मनमोहन का निष्कासन साजिश : बोरंग्पा

कुल्लू। अखिल भारतीय राहुल गांधी ब्रिगेड कांग्रेस की मंगलवार को हुई बैठक में ब्रिगेड अध्यक्ष मनमोहन गौतम के निष्कासन का कड़ा विरोध किया गया। बैठक की अध्यक्षता ब्रिगेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नोरबू बोरंग्पा ने की। बैठक में मनमोहन गौतम को बिना कारण बताओ नोटिस जारी के निष्कासित करने का विरोध किया गया। इस दौरान बैठक में एक प्रति भी प्रस्तुत की गई। प्रति में मनमोहन सिंह पर मुख्यमंत्री से मिलने का आरोप लगाया है। आरोप को ब्रिगेड के सदस्यों ने हास्यस्पद करार दिया। कहा कि क्या ब्रिगेड का मुख्यमंत्री से…

Read More

रघुनाथ की नगरी कुल्लू में होली की धूम

कुल्लू। भगवान रघुनाथ की नगरी कुल्लू मंगलवार को होली के रंगों में रंगी रही। होली के इस पावन बेला पर शहरवासियों और दूर दराज गांव के लोगों ने अपने गिल-शिकवे मिटाकर एक दूसरे को गले मिलकर गुलाल लगाया। गीत संगीत और ढोल नगाड़ों के साथ पारंपरिक वाद्य यंत्रों की स्वर लहरियों के साथ गुजरती होली की टोलियां यहां आकर्षण का केंद्र बनी रही। देश और प्रदेश में भले ही होली उत्सव 27 मार्च को मनाया जा रहा हो लेकिन कुल्लू में होली हर साल परंपरा के तहत एक दिन पहले…

Read More

मेडिकल स्टोरों में बिक रही सरकारी दवाइयां

मुबारिकपुर (ऊना)। उपमंडल अंब के एक सरकारी अस्पताल के बाहर स्थित मेडिकल स्टोरों में दवाइयों के नॉट फॉर सेल सैंपल धड़ल्ले से बिक रहे हैं। इससे विभागीय कार्यप्रणाली की पोल खुल गई है। मेडिकल स्टोरों पर सरकारी दवा बेचे जाने की घटना सामने आते ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी हरकत में आ गए हैं। फौरन मामले की जांच करवाने की बात कही है। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब अस्पताल में दवा लेने गए एक मरीज की पर्ची पर लिखी दवा के रूप में मेडिकल स्टोर से नॉट…

Read More

ट्रिपल आईटी का स्थान बदला तो आंदोलन

ऊना। नवगठित जिला भाजपा कार्यकारिणी की प्रथम बैठक मंगलवार को जिलाध्यक्ष बलवीर बग्गा की अध्यक्षता में हुई। इसमें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने विशेष रूप से शिरकत की। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सत्ती ने कहा कि प्रदेश सरकार ने तीन माह में ही प्रतिशोध की भावना से काम करना शुरू कर दिया है। सरकार जनहित में कार्य न कर भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने और भाजपा की योजनाओं को बदलने का काम कर रही है। तीन माह में प्रदेश सरकार जनता के हित में बड़ी योजना बनाने…

Read More

धोखे से बेच दी किराये पर ली गाड़ी

अंब (ऊना)। धोखे से गाड़ी बेचने और मालिक को पैसे देने से इनकार करने के आरोप में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रमोद कुमार पुत्र किशोरी लाल निवासी बेहड़ जसवां ने शिकायत दर्ज करवाई है कि मंजीत कुमार निवासी नंदपुर एवं राकेश कुमार निवासी वार्ड नंबर-2 मुकेरियां जिला होशियारपुर ने उससे 27 जुलाई 2011 को एक हल्फनामा बना कर उसकी गाड़ी टाटा इंडिगो किराये पर चलाने के लिए ली। जबकि उसके…

Read More

25 श्रद्धालुओं की जेबों पर हाथ साफ

अंब (ऊना)। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में चल रहे होला-मोहल्ला मेले में आए श्रद्धालुुओं में से दो दर्जन से अधिक की जेबें कट गई हैं। दर्जन भर लोगों का सामान भी चोरी कर लिया गया है। इन वारदातों के चलते श्रद्धालुओं में दहशत का माहौल है। जबकि इनमें से कइयों ने पुलिस के पास जेबें कटने और सामान चोरी होने की शिकायतें भी दर्ज करवा दी हैं। इन तमाम घटनाओं में लगभग 80 हजार की नकदी और सामान चोरी होने का अनुमान है। एक ही रात…

Read More

कलरूही में कुचला स्कूटर सवार

अंब (ऊना)। कलरूही में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। जबकि मामले के संदर्भ में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। बताया जा रहा है कि दौलतपुर चौक निवासी विनोद कुमार निजी काम के चलते अंब आया था। जिसे वापस जाते समय कलरूही में एक वाहन ने टक्कर मार कर गिरा दिया। जबकि पीछे से आ रहे दूसरे वाहन ने…

Read More

अभी से अघोषित कटों ने बढ़ाई मुश्किल

मुबारिकपुर (ऊना)। गोंदपुर बनेहड़ा और आसपास के क्षेत्रों में आए दिन बिजली के अघोषित कटों से उपभोक्ता मुश्किल में हैं। निरंतर बिजली की इस आंख मिचौनी का कोई माकूल जवाब भी विभागीय अधिकारी नहीं दे रहे हैं। बार-बार बिजली गुल होने से व्यापारी वर्ग या आम आदमी ही परेशान नहीं है, सरकारी विभागों में भी कामकाज पर विपरीत असर पड़ रहा है। निजी व्यवसायियों खास कर इंटरनेट कैफे, फोटो स्टेट, फैक्स वालों और अन्य व्यवसाय करने वालों को कट लगने से कमाई से हाथ धोना पड़ रहा है। उधर, बीएसएनएल…

Read More

वाहन चोरी के दोषी को कारावास

ऊना। जिला मुख्यालय ऊना में दिसंबर 2003 में वाहन चोरी के आरोपी को दोषी करार देते हुए न्यायाधीश निरंजन सिंह ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कोर्ट नंबर दो ने छह माह का कारावास भुगतने और जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने की सूरत में अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। सहायक जिला न्यायवादी नवीन कुमार ने बताया कि 21 दिसंबर 2003 को एलजी कंपनी के सेल्समैन योगेश बाली बाइक नंबर पीबी-08आर-5093 पर जिला मुख्यालय के बाल विद्यालय के खेल मैदान में क्रिकेट खेलने पहुंचे। बाइक रमन अग्रवाल के नाम पर…

Read More

केबल चोर पुलिस लाकअप से फरार

कोटखाई (शिमला)। केबल चोरी के मामले में गिरफ्तार नेपाली युवक कोटखाई पुलिस के लाकअप से फरार हो गए। फिल्मी अंदाज में लाकअप के टायलेट के रोशनदान से भागे आरोपियों के बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है। मामले में पुलिस कर्मचारियों पर गाज गिरना तय है। डीएसपी ठियोग सागर चंद ने नेपाली युवकों के लाकअप से फरार होने की पुष्टि की है। फरार आरोपियों में राम बहादुर और काली बहादुर शामिल हैं। बताते चलें कि इन आरोपियों को कुछ दिन पहले ही कोटखाई पुलिस ने केबल चोरी मामले…

Read More