सरकारी अस्पतालों में जेनरिक दवाएं मुफ्त

इंदौरा/गगंथ (कांगड़ा)। प्रदेश के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में अगले वित्त वर्ष के दौरान सभी वर्ग के लोगों को निशुल्क जेनरिक दवाइयां उपलब्ध करवाई जाएंगी। यह जानकारी स्वास्थ्य एवं राजस्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने विस क्षेत्र इंदौरा के कस्बा गंगथ मेें किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि छोटे अस्पताल से रेफर किए गए रोगी का उचित चिकित्सा संस्थानों में विशेषज्ञ चिकित्सक ही जांच और उपचार करेंगे। स्वास्थ्य संस्थानों में रिक्त पड़े डाक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ के पदों को चरणबद्ध तरीके से भरा जा…

Read More

खुंडिया के जंगल में विजिलेंस की दबिश

धर्मशाला। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो ने सोमवार को ज्वालामुखी के समीपवर्ती खुंडिया तहसील के जंगलों में दबिश देकर इमारती लकड़ी के 31 नग बरामद किए। विजिलेंस ने बरामद लकड़ी को अपने कब्जे में लेकर आईपीसी की धारा 420, 120 व फारेस्ट एक्ट की धारा 32, 33, 41, 42 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जबकि आरोपी व्यक्ति मौके से फरार बताया जा रहा है। आरोप है कि इस तस्करी को अंजाम देने में वन महकमे के कुछ कर्मचारी भी शामिल बताए जा रहे हैं। इससे पूर्व 18…

Read More

कौल के कार्यक्रम में धीमान को निमंत्रण नहीं

इंदौरा (कांगड़ा)। स्वास्थ्य एवं राजस्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह के दौरे पर सियासी सवाल खडे़ हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग गंगथ की ओर से शल्य चिकित्सा शिविर में कांग्रेस सरकार के एसोसिएट विधायक मनोहर धीमान तथा खादी बोर्ड सचिव मनमोहन कटोच की अनुपस्थिति सबकी जुबान पर चर्चा का विषय रही। गंगथ में हुए कार्यक्रम के पश्चात सामुदायिक भवन इंदौरा में औचक निरीक्षण कर जब मंत्री ठाकुर कौल सिंह अपनी पूरी टीम के साथ पहुंचे तो उनके स्वागत के लिए ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कर्ण सिंह पठानिया, प्रत्याशी रहे मास्टर…

Read More

सड़क हादसे में कुल्लू के व्यक्ति की मौत

राई (सोनीपत)। जीटी रोड पर गांव कुराड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के गांव सुरद निवासी धर्म दास (40) किसी काम से दिल्ली जा रहा था। रविवार को वह खाना खाने के लिए बस से मुरथल स्थित एक ढाबे पर उतर गया। जब वह गांव कुराड़ के पास सड़क पार कर रहा था तो इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मुरथल…

Read More

गाहर में जले बिजली के दर्जनों उपकरण

खराहल (कुल्लू)। खराहल घाटी के गांव गाहर में रविवार रात को दर्जनों ग्रामीणों के टेलीविजन, फ्रि ज, बिजली मीटर सहित कई अन्य बिजली उपकरण जल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बिजली की ओवर लोडिंग इसका मुख्य कारण बताया जा रहा है। परिणाम स्वरूप लोगों को लाखों रुपये की नुकसान उठाना पड़ा है। ग्रामीणों का कहना है कि तीन माह पूर्व भी ऐसी घटना उनके गांव में घटी थी। इस दौरान भी कई बिजली उपकरण जल गए थे। इसके बाद पंचायत की ओर विद्युत बोर्ड ने समस्या से निजात दिलाने के लिए…

Read More

माह बाद चिड़गांव से धरा हत्या का आरोपी

कुल्लू। हत्या के आरोप में फरार चल रहे एक कथित आरोपी को ब्रो पुलिस ने एक माह बाद शिमला जिला के चिड़गांव के झाबल गांव से गिरफ्तार किया है। आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस ने एक स्पेशल टीम का गठन किया था, जिसमें एसएचओ ब्रो प्रेम लाल, हैड कांस्टेबल अमर, कांस्टेबल मिश्रा तथा टिक म शामिल थे। टीम ने पिछले चार दिनों से चिड़गांव में डेरा डाल कर आरोपी पर पैनी नजर रखे हुए थे। डीएसपी आनी प्रवीर ठाकुर ने कहा कि मामले में दो आरोपियों को पहले की…

Read More

करशैईगाड़ घाटी के लोगों की पूरी होगा मुराद

कुल्लू। साल 2006 से शुरू हुआ राणाबाग-कांडीबाग सड़क का निर्माण कार्य कब पूरा होगा। इसका इंतजार करशैईगाड़ घाटी के लोगों को पिछले आठ सालों से था। अब घाटी की छह पंचायतों की 30 गांव के लोगाें की मुराद जल्द ही पूरी होने जा रही है। लोनिवि आनी ने चलात्थर में लगने वाला पुल का सामान मौके पर पहुंचा दिया और पुल की फाउंडेशन का काम भी शुरू कर दिया है। विभाग ने दावा किया है कि इस साल सेब सीजन तक सड़क का काम पूरा कर इसका उद्घाटन कर जनता…

Read More

चरस तस्करी पर नौ साल की कैद

कुल्लू। कुल्लू न्यायालय में दो अलग-अलग अभियोग साबित हो जाने पर न्यायालय ने दो लोगों को सजा सुनाई है। पहले मामले में एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में अभियोग साबित हो जाने पर न्यायालय ने एक व्यक्ति को नौ साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। आरोपी पर 90 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में आरोपी को 6 माह की अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी। अभियोजन पक्ष की ओर से जिला न्यायवादी एनएस वर्मा ने जोरदार पैरवी करते हुए…

Read More

चंडीगढ़ की तर्ज पर संवरेगा कुल्लू

कुल्लू। नगर परिषद कुल्लू ने अब शहर को चंडीगढ़ की तर्ज पर सुंदर बनाने की मुहिम छेड़ दी है। कुल्लू के सभी वार्डों के सौंदर्यीकरण पर नगर परिषद कुल्लू करीब 25 लाख रुपए खर्च करेगी। यह धनराशि शहर के सभी वार्डों में खर्च की जाएगी। कुल्लू शहर के सौंदर्यीकरण से जहां शहरवासियों को सुविधा मिलेगी। इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। शहर के वार्ड नंबर नौ ढालपुर में 8 लाख, लोअर ढालपुर में 10 लाख और चामुड़ा नगर के साथ-साथ सभी तमाम वार्डों की निकासी नालियों तथा रास्तों की मरम्मत…

Read More

सड़क किनारे मिली पंजाबी युवक की लाश

भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी के समीप भरवाईं में रविवार देर रात सड़क किनारे एक युवक की लाश मिली है। इसकी शिनाख्त 23 वर्षीय कुलदीप सिंह पुत्र देवेंद्र सिंह निवासी मेहर नकोदर पंजाब के रूप में हुई है। युवक के कपड़ों से मिली डायरी में लिखे फोन नंबर पर संपर्क करने पर पुलिस को यह जानकारी मिली है। रविवार रात के समय चिंतपूर्णी-तलवाड़ा बाईपास सड़क पर काफी देर तक युवक के बेसुध पडे़ रहने की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवक को चिंतपूर्णी अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने…

Read More