भोटा (हमीरपुर)। भोटा कस्बे में सड़क हादसे में महिला और उसके तीन वर्षीय बेटे की मौत हो गई। महिला स्कूटर पर अपने ससुर के साथ भोटा अस्पताल से बेटे का चेकअप करवाकर गलोड़ घर की ओर जा रही थी। हादसे में ससुर सलामत हैं। घटना की सूचना मिलने के पश्चात पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार रणजीत सिंह निवासी गलोड़ अपने पोते नैतिक ठाकुर को चेकअप करवाने के लिए चैरिटेबल अस्पताल भोटा लाया था। नैतिक के साथ…
Read MoreYear: 2013
हमीरपुर को फुटबाल का खिताब
सुजानपुर (हमीरपुर)। लड़कों की जिलास्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का सुजानपुर में समापन हो गया। समापन समारोह में नगर पंचायत सुजानपुर के अध्यक्ष मनोज ठाकुर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता टीमों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी तथा आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं प्रदान कीं। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबलों में हॉकी में सुजानपुर ने सेरा को 4 गोल के अंतर से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। सुजानपुर ने पांच गोल किए, जबकि सेरा की ओर से एक…
Read Moreचोरी के आरोपी को नौ माह कैद
हमीरपुर। चोरी के आरोपी को न्यायालय ने नौ माह का कारावास और चार हजार रुपये जुर्माना भरने की सजा सुनाई है। जुर्माना न चुकाने पर आरोपी को दो माह का अतिरिक्त कारावास काटना होगा। जेेएमआईसी-2 ने धारा 454 और 380 के तहत आरोपी को सजा सुनाई है। दोनों धाराओं के तहत सुनाई सजा एक साथ चलेगी। 12 सितंबर 2009 को तारो देवी ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह नेरी में किराए में मकान में रहती है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जोलसप्पड़ में चपरासी के पद पर तैनात है। 12…
Read Moreदसवीं की दो छात्राओं से रेप, मानवता शर्मसार
राजधानी शिमला में एक ही दिन दो नाबालिग लड़कियों के साथ रेप के मामले सामने आए हैं। अलग-अलग वारदातों में दसवीं की दो छात्राएं दरिंदों की हवस का शिकार हुई हैं। एक को दुराचार के बाद घर के बाहर और दूसरी को आईजीएमसी गेट के पास फेंक दिया। मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि हो गई है। दोनों लड़कियां आईजीएमसी में उपचाराधीन हैं। दोनों मामलों में एक नाबालिग के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक आरोपी हेम सिंह टैक्सी चालक है और विकासनगर में रहता है।…
Read Moreजेबीटी भर्ती रोक पर कोर्ट गई सरकार
शिमला। हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में जेबीटी की भर्ती पर लगी रोक हटाने के लिए सरकार ने कोर्ट में याचिका दायर कर दी है। सिंगल बैंच ने हिमाचल में जेबीटी भर्ती पर रोक लगा रखी है। सरकार ने अब खंडपीठ में याचिका दायर की है। हिमाचल में पहली बार जेबीटी प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षुओं को रोजगार के लिए कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। इससे पहले प्रशिक्षण के लगभग छह महीने बाद ही जेबीटी प्रशिक्षुओं को नौकरी मिल जाती थी। शिक्षा विभाग ने इनकी भर्ती शुरू कर दी थी,…
Read Moreमंडी में स्क्रब टायफस के दो नए मामले पॉजिटिव
मंडी। जिला में स्क्रब टायफस का प्रकोप जारी है। क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में स्क्रब टाइफस के पीड़ित रोगियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। अस्पताल में स्क्रब टायफस को दो नए मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। जोनल अस्पताल में स्क्रब टायफस से पीड़ित रोगियाें की संख्या सात दर्जन के आंकड़ा पार कर गई है। हालांकि, संभावित रोगियों को पहले ही स्क्रब टायफस की दवाई दी जा रही है। इससे मौतों का सिलसिला जरूर थमा है, लेकिन पॉजिटिव मामले अभी भी सामने आ रहे हैं। गत रोज अस्पताल से संभावित…
Read Moreवल्लभ कॉलेज में जल समस्या से जूझ रहे छात्र
मंडी। जिला के सबसे बड़े वल्लभ महाविद्यालय मंडी में अध्ययनरत छात्र पीने के पानी के लिए भटकने को मजबूर हैं। पिछले एक सप्ताह से कॉलेज में छात्र पानी की समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन न तो कॉलेज प्रशासन और न ही आईपीएच विभाग छात्रों की समस्या की ओर ध्यान दे रहा है। मंगलवार को एससीए ने पेयजल तथा छात्रों की अन्य समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। सीएससीए ने मांग की है कि पेयजल की समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए। सीएससीए के बैनर तले छात्रों ने समस्या को लेकर…
Read Moreआधे हिमाचल को सस्ता राशन नहीं : धूमल
मंडी। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि राज्य सरकार ने खाद्य सुरक्षा विधेयक को जल्दबाजी में लागू तो कर दिया, लेकिन अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि कितनी आबादी को यह खाद्य सुरक्षा मिलेगी। धूमल ने कहा कि केंद्र सरकार देश की 120 करोड़ आबादी में से 80 करोड़ लोगों को खाद्य सुरक्षा के तहत राशन उपलब्ध करवाने की बात कर रही है। वहीं, राज्य सरकार ने इस बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं की है। हिमाचल प्रदेश में कभी 25 लाख तो कभी 35 लाख…
Read Moreशहर की पैलेस कॉलोनी में बनेगी पार्किंग
मंडी। उपायुक्त देवेश कुमार ने कहा कि जिले में इस समय 11 गौ सदन चल रहे हैं। इनमें लगभग 750 गउओं को रखने की क्षमता है। विभिन्न कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि इस समय गौ सदनों में 460 के करीब गउएं हैं, जिनका समय-समय पर पशुपालन अधिकारियों की ओर से चिकित्सा निरीक्षण भी किया जा रहा है। हणोगी में भी गौसदन स्थपित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। नगर परिषद मंडी के सात वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा कचरा इकट्ठा करने की योजना काफी…
Read Moreघरेलू गैस सिलेंडर में 71.50 रुपये बढ़ोतरी
मंडी। त्योहारी सीजन में आम जनता को महंगाई का और तगड़ा झटका लग रहा है। प्रदेश सरकार ने विरोध के बावजूद बस किराये में 30 प्रतिशत वृद्धि को मंगलवार से लागू कर दिया है, वहीं घरेलू व कामर्शियल गैस सिलेंडरों के दाम भी बढ़ गए हैं। महंगाई की मार से आम जनता बेहाल है। त्योहारी सीजन में आम लोगों को दिन-प्रतिदिन बढ़ रही महंगाई ने तोड़ कर रख दिया है। रसोई गैस के दाम पहली अक्तूबर यानी मंगलवार से बढ़ गए हैं। जिला मंडी में कैश सब्सिडी योजना लागू हो…
Read More