चंडीगढ़ की तर्ज पर संवरेगा कुल्लू

कुल्लू। नगर परिषद कुल्लू ने अब शहर को चंडीगढ़ की तर्ज पर सुंदर बनाने की मुहिम छेड़ दी है। कुल्लू के सभी वार्डों के सौंदर्यीकरण पर नगर परिषद कुल्लू करीब 25 लाख रुपए खर्च करेगी। यह धनराशि शहर के सभी वार्डों में खर्च की जाएगी।
कुल्लू शहर के सौंदर्यीकरण से जहां शहरवासियों को सुविधा मिलेगी। इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। शहर के वार्ड नंबर नौ ढालपुर में 8 लाख, लोअर ढालपुर में 10 लाख और चामुड़ा नगर के साथ-साथ सभी तमाम वार्डों की निकासी नालियों तथा रास्तों की मरम्मत के लिए लगभग सात लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।
जानकारी के अनुसार नप के वार्डों में सफाई व्यवस्था तथा अन्य विकास कार्य अधर में हैं। निकासी नालियां बंद पड़ी हुई है। नालियों का गंदा पानी रास्तों से होकर गुजरता है। हर रोज आने-आने वाले राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। नगर परिषद के वार्ड नंबर नौ में कुल्लू के अठारह करडू देवताओं की सौह, एसपी कार्यालय, डीसी कार्यालय, कोर्ट, मिनी सचिवालय, सरकारी तथा निजी अस्पताल, विद्युत बोर्ड और इसके अलावा कई निजी कार्यालय भी शहर हैं और रोजाना हजारों लोग कुल्लू आते हैं।
इस संदर्भ नगर परिषद कुल्लू के अध्यक्ष ऋषभ कालिया ने बताया कि शहर के साैंदर्यीकरण में जल्द निखार लाया जाएगा। सभी वार्डों के विकास के लिए 25 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। वार्ड नंबर नौ ढालपुर में 8 लाख, लोअर ढालपुर में 10 लाख और चामुड़ा नगर के साथ-साथ सभी तमाम वार्डों की निकास नालियों तथा रास्तों की मरम्मत के लिए लगभग सात लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। शहर में चंडीगढ़ की तर्ज पर कार्य को अमलीजामा पहनाया जाएगा।

Related posts