मुल्थान (कांगड़ा)। …अगर छोटा भंगाल स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला छेरना में सेवाएं दे रहे अध्यापक समय पर स्कूल पहुंचते तो शायद यह हादसा न होता। जिस समय स्कूल में चहारदीवारी और गेट गिरा, उस समय अध्यापक स्कूल ही नहीं पहुंचे थे। न तो कोई स्कूल का अन्य कर्मचारी मौके पर था। इस कारण बच्चे बिना रोक-टोक दीवार के साथ खेल रहे थे। इसी दौरान दीवार गिरी और बच्चे मलबे में दब गए। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की नजर नहीं पड़ती तो शायद बच्चों की जान बचाना मुश्किल हो जाता। मलबा…
Read MoreYear: 2013
चार माह में कैसे गिर गई स्कूल की दीवार?
मुल्थान (कांगड़ा)। छोटा भंगाल स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला छेरना में जिस चहारदीवारी का मलबा बच्चों पर आ गिरा, वह दीवार लगभग चार महीने पहले ही बनकर तैयार हुई थी। जबकि गेट का निर्माण भी दीवार के साथ ही किया गया था। ऐसे में सवाल उठता है कि इतने कम समय में दीवार और गेट कैसे ढह गया? जाहिर है निर्माण में या तो घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया या फिर इसका निर्माण सुरक्षा के तहत नहीं हुआ। मौके पर स्थानीय लोग नहीं होते तो यहां एक बड़ा हादसा हो…
Read Moreगटर में गिरने से पहले जिंदा था रविंद्र
धर्मशाला। शिक्षा बोर्ड के पास गटर में मिले युवक रविंद्र के शव के मामले में फोरेंसिक लैब ने रिपोर्ट थाने में सबमिट कर दी है। पुलिस अब अपनी जांच को आगे बढ़ाएगी। फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट के अनुसार गटर में गिरने से पहले रविंद्र जिंदा था। गटर में गिरने के दो मिनट बाद ही उसकी मौत हुई है। डायटम टेस्ट रिपोर्ट में साफ लिखा है कि रविंद्र के गटर में जाने से पहले उसकी सांसें चल रही थीं। ऐसे में अब मामले में हत्या हुई है या फिर कोई दुर्घटना,…
Read Moreरविंद्र के परिजनों ने घेरा थाना, नारेबाजी
धर्मशाला। रविंद्र के परिजनों ने सोमवार को धर्मशाला थाने का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की। परिजनों ने रविंद्र की हत्या की आशंका जताई है। गौरतलब है कि शिक्षा बोर्ड के पास गटर में रविंद्र में रविंद्र का शव मिला था। परिजनों ने लगभग एक घंटा तक नारेबाजी की। परिजनों ने स्पष्ट कहा है कि जल्द पुलिस आरोपियाें को हिरासत में ले, ताकि मामले में सच्चाई सामने आ सके। मृतक की मां सुनीता देवी ने बताया कि 25 अगस्त को धर्मशाला थाना में बेटे के गुम होने की शिकायत दर्ज…
Read Moreमंत्री का बेटा बता धौंस जमाने वाला रिमांड पर
कांगड़ा। मंत्री का बेटा बताकर एसडीएम से अपने परिचित को नौकरी में सहयोग के लिए फोन करने वाले जालसाज को दो दिनों के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। इस मामले में गिरफ्तार किए गए नगरोटा बगवां के छू घेरा निवासी प्रवीण को कांगड़ा की अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे दो दिनों के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी के इस कारनामे ने कइयों को सकते में डाल दिया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि आरोपी से पूछताछ में कई अहम खुलासे हो सकते हैं।…
Read Moreबस किराया बढ़ोतरी पर कुल्लू में प्रदर्शन
कुल्लू। बस किराये बढ़ोतरी को लेकर जनता में प्रदेश सरकार के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोगों ने प्रदेश सरकार से इस फैसले को वापस लेने की मांग की है। मंगलवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी एवं एसएफआई ने डीसी दफ्तर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिवालय सदस्य एवं जिला सचिव प्रेम गौतम और राज्य कमेटी के सदस्य होतम सिंह सौंखला ने कहा कि प्रदेश सरकार का यह फैसला जनता विरोधी है। महंगाई से…
Read Moreगरीब मजदूरों का हक दबा गया होटल मालिक
कुल्लू। मनाली के एक होटल में नौकरी करने पर भी उन्हें उनका हक नहीं मिल पाया। होटल मालिक मजदूरों को झूठा आश्वासन देकर अपना काम निकालता रहा। वेतन मांगने पर बार-बार आनाकानी करने से जब मजदूर तंग हो गए तो उन्होंने मंगलवार को डीसी कुल्लू से शिकायत की। डीसी राकेश कंवर से मिलकर झारखंड निवासी रोहित सिंह, आनी के लगौटी निवासी राजेश कुमार, चमन लाल, नेपाली निवासी विजय रायमाझी और निरमंड के मोहर सिंह ने न्याय की गुहार लगाई है। डीसी को सौंपे शिकायतपत्र में मजदूरों ने बताया है कि…
Read More70 से ऊपर है उम्र तो निशुल्क होंगे टेस्ट
कुल्लू। जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को पंचायत समिति के सभागार कुल्लू में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला कल्याण विभाग, गैर सरकारी संस्था नटराजन, स्टेट बैंक आफ इंडिया, स्वास्थ्य विभाग, रोटरी नेत्र चिकित्सालय रूआडू के तत्वाधान हुआ। समारोह की अध्यक्षता डीसी राकेश कंवर ने की। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों और मां-बाप का आदर सम्मान करना हमारी सभ्यता एवं संस्कृति का अभिन्न अंग है। इसलिए हर युवा वर्ग को नि:स्वार्थ भाव से बुजुर्गों और अभिभावकों की सेवा करनी चाहिए। कहा कि वर्तमान में सामाजिक…
Read Moreहेल्थ वर्कर के हवाले पीएचसी थाटीबीड़
बंजार (कुल्लू)। घरद्वार बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के दावे कई जगहों पर धरातल से कोसों दूर नजर आते हैं। इसी में शामिल है पीएचसी थाटीबीड़। थाटीबीड़ और गोपालपुर पंचायत की हजारों की आबादी इसी प्राथमिक हेल्थ सेंटर पर निर्भर है। लेकिन हेल्थ सेंटर महज लैब तकनीशियन और हेल्थ वर्कर के हवाले हैं। छह माह पहले चिकित्सक का तबादला होने के बाद यह पद अभी तक रिक्त पड़ा है। पीएचसी में सप्ताह में एक या दो दिन बंजार सीएचसी से डाक्टर प्रतिनियुक्ति पर आता है। अन्य दिन पीएचसी में लैब टेक्नीशियन और…
Read More16 लाख में बिका जंगली लहसुन
केलांग। शक्तिवर्धक दवाईयों में इस्तेमाल होने वाले जंगली लहसुन की पुलिस के कड़े पहरे के बीच वन विभाग ने बोली लगाई। तस्करी के जरिये चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी-किलाड़ से देश के अन्य हिस्सों में ले जा रहे जंगली लहसुन की इस खेप को लाहौल-स्पीति पुलिस ने जुलाई माह में पकड़ा था। कोर्ट के आदेश के बाद लाहौल वन मंडल ने इसके लिए खुली बोली आमंत्रित की थी। इसमें सर्वाधिक साढे़ तीन हजार प्रति किलो के हिसाब से बोली लगी। इसके एवज में शख्स ने वन विभाग को वेट और…
Read More