कांगणी सब्जी मंडी में आढ़तियों का हंगामा

मंडी। सब्जी मंडी कांगणी के आढ़तियों ने वीरवार को हंगामा शुरू कर दिया। आढ़तियों ने मार्केटिंग कमेटी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और जोरदार नारेबाजी की। सब्जी मंडी के आढ़तियों का गुस्सा उस समय फूटा, जब कमेटी के कर्मचारियों ने सब्जी मंडी से बाहर निकलने वाले बैैरियर पर ताला लटका दिया और आढ़तियों की गाड़ियों की तलाशी लेना शुरू कर दिया। करीब तीन घंटे आढ़तियों के सब्जी और दूसरे उत्पादों से भरे वाहन बैरियर से बाहर नहीं निकल पाए। इस दौरान नारेबाजी तथा प्रदर्शन कर रहे आढ़तियों के गुस्से से…

Read More

पीएफ की मांग को लेकर मजदूरों ने किया प्रदर्शन

नेरचौक (मंडी)। हिमाचल भवन एवं सड़क निर्माण मजदूर यूनियन (सीटू) के बैनर तले मेडिकल कालेज नेरचौक के मजदूरों ने गेट मीटिंग कर कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। मजदूरों की मांग है कि अगर जल्द ही पीएफ नंबर व छंटनी किए गए मजदूरों की पीएफ राशि बैंक खाता में जमा नहीं होती है तो आंदोलन तेज किया जाएगा। वीरवार को गेट मीटिंग की अध्यक्षता सीटू के प्रधान नरेश कुमार ने की। इस अवसर पर मेडिकल कालेज के निर्माण कार्य में लगे मजदूरों ने कंपनी के खिलाफ नारेबाजी कर…

Read More

कालेज स्टूडेंट्स को एचडीएफसी में नौकरी

बिलासपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर में प्रोफेशनल कोर्स की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अच्छी खबर है। इन स्टूडेंट्स को जल्द ही चंडीगढ़ स्थित एचडीएफसी बैंक में नौकरी मिल सकती है। इसके लिए स्टूडेंट्स को बैंक का इंटरव्यू उत्तीर्ण करना होगा। 12 अप्रैल को कालेज में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। पात्र विद्यार्थी इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। बिलासपुर कालेज में होने वाले इस साक्षात्कार में बाहरी कालेजों के स्टूडेंट्स पात्र नहीं होंगे। कालेज में प्रोफेशनल कोर्स बीबीए, बीसीए, पीजीडीसीए सहित अन्य कोर्स या फिर अंतिम वर्ष…

Read More

महंगा पड़ा अवैध खनन करना

बिलासपुर। जिला खनन विभाग की ओर से खनन माफिया के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत नियमों की अवहेलना कर रहे तीन वाहनों के चालान किए हैं। दो वाहनों को 45 सौ-45 सौ तथा एक मामले में 10 हजार रुपये मौके पर ही वसूल किए। जिला खनन अधिकारी नीरजकांत ने कहा कि खनन विभाग की टीम ने वीरवार को शाहतलाई क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पहला मामला गंगलोह में पेश आया। इससे मौके पर दस हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। दो चालान अंदरोली में किए गए।…

Read More

विस्थापितों का मर्ज दूर करेंगे सीएम?

बिलासपुर। राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बिलासपुर आ रहे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का दौरा कई मायनों में अहम माना जा रहा है। प्रदेश की सत्ता संभालने के बाद किसी कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए वीरभद्र सिंह पहली बार यहां आ रहे हैं। मुख्यमंत्री से बिलासपुर वासियों को उम्मीदें है। क्या विस्थापितों का मर्ज दूर कर पाएंगे सीएम। पूर्व में सत्ता के दौरान वीरभद्र सिंह स्वयं निहाल सेक्टर में विस्थापितों के लिए कालोनी बनाने का भूमिपूजन कर चुके हैं। अब इसका कार्य आगे बढ़ाने…

