सरकार की उपलब्धि, शराब सस्ती और राशन महंगा

चंपावत/लोहाघाट। विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता अजय भट्ट ने कहा है कि मौजूदा प्रदेश सरकार ने शराब सस्ती और राशन महंगा कर दिया है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के फैसलों को पलटने के अलावा वर्तमान सरकार और कुछ नहीं कर रही है। सोमवार को चंपावत और लोहाघाट में पत्रकारों से बातचीत में श्री भट्ट ने सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि सरकार पिछले वर्ष की वार्षिक योजना में से 50 फीसदी राशि खर्च ही नहीं कर पाई। मनरेगा का 100 करोड़ रुपया लैप्स हो गया है। विधानसभा…

Read More

दुर्लभ प्रजाति के देवदार का अतिक्रमण

लोहाघाट। जिलाधिकारी की ओर से वन विभाग को नगर क्षेत्र में देवदार वनों को पहुंचाई जा रही क्षति तथा अतिक्रमण को सख्ती से रोकने का आदेश की खुलेआम धज्ज्यिां उड़ रही हैं। लोग देवदार के वृक्षों के बीच कच्चे-पक्के निर्माण कर अतिक्रमण कर रहे हैं। जबकि अभी तक आदेश का कोई असर नहीं दिखाई दिया है। नगर क्षेत्र में सरकारी भूमि को हथियाने का कार्य तेजी से चल रहा है। जिसे रोकने में पुलिस तथा प्रशासन पूरी तरह असफल हो चुका है। अब लोक निर्माण विभाग परिसर में देवदार के…

Read More

जल विद्युत का सही इस्तेमाल से राज्य उगलेगा सोना

बनबसा। राज्यपाल डा. अजीज कुरैशी का कहना है कि जल संसाधनों के सही इस्तेमाल से उत्तराखंड विश्व सबसे बेहतर और समृद्ध राज्य बन सकता है। यदि विद्युत का सही इस्तेमाल किया जाए तो उत्तराखंड सोना उगलने लगेगा। दुर्गम क्षेत्रों में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा की बाध्यता तय की जानी चाहिए। सोमवार को खटीमा में मुशायरे में शिरकत करने आए राज्यपाल ने एनएचपीसी के गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम किया और मंगलवार की सुबह पत्रकारों से वार्ता में राज्यपाल ने कहा कि राज्य की नदियों पर सही तरह से जल विद्युत…

Read More

किरौड़ा नाले पर ओवरब्रिज की मांग

चंपावत। जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर के खेतखेड़ा में किरौला नाले पर ओवरब्रिज बनाने की मांग जोर पकड़ती जा रही है। किरौला नाले और रौखड़ के कारण क्षेत्र के ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात में किरौड़ा नाला विकराल रूप धारण कर लेता है, जिस कारण खेतखेड़ा, थ्वालखेड़ा, उचौलीगोठ सहित कई गांवों का संपर्क शेष दुनिया से कट जाता है। क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि खेतखेड़ा सहित किरौड़ा नाले से प्रभावित अन्य स्थानों में ओवरब्रिज का निर्माण किए जाने से जहां ग्रामीणों की परेशानियों…

Read More

ग्रामीणों ने नई सर्वे पर जताया विरोध

चंपावत। मझेड़ा ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने स्वांला से बडोली तक प्रस्तावित नई सड़क की सर्वे बदलने की मांग उठाई है। इस संबंध में ग्रामीणों की ओर से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर नई सर्वे पर विरोध जताया है। ग्रामीणों का कहना है कि नई सर्वे में मझेड़ा गांव को पूरी तरह से सड़क सुविधा से वंचित किया जा रहा है, जबकि मझेड़ा गांव की आबादी 500 से अधिक होने के साथ ही यहां अनुसूचित जाति के परिवार भी बहुतायत में रहते हैं। ग्रामीणों का…

