बैठकों में न आने पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई

नेरचौक (मंडी)। बल्ह ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर गहन चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता बल्ह के प्रभारी डा. जय कुमार आजाद ने की। बैठक में पिछले लोकसभा चुनाव में प्राप्त वोटों की बढ़त को बढ़ाने के लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए गए। रविवार को आयोजित बैठक में ब्लॉक के अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर ने कहा कि 26 अक्तूबर को कांग्रेस की राज्यस्तरीय बैठक शिमला में होगी। जिसमें प्रदेश के सभी मंडलों के अध्यक्षों, उपाध्यक्षों, महामंत्रियों, डीसीसी तथा पीसीसी सदस्यों की उपस्थिति…

Read More

अक्षम माता-पिता ने संवार दी बेटों की जिंदगी

पंडोह (मंडी)। कौन कहता है आसमां में छेद नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारो। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है अक्षम माता-पिता ने। अक्षमता भी उनके मजबूत इरादों को तोड़ नहीं पाई। दिन-रात मेहनत कर अपने लाडलों को उन बुलंदियों पर पहुंचा दिया, यहां हर मां-बाप अपने बेटों को देखना चाहते हैं। उनके भविष्य को ऐसे संवारा कि यह दंपति दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत बन गया है। पंडोह के बीबीएमबी कालोनी में रहने वाले माता-पिता ने अक्षमता से लड़ कर अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा देने…

Read More

परिवहन निगम की बस पलटी, 29 जख्मी

सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट आ रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की सवारियों से भरी बस सड़क से करीब साठ फुट नीचे जा गिरी। हादसे में बस में सवार सभी 29 यात्री घायल हो गए। हालांकि, किसी भी यात्री के हताहत होने का समाचार नहीं है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें क्षेत्रीय अस्पताल मंडी रेफर किया गया है। चालक-परिचालक समेत घायल अन्य सभी यात्री नागरिक अस्पताल सरकाघाट में भर्ती है। इस हादसे से घटनास्थल पर अफरातफरी मच…

Read More

हादसों के लिए खटारा बसें जिम्मेवार : भाजयुमो

सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल सरकाघाट के रिस्सा गांव के खत्री रा टापू में हुई बस दुर्घटना पर भाजयुमो ने परिवहन मंत्री जीएस बाली पर निशाना साधा है। भाजयुमो ने निगम की खटारा बसाें को सड़क हादसाें के लिए जिम्मेवार ठहराया है। घायलाें का हालचाल पूछने आए भाजयुमो जिला अध्यक्ष रजत ठाकुर ने कहा कि परिवहन निगम के सरकाघाट डिपो की स्थिति दिन-प्रतिदिन बद से बदतर होती जा रही है। बसें मरम्मत बिना बीच रास्ते में कहीं भी खड़ी हो जाती हैं। जनता परिवहन निगम की बसाें में जान जोखिम में डालकर…

Read More

फर्जी सर्टिफिकेट के राज जानने पुलिस दिल्ली रवाना

घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल में कथित फर्जी सर्टिफिकेट मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने अब दिल्ली का रुख कर लिया है। पुलिस की एक टीम मामले की तय तक पहुंचने के लिए रविवार को दिल्ली रवाना हो गई है। दिल्ली के एक बोर्ड से जारी हुए इन सर्टिफिकेट की सत्यता का पता अब वहां से पुलिस टीम लौटने के बाद ही चल सकेगा। बहरहाल, पुलिस अन्य पहलुओं को मद्देनजर रखते हुए छानबीन कर रही है। उधर, फर्जी सर्टिफिकेट का मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप…

Read More

लोनिवि ने दो ठेकेदारों को भेजे नोटिस

चंबा। लोक निर्माण विभाग ने सड़क निर्माण के कार्य लटकाने वाले ठेकेदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसके अलावा आबंटित कार्यों में लेटलतीफी बरतने वाले ठेकेदारों के खिलाफ सख्त रूख अपनाने का मन बना लिया है। इसके चलते लोक निर्माण विभाग मंडल चंबा में तीन सड़कों के कार्य तय अवधि में पूरा न करने पर तीन ठेकेदारों को नोटिस जारी किए हैं। इनमें से एक ठेकेदार के आबंटित कार्य को ही रद कर दिया गया है। लोक निर्माण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बकाणी-कलवाड़ा सड़क का कार्य…

Read More

स्कूलों को दिए 11 लाख का कोई अता-पता नहीं

चंबा। जिला के ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में टायलेट निर्माण के लिए डीआरडीए की ओर से जारी 10 लाख 99 हजार रुपये का कोई अता-पता नहीं है। यह राशि डीआरडीए ने लगभग सात साल पहले जारी की थी, लेकिन आज तक इसका युटिलाइजेशन सर्टिफिकेट नहीं मिला है। इसके चलते स्कूलों ने इस बजट को कहां खर्च किया, इसका न तो शिक्षा विभाग को पता है और न ही डीआरडीए को। डीआरडीए ने तीसा, भटियात, मैहला और चंबा खंड के स्कूलों को संपूर्ण स्वच्छता अभियान व निर्मल भारत अभियान के तहत…

Read More

जल्द पक्की होगी सलूणी-किलोड़ सड़क

सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी की चार पंचायतों को जोड़ने वाली सलूणी-किलोड़ सड़क की हालत जल्द सुधरेगी। इसके लिए वन विभाग ने प्रक्रिया शुरू की दी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस सड़क को पक्का करने के लिए मनरेगा के तहत करोड़ों रुपये की राशि खर्च की जाएगी। सांसद राजन सुशांत ने सड़क क ी मरम्मत के लिए एस्टीमेट तैयार करने के वन विभाग को निर्देश जारी कर दिए है। लंबे समय से सड़क की मरम्मत न होने से इसकी हालत काफी दयनीय बनी हुई है। इस सड़क पर जगह-जगह…

Read More

बस लटकने से थमीं सांसें

चंबा। चंबा-पनेला रूट पर एक तो परिवहन निगम की ओर से खटारा बसें भेजी जाती हैं और दूसरा यहां पर सड़क की हालत दयनीय बनी हुई है। इसके कारण इस मार्ग पर हर वक्त दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। इस मार्ग पर शुक्रवार शाम को एक बस हादसा होते-होते टल गया। मार्ग पर गई एक सरकारी बस सरड़ा नाले के समीप हवा में लटक गई। इससे कुछ पल के लिए बस में बैठीं करीब 50 सवारियाें की सांसे रूक गई। स्थानीय लोगों ने इस घटना पर खेद जताया और…

Read More

कांगड़ा शहर में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

कांगड़ा। लोकसभा सांसद राजन सुशांत ने पूरे कांगड़ा शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीसीटीवी कैमरे और मूलभूत सुविधाओं के लिए ग्यारह लाख रुपये देने की घोषणा की है। यहां नप मैदान में दशहरा उत्सव पर बतौर मुख्यातिथि पधारे सुशांत ने कहा कि शहर के इस मशहूर त्योहार को जिलास्तरीय उत्सव का दर्जा दिलवाने के लिए वह खुद मुख्यमंत्री से बात करेंगे। उन्होंने कहा कि कांगड़ा शहर में सीसीटीवी कैमरे लगने से आम आदमी की सुरक्षा को मजबूती मिलेगी। दशहरे के सफल आयोजन के लिए उन्होंने कमेटी को 51000 रुपये…

Read More