घुघन-ककराणा का रुख नहीं कर रहे उद्यमी

थानाकलां (ऊना)। कुटलैहड़ क्षेत्र के घुघन ककराणा क्षेत्र में लघु कारखाने और अन्य उद्योग लगाने में उद्योगपति दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। उद्योग विभाग ने इस क्षेत्र में 458 कनाल सरकारी भूमि औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए आरक्षित की हुई है। तीन वर्षों में इस क्षेत्र में मात्र एक ही लघु उद्योग की स्थापना हो सकी। इस क्षेत्र में औद्योगिक इकाइयों की स्थापना होने की घोषणा से क्षेत्र के हजारों बेरोजगार हाथों को काम मिलने की आस बंधी थी। पूर्व सरकार द्वारा इस क्षेत्र में औद्योगिक इकाइयों को बढ़ावा…

Read More

चूरा पोस्त रखने का आरोपी दो दिन के रिमांड पर

मैहतपुर (ऊना)। क्षेत्र के देहलां में पुलिस की ओर से चूरा पोस्त के साथ दबोचे गए आरोपी को अदालत ने दो दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि बलविंद्र सिंह को सोमवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी युवक को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश जारी किए हैं। अनुपम शर्मा ने बताया कि देहलां निवासी बलविंद्र सिंह को चुरा पोस्त रखने के आरोप में रविवार दोपहर गिरफ्तार किया गया था। जबकि…

Read More

484 कनाल भूमि की ज्वाइंट इंस्पेक्शन

ऊना। टकारला में सोमवार को उद्योग विभाग, वन विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, आईपीएच और विद्युत बोर्ड के अधिकारियों ने 484 कनाल भूमि की ज्वाइंट इंस्पेक्शन की। इस भूमि पर मिनी इंडस्ट्रियल एरिया की स्थापना के मकसद से प्रयास तेज कर दिए गए हैं। इस भूमि में पेड़ों की संख्या काफी कम है। हालांकि वन विभाग इन पेड़ों की गिनती करेगा। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि इस भूमि में पेड़ों को काटे बगैर ही नए औद्योगिक क्षेत्र को स्थापित किया जा सकता है। ज्वाइंट इंस्पेक्शन के साथ ही लैंड ट्रांसफर…

Read More

नवगठित लीग पर तल्ख पूर्व सैनिक

ऊना। इंडियन एक्स सर्विसेज लीग के पदाधिकारियों और सदस्यों की अहम बैठक का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित सैनिक विश्राम गृह में किया गया। बैठक की अध्यक्षता लीग के अध्यक्ष जय सिंह ने की। जबकि सेवानिवृत्त कर्नल कुलदीप सिंह ने बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। लीग ने एक स्वर में हाल ही में दौलतपुर चौक में गठित की गई लीग की नई इकाई का कड़े शब्दों में विरोध किया है। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में लीग के प्रदेशाध्यक्ष मेजर वीएस मनकोटिया को पत्र लिखकर विरोध दर्ज…

Read More

कुटलैहड़ में बेरोकटोक चल रहा खनन

लठियाणी (ऊना)। कुटलैहड़ खनन माफिया के हौसले बुलंद है। रात-रात भर सहायक खड्डों में अवैध खनन का कारोबार बेरोकटोक चल रहा है जिससे सहायक खड्डों के साथ जुड़ी लोगों की भूमि भी खतरे में पड़ गई है। क्षेत्र में पिछले लंबे समय चल रहे इस गोरख धंधे को रोकने के लिए अभी तक प्रशासन ने भी उचित कदम नहीं उठाए हैं जिससे विभागीय कार्रवाई भी संदेह के घेरे में है। न्यायालय के आदेशों पर प्रदेश सरकार ने नदियों नालों आदि से खनन पर पाबंदी लगा दी थी। इस कार्य को…

Read More

कैसे खुलेगी मर्डर की कलई

अंब(ऊना)। पूरे क्षेत्र को दहला देने वाले गोली कांडों का अभी कोई खुलासा नहीं हो पाया है। आरोपियाें को दबोचना तो दूर की बात है, पुलिस अभी तक उनकी शिनाख्त तक नहीं कर पाई है। उधर पुलिस विभाग ने मामले की छानबीन के लिए एसआईटी तक का गठन कर डाला है लेकिन हैरत है कि एसआईटी भी अभी मात्र कागजों में ही उलझी हुई है। कांगड़ा के सिकरां दा परोह और ऊना के नलोह में हुए एक जैसे दो गोलीकांडों के बीच की कड़ी तक को पुलिस अभी तक नहीं…

Read More

लोगों को गुमराह कर रहे सीपीएस : भाजपा

जुब्बल (शिमला)। बढ़ाल तथा कठासु पंचायत के भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर भाजपा कार्यकाल में हुए कार्यों का श्रेय लेने का आरोप लगाया है। भाजपा कार्यकर्ता कुलदीप तांटा, धर्म सिंह मलोकटा, रणवीर चौहान, सुरेंद्र, उधम मोक्टा, अश्वनी ठाकुर, अमर चंद रथटा, प्यारे लाल सहित दीपू मलोक्टा ने प्रेस को जारी बयान में बताया कि सीपीएस रोहित ठाकुर भाजपा कार्यकाल में हुए कार्यों का झूठा श्रेय लेकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरोट-मिहाना-राईका सड़क को तत्कालीन बागवानी मंत्री नरेंद्र बरागटा ने नाबार्ड में डाला था तथा इस…

Read More

पीटीए फंड बढ़ोतरी पर भड़की एसएफआई

रामपुर बुशहर। एसएफआई ने पीटीए फंड में बढ़ोतरी करने का विरोध जताया है। सोमवार को आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं ने कहा कि कॉलेज प्रशासन बार-बार फंड में बढ़ोतरी कर विद्यार्थियों पर आर्थिक बोझ डाल रहा है। एसएफआई ने चेतावनी दी कि अगर पीटीए फंड बढ़ोतरी के फैसले को वापस नहीं लिया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। एसएफआई के रामपुर कॉलेज परिसर अध्यक्ष अर्वन राठौर ने कहा कि बीते सत्र में पीटीए फंड में 40 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी लेकिन अब 60 रुपये और बढ़ाए जाने से पीटीए…

Read More

पंजाब की तर्ज पर मासिक वेतन मांगा

मंडी। आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर यूनियन की राज्य कमेटी की बैठक में मांगों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। अध्यक्षता यूनियन राज्य उपाध्यक्ष राजकुमारी ने की। जबकि, अन्य पदाधिकारियों सहित सीटू राज्य उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। यूनियन ने सरकार से मांग की कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिका को पंजाब की तर्ज पर पांच हजार एवं तीन हजार रुपये मासिक वेतन दिया जाए। यूनियन राज्य उपाध्यक्ष ने कहा कि 27 मई को शिमला में रैली के दौरान वेतन मसले पर सरकार को मांग पत्र भी सौंपा था, लेकिन सरकार अभी…

Read More

एक किलो 2 सौ ग्राम चरस समेत दो गिरफ्तार

गोहर (मंडी)। उपमंडल के अंतर्गत चैलचौक और जंजैहली के लंबाथाच में गोहर पुलिस ने गश्त के दौरान एक किलो दो सौ ग्राम चरस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मादक द्रव्य अधिनियम के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चैलचौक के समीप जासण में प्रोबेशनर एसएचओ निर्मल सिंह ने रविवार सुबह करीब पांच बजे नाका लगाया हुआ था। इस दौरान चैलचौक से बग्गी की ओर जा रहे एक व्यक्ति डोला राम निवासी शिल्हीबागी को संदेह के आधार…

Read More