Read More

घटिया सामग्री को लेकर भड़के ग्रामीण

सुल्तानपुर पट्टी। राज्य योजना से स्वीकृत अजीतपुर मार्ग निर्माण में निम्न स्तर की सामग्री का प्रयोग करने से आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर निर्माण कार्य रोक कर मजदूरों को खदेड़ दिया। खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे अवर अभियंता बालम सिंह जैनी ने जांच पड़ताल कर बेस में उपयोग की जा रही मिट्टी को निम्न स्तर का पाए जाने की कार्य को रुकवा दिया। जेई ने निर्माण वुडहिल कंपनी को गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी। बता दें कि पिछले माह में अजीतपुर मार्ग का निर्माण का शिलान्यास…

Read More

फैक्टरी मालिक पर 17 लाख का जुर्माना

काशीपुर। बिजली विभाग की टीम ने एक फैक्ट्री में छापामारी अभियान चलाकर लाखों रुपये की बिजली चोरी पकड़ी। वहीं एक स्कूल मालिक के घर में भी हजारों की बिजली चोरी पकड़ी गई। एसडीओ ने फैक्ट्री स्वामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। लगातार बढ़ते बिजली लोड के देखते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों ने छापामारी अभियान तेज कर दिया है। इसी के तहत विभाग की टीम ने रामनगर रोड स्थित प्लास्टिक प्रोडक्ट बनाने वाली कामेश्वर नाथ ट्रेर्ड्स पर छापामारा। टीम को मीटर में गड़बड़ होने की आशंका हुई, जिसपर टीम…

Read More

संशोधित-राष्ट्रद्रोह के आरोप से पांच बरी

रुद्रपुर। करीब साढ़े सात साल तक न्यायिक लड़ाई लड़ने के बाद आखिरकार तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीना अग्रवाल ने मंगलवार को पांच कथित माओवादियों को बरी कर दिया है। उन पर राष्ट्रद्रोह की गतिविधियों में संलिप्त होने का आरोप था। 28 सितंबर 2005 को गदरपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष केपी सिंह ने मुखबिर की सूचना पर पुलिस पार्टी के साथ दिनेशपुर थानाक्षेत्र के ग्राम राधाकांतपुर की पुलिया के पास कथित माओवादी अनिल चौड़ाकोटी उर्फ हेमू पुत्र नारायण दत्त चौड़ाकोटी निवासी ग्राम आमखरक सूखीडांग पट्टी जिला चंपावत, शंकरराम उर्फ गोपाल…

Read More

कंप्यूटर को बदलने के लिए होगा प्रदर्शन

काशीपुर। आखिरकार विधायक को जनता का तहसील का दर्द महीनों बीतने के बाद दिख ही गया। इसलिए विधायक ने तहसील में लगे कंप्यूटर ठीक नहीं होने पर 30 मई को धरना प्रदर्शन करने का मन मना लिया है। करीब आठ माह से लोग तहसील में खराब पड़े कंप्यूटर ठीक कराने की मांग लगातार उच्चाधिकारियों से करते आ रहे हैं। कभी डीएम तो कभी एडीएम तो कभी एसडीएम। सभी निरीक्षण में कंप्यूटरों के खराब होने से खसरा खतौनी नहीं निकलने की बात लोग और तहसील कर्मचारी कहते आए है। बावजूद इसके…

Read More

बिजली की समस्या से ग्रामीणों में करंट

खटीमा। श्रीपुर बिचुवा नई बस्ती के ग्रामीणों ने बिजली की समस्या को लेकर कंजाबाग रोड स्थित बिजलीघर पर प्रदर्शन कर विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनकी विद्युत पोल और लो वोल्टेज की समस्या का समाधान जून तक नहीं हुआ तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने छह सूत्रीय मांगपत्र विद्युत उपखंड अधिकारी के न होने पर लाइन मैन को सौंपा। ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा है कि श्रीपुर बिचुवा वासियों की बिजली की समस्याओं को देखते हुए एक साल पहले यहां तीन ट्रांसफार्मर लगाने…

Read More