बलद्वाड़ा (मंडी)। बलद्वाड़ा स्थित श्यामाकाली मंदिर को चोराें ने फिर निशाना बनाया है। चोर मंदिर से जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर गए। हालांकि, इस बार चोरों के हाथ कुछ खास नहीं लगा है। पूर्व में हुई चोरी की घटना के बाद माता के रथ पर ज्यादातर आर्टिफिशियल ज्वेलरी लगाई गई थी, लेकिन चोर गल्ला तोड़कर नकदी चुराने में कामयाब रहे। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। ठीक दो माह के अंतराल में चोरों ने दूसरी बार श्यामाकली मंदिर में सेंधमारी की है। गत तीस…
Read MoreYear: 2013
वाहन विक्रेता को सवा दस लाख देने के आदेश
मंडी। जिला उपभोक्ता फोरम ने वाहन विक्रेता और निर्माता को उपभोक्ता के पक्ष में 10,25,000 रुपये ब्याज सहित अदा करने के आदेश दिए। 5699 रुपये की राशि भी उपभोक्ता को ब्याज सहित लौटाने को कहा। वहीं, विक्रेता और निर्माता की सेवाओं में कमी के चलते उपभोक्ता को पहुंची मानसिक यंत्रणा के बदले 20,000 रुपये हर्जाना और शिकायत व्यय भी अदा करने के आदेश दिए। जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष जेएन यादव और सदस्यों रमा वर्मा एवं लाल सिंह ने जिला हमीरपुर की भोरंज तहसील के हिमर गांव निवासी पवन कुमार…
Read Moreचुवाड़ी में बस किराया बढ़ोतरी के खिलाफ किया प्रदर्शन
चुवाड़ी (चंबा)। बस किराया वृद्धि को लेकर एसएफआई व सीपीआईएम ने उपमंडल मुख्यालय में प्रदर्शन किया। इस मौके पर शहर में एक रैली निकाली गई और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। रैली तहसील कार्यालय से निकाली गई और पूरे शहर से होते हुए बस स्टेंड तक पहुंची। इस रैली में ज्यादातर एसएफाआई के कार्यकर्ता शामिल रहे। इस मौके पर सीपीआईएम की जिला सचिव सुदेश ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार जन विरोधी फैसले ले रही है। बस किराया में वृद्धि करके सरकार ने गरीब जनता पर बोझ डाला…
Read More18 स्कूलों के 175 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
सिहुंता (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिहुंता में जिला स्तरीय राष्ट्रीय लोक नृत्य एवं नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका आयोजन एससीईआरटी सोलन के सौजन्य से किया गया। इसमें जिला के 18 स्कूलों के 175 प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में उच्च शिक्षा उपनिदेशक विजय सिंह ठाकुर ने मुख्यातिथि के रूप में शिकरत की। इस मौके पर नशे पर आधारित नाटक का मंचन किया गया। इसके अलावा एचआईवी एड्स, बुजुर्गों की देखभाल, किशोर अवस्था में लड़के व लड़कियाें की समस्याएं और पर्यावरण संरक्षण पर प्रतियोगिताओं…
Read Moreगाय के मुंह में फटा देसी बम
चुवाड़ी (चंबा)। भटियात उपमंडल के तहत जिला कांगड़ा के साथ लगती ग्राम पंचायत बलाणा के कोहलण जंगल में जंगली जानवारों का शिकार करने के लिए आटा लगाकर रखा गया देसी बम खाने से एक लावारिस गाय बुरी तरह जख्मी हो गई है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में खासा रोष है। चर्चा है कि जिस तरीके से देसी बम बनाकर जंगली जानवरों का शिकार किया जा रहा है, इससे जंगल में आने-जाने वाले किसी व्यक्ति का भी इसकी चपेट में आने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने मंगलवार को…
Read Moreबिजली कर्मचारी किया निलंबित
चुवाड़ी (चंबा)। साड़ल पंचायत के कुठेड़ स्कूल से घर लौट रही बच्ची की बिजली की तार से करंट लगने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने विद्युत बोर्ड के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 ए के तहत लापरवाही से हुई मौत का मामला दर्ज कर लिया है। उधर, बिजली बोर्ड ने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी के खिलाफ लापरवाही बरतने के चलते विभागीय कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित कर दिया है। स्कूली छात्रा की मौत के बाद स्थानीय लोगों में विद्युत बोर्ड के प्रति खासा रोष है। आठ…
Read Moreकिराया बढ़ोतरी पर पहुंचे डीसी के दरबार छात्र
चंबा। डिग्री कॉलेज चंबा में शिक्षा ग्रहण कर रहे साहो क्षेत्र की आधा दर्जन पंचायतों के विद्यार्थियों को बस किराए में की गई बढ़ोतरी की मार पड़ी है। इस क्षेत्र में सरकारी बस सुविधा न होने के कारण छात्रों को फ्री बस सुविधा तो पहले ही नहीं मिल पा रही है और अब बढ़े किराये ने उन पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। ये छात्र 20 से तीस किलोमीटर का सफर तय कर कॉलेज पहुंचते हैं। इसके चलते जैसे-तैसे ये छात्र निजी बसों से चंबा पहुंचते थे, लेकिन अब किराया…
Read Moreस्कूल की दीवार गिरी, दो बच्चे घायल
मुल्थान (कांगड़ा)। छोटा भंगाल क्षेत्र की मुल्थान तहसील के अंतर्गत दूरदराज पंचायत स्वाड के प्राथमिक पाठशाला छेरना में चहारदीवारी और गेट के गिरने से दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल बच्चों को स्थानीय पीएचसी में इलाज के लिए लाया गया, जहां से उनकी हालत में सुधार न होने के कारण उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल मंडी रेफर कर दिया है। स्कूल में हादसा मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे के करीब हुआ। बताया जा रहा है कि बच्चे स्कूल में बाउंड्री वॉल के पास खेल रहे…
Read Moreभेड़खड्ड से छीनी गाड़ी सांबा से बरामद
कंडवाल (कांगड़ा)। पुलिस थाना नूरपुर के तहत शुक्रवार को एनएच-154 पर भेड़खड्ड नामक स्थान में एक महिंद्रा जाइलो टैक्सी के ड्राइवर पर कुछ अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर उसे घायल कर दिया था। हमलावर गाड़ी छीनकर फरार हो गए थे। गाड़ी को नूरपुर पुलिस की टीम ने सांबा (जेएडंके) से बरामद कर लिया है। शुक्रवार देर रात्रि भेड़खड्ड में टैक्सी गाड़ी में सवार कुछ लोगों ने चालक पर हमला किया था। इस दौरान चालक अपनी जान बचाने में कामयाब रहा लेकिन अज्ञात लोग गाड़ी छीन कर फरार हो गए…
Read Moreट्रक चालक से मारपीट कर छीने 47 हजार
कंडवाल (कांगड़ा)। पुलिस थाना इंदौरा की चौकी डमटाल के तहत प्रमुख व्यापारिक कस्बे डमटाल में एक ट्रक चालक से मारपीट कर उससे नगदी छीनने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार अमृतसर निवासी रंजीत सिंह पुत्र सरवण सिंह ने डमटाल पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई कि वह अपने ट्रक नंबर आरजे 13-जे-5603 में माल भरकर मुंबई जा रहा था। अचानक डमटाल की चढ़ाई पर ट्रक का इंजन गर्म हो गया। वह ट्रक रोककर उसे चेक करने लगा कि अचानक एक स्कूटी जेके 08 सी-1774 पर सवार तीन अज्ञात…
Read More