चुनाव को कर्मचारियों ने कसी कमर

कांगड़ा। गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ के जिलास्तरीय चुनाव 18 अक्तूबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नया कांगड़ा के प्रांगण में हो रहे हैं। चुनाव में अहम ओहदों पर बैठने के लिए कर्मचारी नेताओं ने सियासी गोटियां फिट करनी शुरू कर दी हैं। महासंघ के सूत्रों के अनुसार चंद्राभ मिश्रा के इस बार अध्यक्ष पद का चुनाव न लड़ने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में अध्यक्ष पद के लिए फतेहपुर से संजय गुलेरी, धर्मशाला से जितेंद्र पठानिया, अभिषेक शर्मा, कांगड़ा से वीरेश भारती, जवाली से वीरेंद्र चौधरी का नाम…

Read More

स्वर्ण जयंती बंद, आजीविका मिशन शुरू

नूरपुर (कांगड़ा)। करीब डेढ़ दशक से गरीबी रेखा से नीचे गुजर-बसर कर रहे लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के मकसद से चलाई जा रही स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना (एसजीएसवाई) को बंद कर दिया गया है। इसकी जगह अब केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन लेगी। इस नई योजना को प्रदेश में प्रायोगिक तौर पर पायलट प्रोजेक्ट के रूप में पांच विकास खंडों में ही क्रियान्वित किया जाएगा। इसमें हरोली, बसंतपुर, कंडाघाट, सदर मंडी समेत विकास खंड नूरपुर को शामिल किया गया है। सूत्रों की मानें…

Read More

शिकायत पर अस्पताल पहुंचे विधायक रतन

ज्वालामुखी (कांगड़ा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ज्वालामुखी में उस समय हड़कंप मच गया, जब विधायक संजय रतन शाम को अस्पताल बंद होने से पहले अचानक वहां पहुंच गए। उन्होंने अस्पताल में रात्रि ड्यूटी पर रहने वाले कर्मचारियों को चेताया कि मरीजों की सेवा के लिए हर समय तैयार रहें। कोताही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बीएमओ डा. विवेक सूद ने उन्हें अस्पताल की गतिविधियों से अवगत करवाया। विधायक ने पूरे अस्पताल का दौरा कर रोगियों का कुशलक्षेम भी जाना। उन्होंने कहा कि उन्हें शिकायतें मिल रही हैं कि…

Read More

भव्य रथयात्रा के साथ कुल्लू दशहरा शुरू

कुल्लू। भगवान रघुनाथ की भव्य रथयात्रा के साथ ही अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा शुरू हो गया है। सोमवार को ढालपुर मैदान में रथयात्रा के दौरान देव-मानस मिलन का अद्भुत नजारा देख लोग भाव विभोर हो गए। सैकड़ों देवी-देवताओं के साथ रथयात्रा में हजारों की तादाद में लोग शामिल हुए। ‘भगवान रामचंद्र की जय’ उदघोष से पूरी कुल्लू घाटी देवमयी हो गई। स्थानीय लोगों के साथ देश-विदेश से आए सैकड़ों लोग इस देव समागम का गवाह बनें। रथयात्रा के बाद रघुनाथजी समेत उत्सव में शरीक हुए 206 देवी-देवता ढालपुर में बने अस्थाई…

Read More

रोहतांग पर बर्फ के दीदार को उमड़े सैलानी

उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। 13050 फुट ऊंचे रोहतांग दर्रे पर बर्फ के दीदार के लिए सैलानियों का हुजूम उमड़ पड़ा है। बर्फबारी से रोहतांग दर्रा सफेद चांदी से चमक उठा है। कुदरत की इस नेमत को देखेने के लिए दिल्ली, गुजरात समेत पश्चिम बंगाल आदि राज्यों से आए पर्यटक पहुंच रहे हैं। सोमवार को पर्यटकों की सैकड़ों गाड़ियां रोहतांग पहुंचीं। तीखी सर्द हवाओं के बीच पर्यटक एक-दूसरे पर बर्फ के गोले बनाकर फेंक रहे हैं। वहीं, सैलानी घुड़सवारी, स्कीइंग का भी आनंद उठा रहे हैं। हालांकि, यह बर्फबारी ज्यादा देर तक नहीं…

Read More

चरस के साथ बाबा सहित दो धरे

कुल्लू। दशहरा उत्सव को लेकर पुलिस संदिग्धों पर कड़ी नजर रखे हुए है। पुलिस जगह-जगह नाके लगाकर वाहनों की तलाशी ले रही है। मणिकर्ण पुलिस ने दशहरा उत्सव शुरू होते ही चरस के साथ बाबा सहित एक अन्य को हिरासत में ले लिया। आरोपी को दो दिन के रिमांड पर भेज दिया है। मंगलवार को आरोपियों को फिर न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार मणिकर्ण पुलिस का एक दल एसआई राजकुमार की अगुवाई में हुरलाधार के पास गश्त पर था। पुलिस आने-आने…

Read More

ढालपुर में प्रदेश का सबसे बड़ा अस्थायी बाजार

कुल्लू। ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में सोमवार से प्रदेश का सबसे बड़ा अस्थायी बाजार सजना शुरू हो गया है। उत्सव के आयोजन से जुड़े लोगों का कहना है कि इस बार दशहरा उत्सव का कारोबार पिछले कई सालों के रिकार्ड तोड़ने का आतुर है। दशहरा उत्सव में हर वर्ष करीब 150-200 करोड़ रुपये के आसपास कारोबार होता है। इस वर्ष ढालपुर मैदान में लगने वाले अस्थायी बाजार की दुकानें करीब दो करोड़ तीस लाख रुपये में नीलाम हुई हैं। पिछले वर्ष दुकानों की नीलामी से प्रशासन को एक करोड़ साठ लाख…

Read More

देव और मानस का हुआ अद्भुत मिलन

कुल्लू। ढोल-नगाड़े, नरसिंगे, करनाल और शहनाई की स्वरलहरियों की मधुर ध्वनि से रघुनाथ की नगरी ढालपुर गूंज उठी है। ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते देवरथों को देखकर ऐसा लगा, मानो ढालपुर का पूरा वातावरण देवलोक में तबदील हो गया। दशहरा उत्सव के शुभारंभ पर ढालपुर मैदान में भव्य देव मिलन का अनोखा नजारा देखा गया। इस अलौकिक नजारे को देखकर यहां उमड़ी हजारों की भीड़ कौतूहल से भर उठी। माता हिडिंबा तथा देवता बिजली महादेव सहित करीब दो दर्जन देवी देवताओं ने भगवान रघुनाथ के दोनों ओर कतारबद्ध तरीके से…

Read More

महिला पर तेजधार हथियार से वार

गगरेट (ऊना)। क्षेत्र के बबेहड़ में रविवार देर सायं हुई एक वारदात में एक व्यक्ति ने अपने ही गांव की एक महिला के गले पर किसी तेजधार हथियार से वार कर डाला। घटना में महिला गंभीर रुप से घायल हो गई जिसे तुरंत गगरेट अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी नाजुक होती हालत के चलते उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया है जहां उसका उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने घटना के संदर्भ में केस दर्ज कर मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस से प्राप्त…

Read More

टैंपो ने रौंदा बाइक सवार, मौत

ऊना। औद्योगिक क्षेत्र बाथड़ी में टैंपो और बाइक के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत में बाइक सवार की मौत हो गई है। हादसा इतना जबरदस्त था कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। जबकि पुलिस ने टैंपो चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रवि कुमार पुत्र रमेश चंद निवासी देर शाम अपनी बाइक पर सवार होकर निजी काम से जा रहा था। इसी…

Read More