4-9-14 पर भड़के शिक्षक

हमीरपुर। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने 4-9-14 की नई अधिसूचना का विरोध किया है। हमीरपुर खंड की बैठक अध्यक्ष राजेश पठानिया की अध्यक्षता में हुई। इसमें अध्यापकों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। 4-9-14 की नई अधिसूचना का मुद्दा गरमाया रहा। संघ ने सरकार से मांग की कि एसीपी की नई अधिसूचना को वापस लेकर पुरानी अधिसूचना को तुरंत जारी किया जाए और अध्यापकों को नई वरिष्ठता की सूची को जल्द जारी किया जाए। तीन साल से अध्यापकों की कोई भी वरिष्ठता सूची जारी नहीं हुई है। संघ ने…

Read More

आप भी आगे आइए चांदनी की मदद को

नादौन (हमीरपुर)। यहां के अणुकलां गांव की चांदनी के उपचार के लिए दानी सज्जनों के हाथ बढ़े हैं। चांदनी किडनी रोग से ग्रस्त है। पहले करीब साढे़ दस हजार रुपये चांदनी के बैंक खाता में जमा करवाए गए थे। दूसरी किस्त के तौर पर ग्यारह हजार 51 रुपये एकत्रित करके भेजे गए हैं। समाज सेवक मदन गोपाल पुरी ने बताया कि लोगों से भी सहायता राशि एकत्रित कर रहे हैं। अश्वनी वालिया ने 2100 रुपये, सुधीर शर्मा तथा हरि चंद पराशर ने 500-500 रुपये, भोटा तथा ओबीसी बैंक से 500-500…

Read More

पक्की सड़क में बदलेंगे 15 संपर्क मार्ग

हमीरपुर। यहां के पंद्रह संपर्क मार्ग पक्की सड़क का रूप लेंगे। जल्द ही संपर्क मार्गों पर टायरिंग का कार्य शुरू होगा। काम को पूरा करने के लिए 31 मई का टारगेट रखा गया है। इससे करीब 45 गांवों में रहने वाली 60 हजार की आबादी सीधे रूप से लाभान्वित होगी। जिन्हें अभी तक कच्चे मार्ग के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता था। पक्के सड़क मार्गों के निर्माण पर लोक निर्माण विभाग एक करोड़ पांच लाख रुपये की राशि खर्च करने वाला है। बरसात के मौसम में संपर्क मार्गों की…

Read More

बेटी के बाद मां-बेटे ने भी तोड़ा दम

बड़सर (हमीरपुर)। सल्फास निगलने वाली महिला और उसके बेटे ने भी दम तोड़ दिया। बड़सर उपमंडल के रगड़ राजपूतां में बुधवार को महिला ने बेटे और बेटी के साथ सल्फास निगल लिया था। बेटी की मौत हो गई थी। बेटे ने अस्पताल ले जाते समय भोटा के पास दम तोड़ दिया। महिला ने टांडा अस्पताल में आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि डिप्रेशन में जाने पर महिला ने यह कदम उठाया है। हमीरपुर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद दोनों बच्चों के शव परिजनों को सौंप दिए। जबकि, टांडा…

Read More

100 दुकानों में बेकार अग्निशमन यंत्र

दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। बाबा की नगरी दियोटसिद्ध में सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी चूक उजागर हुई है। यहां सौ दुकानदार ऐसे हैं जिनके यहां लगे अग्निशमन यंत्र या तो एक्सपायरी डेट के हैं या फिर इनमें दूसरी कमियां हैं। वीरवार को निरीक्षण के दुकान यह खुलासा हुआ। पिछले साल भीषण अग्निकांड के बाद भी प्रशासन ने सबक नहीं लिया है। हालांकि, विभाग की चेतावनी के पश्चात दुकानदारों ने कमियों को दूर कर दिया, लेकिन लापरवाही हादसे का कारण बन सकती थी। यहां आजकल चैत्र नवरात्र चल रहे हैं। यहां सजे बाजार में…

Read More

बायो मेडिकल वेस्ट से गर्म होगा पानी

सोलन। विद्युत संकट के जमाने में पानी गर्म करने के लिए खर्च होने वाली बिजली को अब बचाया जा सकता है। यही नहीं महंगी बिजली के खर्चा भी कुछ हलका हो सकता है। सोलन निवासी दुर्लभ सिंह पुरी ने पानी को गर्म करने के लिए एक उन्नत वाटर हीटर ईजाद किया है। उपकरण की खास बात यह है कि यह बिजली से नहीं, बेकार फेंके जाने वाले मेडिकल बायोवेस्ट से चलेगा। इस अविष्कार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित प्रदर्शनी में पुरस्कार से नवाजा गया है। भारत सरकार के विज्ञान एवं…

Read More

कुंजाहल क्षेत्र से हटेंगी झुग्गियां

बद्दी (सोलन)। भटोली कलां पंचायत की कुंजाहल में सरकारी जमीन पर बनी झुग्गियों को हटाने की कवायद शुरू हो गई है। पंचायत और उद्योग विभाग ने कुंजाहल खड्ड के किनारे से सभी प्रवासी कामगारों को दो दिन के भीतर झुग्गियां हटाने के आदेश दे दिए हैं। कुंजाहल खड्ड के किनारे करीब पांच दर्जन से अधिक प्रवासी कामगारों ने पंचायत और उद्योग विभाग की जमीन पर झुग्गियां बना रखी हैं। इन झुग्गियों से जहां पंचायत निर्मल होने से वंचित हो रही है, वहीं ये प्रवासी पालीथिन का प्रयोग कर उसे क्षेत्र…

Read More

बीबीएन में हो रही श्रम कानूनों की अनदेखी

बद्दी (सोलन)। हिंद मजदूर सभा की बैठक में बीबीएन में हो रही श्रम कानूनों की अनदेखी पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मेला राम चंदेल ने बताया कि बीबीएन में 70 फीसदी रोजगार देने की सरकार की घोषणा मात्र कागजों में चल रही है। स्थानीय युवा बेराजगारी में नशे की चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय युवाओं को बाहरी राज्यों की तुलना में उद्योगों में कम तरजीह दी जाती है। वेतन के मामले में भी एक समान योग्यता रखने वाले…

Read More

सोलन शहर को नगर निगम बनाने का विरोध

सोलन। सोलन शहर को नगर निगम बनाने के विरोध में लोग लामबंद होने लगे हैं। इस संबंध में वीरवार को जागरूक युवा संगठन के बैनर तले बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शहर के साथ लगती पंचायतों को मिलाकर सरकार कि ओर से नगर निगम बनाने की तैयारी पर चर्चा की गई। बैठक में संगठन प्रधान मनोज वर्मा ने कहा कि पंचायतों को नगर निगम में मिलाने से इनका वजूद खत्म हो जाएगा। लोगों को पंचायतों से मिलने वाली सरकारी योजनाओं की राहत भी नहीं मिल पाएगी। करीब दो…

Read More

सैक्स स्कैंडल के आरोपी पुलिस रिमांड पर

अर्की(सोलन)। सैक्स स्कैंडल में फंसे आधा दर्जन आरोपी वीरवार को पुलिस की ओर से अदालत में पेश किए गए । अदालत ने सभी आरोपियों का पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है । यह जानकारी डीएसपी विनोद कुमार ने दी । उन्होंने बताया कि सैक्स रैकेट से आजाद करवाई गई पांच लड़कियों को सोलन स्थित जिला अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है । गौरतलब है कि अर्की पुलिस ने पंजाब के जीरकपुर में मंगलवार देर रात दबिश के दौरान चार लड़कियों को सैक्स रैकेट चला…

Read More