबरियों को नोटिस मिल गए हैं तथा कइयों को अभी मिलना बाकी…

Read More

पालमपुर ओवरआल चैंपियन

नगरोटा बगवां (कांगड़ा) स्थानीय गांधी मैदान में आयोजित हुई राजकीय प्राथमिक विद्यालयों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में पालमपुर खंड ने ओवरआल ट्राफी पर कब्जा जमाया। जबकि उपमंडल स्तर पर आयोजित हुई सांस्कृतिक स्पर्धाओं में कांगड़ा उपमंडल ने पांच में से चार स्पर्धाओं में प्रथम रहकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सोमवार को प्रतियोगिता के समापन पर सहायक शिक्षा निदेशक राजकुमार शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर विजेता टीमों को पारितोषिक वितरित करके सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता के परिणामों में कबड्डी स्पर्धा के छात्र वर्ग में इंदौरा खंड प्रथम, पंचरुखी…

Read More

भाजपा की कक्षा में सियासी पढ़ाई

कुल्लू/पतलीकूहल। देवसदन कुल्लू में भाजपा की कक्षा में कार्यकर्ताओं को दिग्गज नेताओं ने राजनीति के टिप्स दिए। सोमवार को अभ्यास वर्ग के शुभारंभ पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने राष्ट्रीय राजनीति के वर्तमान परिदृश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मिशन 2014 को लेकर आवश्यक चुनावी टिप्स भी दिए। कहा कि 2014 में केंद्र की सत्ता से कांग्रेस को देशहित में बाहर करना आवश्यक है। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राम सिंह की अध्यक्षता में हुए में इस अभ्यास वर्ग में धूमल ने कहा कि यूपीए सरकार के शासनकाल में जनता…

Read More

85 हजार की सब्जियां लेकर भाग गया चालक

कुल्लू। अखाड़ा बाजार सब्जी मंडी से एक जीप चालक हजारों रुपये की सब्जियां बिना पैसा दिए ले भागा। पुलिस ने मामला दर्जकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सब्जीमंडी में तैनात फ्रूट कंपनी के देशराज ने शिकायत पत्र में कहा है कि रोहतक का एक मालवाहक वाहन चालक ने सब्जी लोड की और जब वह कहीं काम से निकला तो मौके का फायदा उठाकर चालक भाग निकला। शिकायत में कहा है कि वाहन में करीब 85 हजार रुपये की सब्जी लादकर रखी थी। डीएसपी संजय शर्मा…

Read More

तेगूबेहड़ में तहसील का सर्वेक्षण अन्याय : महेश्वर

कुल्लू। हिलोपा प्रमुख एवं कुल्लू सदर के विधायक महेश्वर सिंह ने कहा कि भुंतर में खुलने वाले तहसील कार्यालय को तेगूबेहड़ ले जाना जनता के साथ अन्याय और धोखा है। इस मुद्दे को सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। कुल्लू में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए महेश्वर सिंह ने कहा कि जो लोग इस तहसील कार्यालय को भुंतर से तेगूबेहड़ ले जाने को लेकर सर्वेक्षण करवा रहे हैं, वह यहां की 30 पंचायतों की जनता से अन्याय है। उन्होंने बताया कि तेगूबेहड़ के सिवाय लोगों के लिए जिला मुख्यालय की तहसील…

Read More

और धूमल के बोलते ही गुल हो गई बत्ती

भल्याणी (कुल्लू)। भाजपा के कुल्लू मंडल की पाठशाला में धूमल के संबोधन के वक्त बिजली के खलल ने राजनीतिक रंग ले लिया। सोमवार को भाजपा के अभ्यास वर्ग में जैसे ही पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने देवसदन में भाजपाइयों को चुनावी टिप्स देने शुरू किए तो एकाएक बत्ती गुल हो गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि हालांकि संगठन ने कार्यक्रम को लेकर विभाग को एक सप्ताह पहले अवगत करवा दिया था। बावजूद इसके बोर्ड ने कांग्रेसी नेताओं के दबाव में आकर कार्यक्रम को असफल बनाने की कोशिश की। प्रदेश…

Read More

ट्रक यूनियन ने रोका सेब का ट्रक

कुल्लू। बाह्य सराज में ट्रक यूनियन की पर्ची न कटवाकर जा रहे सेब के ट्रक को यूनियन के पदाधिकारियों ने पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रक चालक की शिकायत पर ट्रक यूनियन पर सड़क रोकने और हुड़दंग मचाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार दामेहली निवासी खेमराज ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह ट्रक में सेब लादकर दिल्ली जा रहा था। कहा है कि ट्रक यूनियन के सदस्य मेला राम, राजिंद्र कुमार, जोगिंद्र, सिंह, भगत राम, दौलत राम, राकेश कुमार, जयदेव, नवीन शर्मा और विनोद कुमार ने ट्रक…

Read More