Read More

मांगों को लेकर कामगारों ने खोला मोरचा

बरमाणा (बिलासपुर)। इंटक से संबद्ध एसीसी गागल सीमेंट कर्मचारी संघ ने अपनी मांगों को लेकर मोरचा खोल दिया है। वीरवार को संघ ने फैक्टरी प्रबंधन को मांगों बारे ज्ञापन सौंपा। संघ ने मांगें पूरी करने के लिए 12 दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेताया है कि तय अवधि में बात न बनने की स्थिति में संघर्ष का बिगुल बजा दिया जाएगा। कर्मचारी संघ के प्रधान मस्तराम ठाकुर, महासचिव एसपी कौशल, उपाध्यक्ष नंदलाल व सहसचिव कर्म सिंह ठाकुर ने कहा कि सीमेंट फैक्टरी में कार्यरत कामगार शोषण का शिकार हो रहे…

Read More

चोरों ने उड़ाई केबल, टेलिफोन हुए बेकार

शाहतलाई (बिलासपुर)। जिला में केबल तार चोर गिरोह भी सक्रिय है। कई मीटर तारों पर हाथ साफ कर कर लिया है। चोर केबल तार चुरा रहे हैं। इससे सैकड़ोें टेलीफोन सेट बेकार हो गए हैं। ताजा घटनाक्रम में विकास खंड झंडूता के तहत ग्राम पंचायत जडु और कुलन्यार के जंगल में बिछाई गई करीब 500 मीटर केबल तार पर चोरों ने हाथ साफ कर लिया है। इससे इलाके के कई लैंडलाइन टेलीफोन सैट खामोश हो गए हैं। दूरसंचार विभाग घुमारवीं ने इस बारे पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। बताया…

Read More

बड़ाली के गीतों पर झूम उठा बिलासपुर

बिलासपुर। राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में सूफी गायक सुखबिंद्र बड़ाली की सुरीली आवाज का खूब जादू चला। सुखबिंद्र ने पंजाबी और हिंदी नगमें छेड़ दर्शकों को झुमा दिया। दूसरी संध्या में विधायक बंबर ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। मेला समिति के अध्यक्ष एवं उपायुक्त डा. अजय शर्मा ने उन्हें सम्मानित किया। 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष राम लाल ठाकुर, एसपी अनुपम शर्मा, एडीएम प्रदीप ठाकुर, एसडीएम एमएल मेहता भी उपस्थित रहे। दूसरी संख्या में दर्शकों की भी खासी भीड़ जुटी। लखबिंद्र बड़ाली ने…

Read More

तीसा की दस पंचायतों में दूरभाष सेवा ठप

तीसा (चंबा)। तीसा उपमंडल की दस पंचायतों में दो हफ्ते से बीएसएनएल का सिगनल ठप है। सिगनल न होने के कारण उपभोक्ता परेशान हैं। जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत मंगली, टेपा, सुईंला, गुइला, लुईंडा, बोंदेडी, देहग्रां, शिव शक्ति नाला समेत अन्य पंचायतों में करीब दस दिन से सिगनल नहीं है। सिगनल न होने के कारण उपभोक्ताओं में दूरसंचार निगम के प्रति रोष है। उपभोक्ता राम सिंह, हरी चंद, मुकेश, रविंद्र, तेजू, सतीश, किरपा राम, कमलेश, चंपा, नैना, प्रिया, कविता और दीया ने बताया कि क्षेत्र में आए दिन बीएसएनएल का…

Read More

मैकलोडगंज में जल्द मिलेगी पार्किंग सुविधा

धर्मशाला। पर्यटन नगरी मैकलोडगंज में पार्किंग की समस्या से जल्द ही छुटकारा मिलने वाला है। बहुमंजिला पार्किंग स्थल का कार्य युद्धस्तर पर शुरू हो गया है। नगर परिषद धर्मशाला द्वारा आवंटित इस कार्य के समय पर पूरा न होने के पीछे विभागीय कारण बताए जा रहे थे। इनका अब नगर परिषद ने समाधान निकाल लिया है। 5.85 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन इस पांच मंजिला पार्किंग में 275 वाहनों के खड़े होने की क्षमता होगी। गौरतलब है कि पर्यटन नगरी मैकलोडगंज, भागसूनाग, सतोवरी, डलझील, नड्डी तथा धर्मकोट समेत अन्य पर्यटन…

Read More