जल्द पक्की होगी सलूणी-किलोड़ सड़क

सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी की चार पंचायतों को जोड़ने वाली सलूणी-किलोड़ सड़क की हालत जल्द सुधरेगी। इसके लिए वन विभाग ने प्रक्रिया शुरू की दी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस सड़क को पक्का करने के लिए मनरेगा के तहत करोड़ों रुपये की राशि खर्च की जाएगी। सांसद राजन सुशांत ने सड़क क ी मरम्मत के लिए एस्टीमेट तैयार करने के वन विभाग को निर्देश जारी कर दिए है। लंबे समय से सड़क की मरम्मत न होने से इसकी हालत काफी दयनीय बनी हुई है। इस सड़क पर जगह-जगह गड्ढे पड़े हुए हैं। इससे यहां पर वाहन चालक ो को चलने में मुश्किल होती है। ग्रामीणों को भी आवाजाही में परेशानी हो रही है। पिछले दिनों सलूणी दौरे पर आए सांसद डा. राजन सुशांत से ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल मिला था। उन्होंने सांसद से इस सड़क को पक्का करने की मांग की थी। हाल ही में भलेई दौर के दौरान सांसद ने बताया कि सलूणी-किलोड़ सड़क को मनरेगा के तहत पक्का किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने वन विभाग को सर्वे कर इसका एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश जारी किए हैं। इसके लिए स्थानीय निवासी मदन कुमार, महेश कुमार, चैन लाल, थान सिंह, चैन सिंह, डुम राम, ख्याति लाल, ज्ञान, चतरो राम, बिहारी लाल, शेर सिंह, प्यार चंद ने सांसद का धन्यवाद किया है।

Related posts