कसौली (सोलन)। थाना कसौली के अंतर्गत एक निजी बस करीब 80 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में पांच लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने बस चालक पर लापरवाही से बस चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मान सिंह हेत राम निवासी गांव ताल डाकघर भावगुड़ी तहसील कसौली जिला सोलन ने रिपोर्ट करवाई कि वह निजी बस में बैठकर परवाणू से पट्टा के लिए जा रहा था तो करीब 7:30 बजे शाम उपरोक्त बस पट्टा से आधा किलोमीटर पीछे पहुंची। मोड़…
Read MoreMonth: March 2013
ईएसआई अस्पताल में दवाइयाें की खेप खत्म
परवाणू (सोलन)। ईएसआई अस्पताल परवाणू में सरकार की ओर से दी जाने वाली दवाइयां का स्टाक अभी तक नहीं उपलब्ध हो पाया है। दवाइयां करीब तीन माह पहले समाप्त हो चुकी हैं। ऐसे में रोगियों को महंगे दामों पर निजी दवा विक्रेताओं से खरीद करनी पड़ रही है। हालांकि ईएसआई की तरफ से इसके लिए सरकार को डिमांड भेज चुकी है, मगर सरकार की ओर से अभी तक दवाइयां नहीं भेजी गई हैं। दवाइयां खत्म होने का सबसे अधिक असर औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में पड़ रहा है। दवाइयां अस्पताल के…
Read Moreघायल ने पीजीआई में दम तोड़ा
बद्दी (सोलन)। होली के दिन छत के गिर कर घायल हुए युवक ने पीजीआई में दम तोड़ दिया है। ऊंचाई से गिरने के कारण युवक से सिर में चोट लग गई थी। बेहोशी की हालत में मृतक के परिजन उसे पीजीआई ले गए थे जहां पर उसने तम तोड़ दिया है। बरोटीवाला पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के रहने वाले अमर पाल (28) भटोली खुर्द में किराए के कमरे में रहता था। पुलिस ने अनुसार युवक…
Read Moreकैजुअल कलाकारों के आवेदन 12 तक
नाहन (सिरमौर)। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से सरकार के विभिन्न विभागों के विकास एवं जन कल्याणकारी कार्यक्रमों का गीत-संगीत एवं नाटकों के माध्यम से प्रचार प्रसार के लिए जिला लोक संपर्क कार्यालयों के लिए सांस्कृतिक दलों का पैनल तैयार किया जाएगा। जिला लोक संपर्क अधिकारी रवि वर्मा ने बताया कि जिला सिरमौर के लिए तैयार किए जाने वाले पैनल के लिए कोई भी पात्र कलाकार आवेदन कर सकता है। उन्होंने बताया कि आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 12 अप्रैल है। इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन जिला लोक संपर्क अधिकारी…
Read Moreउत्तराखंड के दो ट्रैक्टर अवैध खनन करते दबोचेे
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल पुलिस टीम ने अवैध खनन करते दो ट्रैक्टर दबोचे हैं। उत्तराखंड क्षेत्र से ट्रैक्टर हिमाचल क्षेत्र में पहुंचे थे। दोनों ट्रैक्टर संचालकों से करीब 70 हजार जुर्माना राशि वसूली गई है। पड़ोसी राज्य की सीमा से लगते यमुना नदी क्षेत्र में दबिश की सूचना फैलते ही कई ट्रैक्टर वापस उत्तराखंड लौट गए। पांवटा पुलिस को शिकायतें मिल रही थीं, जिसमें यमुना नदी किनारे उत्तराखंड से ट्रैक्टर अवैध रूप से रेत बजरी उठा रहे हैं। पुलिस टीम ने संदिग्ध स्थलों पर नजर रखनी शुरू की है। इस…
Read Moreनशीली दवाओं के तस्कर को दो साल का कारावास
नाहन (सिरमौर)। नशीली दवाओं के मामले में जिला सत्र न्यायाधीश राजेश वर्मा की अदालत ने एक आरोपी को दोषी करार देते हुए दो साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने पर अभियुक्त को छह महीने का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। इस फैसले की जानकारी जिला न्यायवादी महेश सेन ने दी। उन्होंने बताया कि आरोपी रजनीकांत उर्फ मोनू पुत्र प्रकाश चंद मकान नंबर 234/13 वाल्मीकि बस्ती नाहन जिला सिरमौर को एक अक्तूबर 2010 को पुलिस…
Read Moreसिरमौर में 48 हजार से अधिक बेरोजगार
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में दिन प्रतिदिन बेरोजगारों की संख्या बढ़ती जा रही है। हर वर्ष जिला रोजगार कार्यालय में हजारों युवक-युवतियां अपना नाम दर्ज करवा रहे हैं, लेकिन नौकरियाें की कमी के चलते फरवरी 2013 तक बेरोजगार युवक युवतियों की संख्या 48 हजार का आंकड़ा पार कर चुकी है। इनमें अधिकतर युवा पढ़े लिखे हैं। युवकों को पढ़ लिख कर भी पसंदीदा जॉब नहीं मिल पा रही है। विभाग के अनुसार इस बार 48 हजार से अधिक युवक-युवतियों ने अपना पंजीकरण करवाया है। इनमें 33 हजार से अधिक युवक…
Read Moreऔद्योगिक क्षेत्रों में नहीं लग पाए फायर हाइड्रेंट
पांवटा साहिब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब में गर्मियों के दौरान हर वर्ष आगजनी से करोड़ों की क्षति हो रही है। आगजनी से निपटने को तुरंत पानी की जरूरत पड़ती है। गोंदपुर समेत पांवटा के औद्योगिक क्षेत्रों में कोई फायर हाइड्रेंट नहीं लग सके हैं। फायर स्टेशन करीब 8 किलोमीटर दूर है। अग्निशमन वाहन पहुंचने से पहले ही, करोड़ों की क्षति हो चुकी होती है। अप्रैल से फायर सीजन शुरू हो रहा है लेकिन विभाग के पास स्टाफ का अभाव है। ऐसे में आगजनी से निपटने की तैयारियों का रब…
Read Moreमीनस में विद्युत बोर्ड के खिलाफ लोग लामबंद
शिलाई (सिरमौर)। पंद्रह दिन से बिना बिजली के रातें गुजार रहे मीनस क्षेत्र के लोगों को विद्युत बोर्ड अभी तक राहत नहीं दे पाया है। यहां एक दर्जन से अधिक परिवारों को बिना बिजली के गुजारा करना पड़ रहा है। क्षेत्र में बिजली की सप्लाई नेरवा उप मंडल शिमला जिला से होती है। ग्रामीणों ने कहा है कि यदि बोर्ड ने उनकी समस्या का समाधान नहीं किया तो वह सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे। मीनस निवासी प्रदीप कुमार, कृपा राम और रमेश कुमार ने बताया है कि 15 दिन…
Read Moreपेड़ से फंदा लगाकर युवक ने दे दी जान
ददाहू (सिरमौर)। थाना क्षेत्र ददाहू के तहत ददाहू पंचायत के वार्ड नंबर-7 में जलाल नदी के किनारे सटे खेत में एक नाबालिग युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव परिजनों को सौंप दिया है। युवक का शव एक पेड़ से लटका हुआ मिला। युवक वीरवार देर रात से ही अपने घर से गायब था। सुबह घर से करीब 60 मीटर की दूरी पर पेड़ से लटका उसका शव मिला। जलाल नदी में सुबह कपड़े धोने जा रहे लोगों ने पेड़ से युवक के लटके…
Read More