रोहडू। राज्य स्तरीय रोहडू मेले का आयोजन 20 से 22 अप्रैल तक किया जाएगा। मेले के आयोजन के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन कर लिया गया है। मेले की तैयारियों को लेकर एसडीएम रोहडू यशपाल सिंह वर्मा ने शुक्रवार, 22 मार्च को मेला कमेटी की बैठक बुलाई है। राज्य स्तरीय रोहडू मेला हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रामलीला मैदान रोहडू में ही आयोजित किया जाएगा। 20 अप्रैल को मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या होगी। 22 अप्रैल को अंतिम सांस्कृतिक संध्या के साथ ही मेले का समापन होगा। मेले…
Read MoreMonth: March 2013
विशेषर बांश्टू हिलोपा मंडल रोहडू के अध्यक्ष
रोहडू। विशेषर सिंह बांश्टू को हिलोपा मंडल रोहडू का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बांश्टू के मंडल अध्यक्ष नियुक्त होने से सभी हिलोपा सदस्यों में खुशी है। बहादुर सिंह नेगी, रविंद्र मच्छान, अशोक शर्मा, श्यामानंद शर्मा, राकेश चौहान, राधेश्याम शर्मा, लाभ सिंह ठाकुर, स्वरूपा नंद ठाकुर, रतन जिंटा, सुहाग मल, प्रेम लाल नेगी, हीरा लाल ठकरेल, ठाकुर सैन बांश्टू, कलम सिंह, जगदीश, प्यारे लाल कल्याण, महेंद्र मेहता, प्यारे लाल, बलवंत सिंह मेक्टू, मोही राम, जानकी दास कायथ, उदम लाल, विश्वा देव मुखिया, बनवारी लाल, प्रेमी, सतीश शर्मा, शशि किरण शर्मा,…
Read Moreपुलिस को दो सप्ताह का अल्टीमेटम
रोहडू। टाऊ ग्रामवासियों ने वीरवार को एक बार फिर रोहडू़ थाना पहुंचकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाए हैं कि हत्या के 21 दिन बाद भी पुलिस हत्यारों तक नहीं पहुंच पाई है। पुलिस की अब तक की जांच बहुत धीमी गति से चली है। टाऊ गांव के ग्रामीणों ने पुलिस को दो सप्ताह के अंदर हत्यारों को पकड़ने का अल्टीमेटम दिया है। ग्रामवासियों ने चेतावनी दी कि अगर हत्यारे शीघ्र पकड़े नहीं गए तो ग्रामीणों को मजबूरन सख्त कदम उठाने पड़ेंगे।…
Read Moreसात अप्रैल, पांच मई को पीएंगे बच्चे खुराक
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले में बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने की तिथि निर्धारित कर दी गई है। वीरवार को पोलियो अभियान के जिला कार्यदल की बैठक में डीसी ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान का पहला चरण सात अप्रैल को पूरा किया जाएगा। जबकि, दूसरे चरण में बच्चों को पांच मई को पोलियो खुराक पिलाई जाएगी। भारी हिमपात के कारण जिले में पूर्व में अभियान का प्रथम और द्वितीय चरण स्थगित कर दिया गया था। पोलियो अभियान के पहले चरण में जिले में शून्य से पांच साल तक के…
Read Moreचालीस वर्ष के लिए मांगा रोजगार
रामपुर बुशहर। मंगलाड (ज्यूरी) में बन रहे निजी हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट के प्रभावितों ने प्रोजेक्ट में 40 वर्ष के लिए रोजगार मांगा है। इसके अतिरिक्त उन्होंने प्रोजेक्ट के किसी भी कार्य को स्थानीय ठेकेदार से कराने की भी मांग की है। प्रभावितों ने कहा कि अगर इन मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वे अपने हक के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। रामपुर के कोशगर गांव में प्रबंधन के साथ आयोजित बैठक में प्रभावितों ने यह मांगें रखीं। तहसीलदार रामपुर मुकेश शर्मा की मौजूदगी में…
Read Moreगैस के लिए तीन माह का इंतजार!
रामपुर बुशहर/ज्यूरी। इंडियन आयल कारपोरेशन से गैस की पर्याप्त सप्लाई न मिलने से रामपुर के हजारों उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। पहले महीने में दो बार गैस मिलती थी, लेकिन अब उपभोक्ताओं को एक सिलेंडर के लिए ढाई से तीन महीने का इंतजार करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने सरकार से मामले में मध्यस्थता करके यहां के लिए पर्याप्त गैस उपलब्ध करवाने की मांग की है। रामपुर गैस एजेंसी के तहत करीब तीस हजार उपभोक्ता आते हैं। यहां उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध नहीं हो पा रही…
Read Moreशोंगठोंग में चट्टानें खिसकीं, एनएच बंद
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले के शोंगठोंग के पास भारी चट्टानें गिरने से एनएच फिर बंद हो गया। इससे जिला मुख्यालय रिकांगपिओ और रामपुर के बीच सीधा सड़क संपर्क कट गया। परिवहन निगम ने दोनों ओर फंसे लोगों को इधर-उधर पहुंचाने के लिए ट्रांसशिपमेंट सेवा शुरू की है। इधर, सीमा सड़क संगठन के जवान मशीनों की सहायता से सड़क को बहाल करने का कार्य कर रहे हैं। वीरवार सवेरे करीब पांच बजे शोंगठोंग के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने शुरू हुए और कुछ देर बाद ऊपर से बड़ी-बड़ी चट्टानें खिसकने लगीं।…
Read Moreसजा सुन उड़ी संजय की नींद, आंखों से निकले आंसू
बीस साल पुराने मुंबई विस्फोट मामले में सर्वोच्च न्यायालय के गुरुवार को आए फैसले में अवैध हथियार रखने के आरोप में पांच वर्ष कैद की सजा सुनाए जाने पर फिल्म अभिनेता संजय दत्त ने कहा कि अदालत के फैसले से वह टूट गए हैं। सूत्रों का कहना है कि जैसे ही उनके खिलाफ फैसला आया संजय दत्त की आंखों से आंसू निकल गए। वह तुरंत पूजा घर में चले गए। वहां कुछ देर तक बैठे रहे। एक-दो घंटे उनके दोस्तों और करीबियों का घर पर आना शुरू हो गया, जो…
Read Moreबडैहर में 650 ग्राम चरस सहित एक धरा
हमीरपुर। पुलिस थाना भोरंज के अंतर्गत बडैहर चौक में एक व्यक्ति से 650 ग्राम चरस बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पकड़ी गई चरस का बाजार मूल्य करीब 10 लाख रुपए होगा। सतर्कता विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार विजिलेंस की टीम ने नाके के दौरान प्रेम चंद पुत्र सरवण कुमार निवासी अम्मण, भोरंज ने 650 ग्राम चरस बरामद की है। प्रेम चंद बुधवार को मोटर साइकिल पर बडैहर की तरफ जा रहा था तो बडैहर चौक पर सतर्कता विभाग की…
Read Moreफर्जी कंपनी के नाम पर साढ़े चार लाख की ठगी
भोरंज (हमीरपुर)। फर्जी कंपनी बनाकर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस के पास सोलन निवासी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस में दर्ज शिकायत में करीब साढ़े चार लाख रुपए की ठगी की बात कही गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बलबीर सिंह पुत्र ज्ञान चंद निवासी मुंडखर तहसील भोरंज ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसी गांव के वीरेंद्र सिंह ने बताया कि वर्ष 2011 में रेडियंट…
Read More