दशमी पर जला दशानन

धर्मशाला। बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजयदशमी जिला कांगड़ा में धूमधाम से मनाया गया। जिला के विभिन्न क्षेत्रों में विजय दशमी पर रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले जलाए गए। धर्मशाला के पुलिस मैदान में कचहरी अड्डा दशहरा कमेटी के कार्यक्रम में 40 फुट का रावण जबकि देहरा में 50 फुट का रावण जलाया गया। धर्मशाला के पुलिस मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सुधीर शर्मा ने रावण के पुतले को आग लगाई। पुलिस मैदान में रावण दहन के…

Read More

वाहन हादसों में एक की मौत, 13 घायल

धर्मशाला। अलग-अलग वाहन हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलाें का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। उधर, शाहपुर पुलिस स्टेशन में डिंपल सूद निवासी जोगिंद्रनगर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि स्कारपियो चला रहे प्रकाश चंद की की गाड़ी पेड़ से टकरा गई। इसमें सतिंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि डिंपल सूद, अमन सूद और चालक प्रकाश चंद घायल हो गए। घायलों का इलाज टांडा मेडिकल कालेज में चल रहा है। एएसपी…

Read More

नवरात्र में 144 का बार-बार उल्लंघन

ज्वालामुखी (कांगड़ा)। नंगे-नंगे पांव मैया अकबर आया सोने का छत्र चढ़ाया… यह मां ज्वाला के दर पे प्रचलित भेंट है, जो बयां करती है कि नंगे पांव महाराजा अकबर मां के दरबार में पहुंचा था। वहीं नवरात्र में मात्र 500 मीटर के रास्ते को भी पैदल तय करने में कई वीवीआईपी व अन्य लोग गुरेज करते दिखे। बेबस मंदिर प्रशासन वाहनाें को आने की स्वीकृति प्रदान करता रहा। विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी में रविवार को शारदीय आश्विन नवरात्र का महापर्व तो विधिवत संपन्न हो गया। लेकिन, इतने बड़े आयोजन…

Read More

महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

इंदौरा (कांगड़ा)। पठानकोट-जोगिंद्रनगर नैरोगेज रेल मार्ग पर तलाड़ा के समीप एक बुजुर्ग महिला के ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतका की पहचान मनसा देवी पत्नी कश्मीर सिंह निवासी गांव सहौर तहसील नूरपुर के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस के प्रभारी शफी मोहम्मद घटनास्थल पर पहुंच गए और मृतका के शव को अपने कब्जे में ले लिया। रेलवे पुलिस के इंस्पेक्टर शफी मोहम्मद ने बताया कि मृतका के शव का शनिवार को नूरपुर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत परिजनों को…

Read More

इमरजेंसी में 21 घंटे तक होंगे टेस्ट

कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में इमरजेंसी लैब में मरीजों को 21 घंटे तक टेस्ट सुविधा मिलेगी। इसके बाद हर रोज रूटीन की तरह मरीजों के टेस्ट होते रहेंगे। मरीजों को इमरजेंसी में टेस्टों के लिए इधर-उधर नहीं भटकना होगा। इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने अस्पताल में ही इमरजेंसी लैब खोल दी है। जिला अस्पताल में तैनात मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. बलदेव ठाकुर ने बताया कि अस्पताल में खोली गई लैब में एक बजे दोपहर से सुबह 9 बजे तक टेस्ट होंगे।

Read More

विजेंद्र युवा बोर्ड के सदस्य मनोनीत

कुल्लू। जिला कुल्लू से संबंध रखने वाले विजेंद्र पंडित को प्रदेश युवा बोर्ड का सदस्य मनोनीत करने पर समर्थकों ने खुशी जताई है। विजेंद्र पंडित की नियुक्ति के लिए एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मल ठाकुर, एनएसयूआई उपाध्यक्ष अमित गौड़, बंजार युकां अध्यक्ष तेजा ठाकुर, उपाध्यक्ष भोपाल ठाकुर, कुल्लू युकां अध्यक्ष हीरा लाल पुजारी, मनाली युकां अध्यक्ष हीरा लाल विभु और युकां के पूर्व अध्यक्ष वीर सिंह ठाकुर सहित जिले के युवाओं ने उन्हें बधाई दी है। इससे पहले विजेंद्र पंडित एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रतिनिधि भी रह चुके हैं। विजेंद्र पंडित…

Read More

कुल्लवी नाटी से होगा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज

कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा महोत्सव सोमवार से शुरू होने जा रहा है। दशहरा पव्र का विधिवत शुभारंभ राज्यपाल उर्मिला सिंह करेंगी। ढालपुर मैदान के साथ-साथ ऐतिहासिक कलाकेंद्र भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए दुल्हन की तरह सज गया है। इस दौरान देवभूमि कुल्लू में जहां देशी-विदेशी कलाकार अपनी कलाओं का जादू बिखेरेंगे। वहीं, कुल्लू का भव्य देव मिलन, रथयात्रा और लोकनृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। दशहरा उत्सव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है। दशहरा समिति के अध्यक्ष एवं उपायुक्त कुल्लू राकेश कंवर ने बताया कि ऐतिहासिक लाल चंद…

Read More

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा महोत्सव आज से

कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा महोत्सव सोमवार से शुरू हो रहा है। 14 से 20 अक्तूबर तक देव समागम के लिए जिले के 292 देवी देवताओं को न्योता दिया गया है। सोमवार को दशहरा का विधिवत शुभारंभ राज्यपाल उर्मिला सिंह करेंगी जबकि समापन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह करेंगे। भव्य देव मिलन का पारंपरिक आगाज सोमवार सुबह मेले में आए सभी देवी-देवता भगवान रघुनाथ के दरबार पर हाजिरी लगाकर करेंगे। इसके बाद भगवान रघुनाथ को कुल्लू का राज परिवार और अन्य कारकून विधि विधान से रघुनाथपुर से रथ मैदान लाएंगे। रथ मैदान में…

Read More

जलवाहकों को 75 रुपये दिन के हिसाब से दें वेतन

कुल्लू। जलवाहक कम सेवादार संघ खंड कुल्लू दो की बैठक में जलवाहकों को 75 रुपये डेली के हिसाब से वेतन देने की मांग की गई। ढालपुर स्थित लोअरविंग स्कूल में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता संघ के जिला महासचिव चेतराम प्रभाकर ने की। बैठक में जलवाहकों ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इसके अलावा जलवाहक संघ ने इस वर्ग को नियमित न करने पर भी रोष जताया। चेतराम ने बताया कि जिस समय जलवाहकों को नियमित होना था उस समय सरकार ने उन्हें 12 साल बाद दैनिक वेतनभोगी बना दिया।…

Read More

बंपर सेब उत्पादन पर खिंचे चले आए कारोबारी

कुल्लू। जिला में इस साल सेब की रिकार्ड पैदावार होने से देश भर के कारोबारी दशहरा पर्व की ओर खिंचे चले आए हैं। इस साल उत्सव में बीते साल की अपेक्षा 15 से 20 फीसदी तक अधिक व्यापारी ढालपुर पहुंचे हैं। इस बार दशहरा समिति ने प्लाट आवंटन से ही दो करोड़ रुपये रुपये जुटाए हैं। सात दिन तक चलने वाले दशहरा पर्व में अमूमन दो सौ करोड़ रुपये का कारोबार होता आया है, ऐसे में देश और प्रदेश से यहां अपने उत्पाद बेचने आए कारोबारियों को उनका कारोबार अधिक…

Read More