उत्तराखंड के दो ट्रैक्टर अवैध खनन करते दबोचेे

पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल पुलिस टीम ने अवैध खनन करते दो ट्रैक्टर दबोचे हैं। उत्तराखंड क्षेत्र से ट्रैक्टर हिमाचल क्षेत्र में पहुंचे थे। दोनों ट्रैक्टर संचालकों से करीब 70 हजार जुर्माना राशि वसूली गई है। पड़ोसी राज्य की सीमा से लगते यमुना नदी क्षेत्र में दबिश की सूचना फैलते ही कई ट्रैक्टर वापस उत्तराखंड लौट गए।
पांवटा पुलिस को शिकायतें मिल रही थीं, जिसमें यमुना नदी किनारे उत्तराखंड से ट्रैक्टर अवैध रूप से रेत बजरी उठा रहे हैं। पुलिस टीम ने संदिग्ध स्थलों पर नजर रखनी शुरू की है। इस मुहिम में थाना प्रभारी पांवटा भीष्म ठाकुर की टीम ने यमुना नदी क्षेत्र से दो ट्रैक्टर दबोचे। इनमें अवैध रूप से रेत बजरी भर कर पड़ोसी राज्य उत्तराखंड पहुंचाई जा रही थी। दोनों ट्रैक्टरों को कब्जे में लेकर पांवटा थाने पहुंचाया गया है। पुलिस टीम की दबिश से उत्तराखंड से लगते यमुना नदी में अवैध खनन माफिया में हड़कंप मचा रहा। शुक्रवार को पुलिस के ट्रैक्टर पकड़ने पर दर्जनों ट्रैक्टर वापस अपने राज्य की सीमा की तरफ भाग गए। उधर, डीएसपी पांवटा नरवीर सिंह राठौर ने मामले की पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि उत्तराखंड के दो ट्रैक्टर पकड़े गए हैं। दोनों को पांवटा थाना परिसर लाया गया। इनके संचालकों को 70 हजार जुर्माना किया गया है। भविष्य में भी यमुना व गिरी समेत नदी नालों में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

Related posts