रोहड़ू। रोहड़ू-शिमला मुख्य मार्ग हिमपात के बाद चौथे दिन छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया है। हालांकि, उपमंडल के अधिकांश ग्रामीण रूटों पर यातायात ठप है। हिमपात के बाद दूरदराज क्षेत्र के गांवों में संपर्क कटा हुआ है। लोगों को मौसम खुलने के बाद पैदल सफर करना पड़ रहा है। हिमपात के कारण मंगलवार से रोहड़ू तथा जुब्बल के सभी गांव अलग-थलग पड़े हुए हैं। रोहड़ू-शिमला मार्ग को खड़ापत्थर में भारी हिमपात के बाद छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया है। रोहड़ू से शिमला के लिए अभी परिवहन…
Read MoreMonth: February 2013
लोनिवि को लगी तीन करोड़ की चपत
निरमंड (कुल्लू)। पिछले दिनों हुई भारी बारिश और बर्फबारी के चलते निरमंड क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग को तीन करोड़ की चपत लगी है। लगातार तीन दिन हुई भारी बारिश और बर्फबारी के चलते लोक निर्माण विभाग की दर्जनों सड़कों को नुकसान पहुंचा है। इसके चलते कई मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए पूर्ण रूप से बंद पड़े हैं। इससे आम लोगों को भी परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार निरमंड मंडल की करीब सभी सड़कों को नुकसान पहुंचा है।…
Read Moreमजदूर ने फंदा लगाकर दे दी जान
रामपुर बुशहर। पुलिस थाना रामपुर के तहत भड़ावली पंचायत के राजपुरा में नेपाली मूल के एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मसारना जंगल से शव को बरामद कर लिया है। मृतक ने सुसाइड नोट में स्वेच्छा से फंदा लगाने की बात लिखी है। जानकारी के मुताबिक राजपुरा में रहने वाले नेपाली मूल के एकल बहादुर (42) ने मसारना जंगल में फंदा लगाया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक राजपुरा में वन निगम के एक ठेकेदार के पास काम करता था। जंगल में फंदे से…
Read Moreलाइन से बाहर सामान सजाया तो चालान
रामपुर बुशहर। शहर के बाजार की सड़क पर हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर परिषद अब गंभीर हो गई है। शुक्रवार को बाजार में भोंपू के माध्यम से व्यापारियों को येलो लाइन से बाहर सामान न सजाने की सख्त हिदायत दी गई। बावजूद इसके ऐसा करने पर चालान काटने की चेतावनी दी गई है। बाजार की सड़क पर अतिक्रमण इस कदर बढ़ गया है कि राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया है। हालांकि, नगर परिषद ने येलो लाइन लगा रखी है, बावजूद इसके व्यापारी इससे बाहर सामान सजाने से…
Read Moreपंचायत घर से कंप्यूटर और अन्य सामान चोरी
पधर (मंडी)। द्रंग विकास खंड की सियुन ग्राम पंचायत कार्यालय भवन का ताला तोड़ कर चोरों ने कंप्यूटर सिस्टम और अन्य सामान उड़ा लिया। पंचायत प्रधान की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गत रात्रि चोरों ने सियुन पंचायत घर का ताला तोड़ कर वहां से हजारों का कंप्यूटर सिस्टम के अलावा रूम हीटर, प्रिंटर, 385 रुपये की नकदी उड़ा ली। इसके बाद चोरों ने समीप के मिडिल स्कूल हिमरी गंगा के कार्यालय में भी कमरे के ताले…
Read Moreमंत्री की दौड़ में अनिल शर्मा आगे
मंडी। सदर के विधायक अनिल शर्मा को अब झंडी मिलना तय है। उनका नाम मंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे चल रहा है। अगर उनको मंत्री पद मिलता है तो इससे हिमाचल की राजनीति में अहम भूमिका निभाने वाले मंडी जिला में सियासी संतुलन कायम होगा, वहीं करीब डेढ़ दशक बाद अनिल शर्मा दोबारा मंत्री बनेंगे। उधर, बंजार के विधायक कर्ण सिंह के भी मंत्री बनने के आसार हैं। अगर वह भी मंत्री बनते हैं तो 1998 के बाद वह दूसरी बार मंत्री बनेंगे। दोनों नेताओं की ताजपोशी से…
Read Moreमलबे की चपेट में आने से दो महिलाएं घायल
उरला (मंडी)। ग्र्राम पंचायत उरला के बधाला गांव में भारी बारिश के कारण भूस्खलन होने से दो महिलाएं मलबे की चपेट में आ गईं, जिससे दोनों बुरी तरह जख्मी हो गई हैं। उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक अस्पताल पधर लाया गया, जहां से गंभीर रूप से जख्मी एक महिला को जोनल अस्पताल मंडी के लिए रेफर किया गया है, वहीं दो अन्य महिलाओं को आंशिक रूप से चोटें आई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार उरला के बधाला गांव में एक शादी समारोह दौरान रीना देवी (27) निवासी कतयूर पधर तथा…
Read Moreबच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित अभिभावक
घुमारवीं (बिलासपुर)। सरकारी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों के अभिभावक अपने बच्चे के भविष्य के प्रति चिंतित हो गए हैं। कारण यही है कि स्कूलों में वार्षिक समारोह हैं। बच्चों की वार्षिक परीक्षाएं सिर पर हैं। जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग को शिक्षा निदेशालय की ओर से पंद्रह फरवरी तक वार्षिक समारोह खत्म करने के निर्देश जारी किए गए हैं। हैरानी यह है कि पंद्रह फरवरी से ही दसवीं, बारहवीं कक्षा में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों के प्रेक्टिकल शुरू होंगे। ऐसे में बच्चों ने वार्षिक समारोह की…
Read Moreएक समान मिले जमीन का मुआवजा
स्वारघाट (बिलासपुर)। कीरतपुर से नेरचौक तक प्रस्तावित फोरलेन सड़क के लिए आंकी गई जमीन की वैल्यू से इलाकावासी खफा हैं। कीरतपुर से बिलासपुर सेक्टर तक इस सड़क के दायरे में आ रहे भूमि मालिकों ने जमीन का सही-सही आंकलन कर मुआवजा देने की मांग की है। आरोप है कि ऐसी जमीन को बंजर दर्शाया गया है जो उपजाऊ है। लेकिन, बंदरों और जानवरों के खौफ से लोग वहां कुछ अरसे से कृषि नहीं कर रहे। मेला, थापना, समलेटु, जब्बल, सुन्नण, टाली, खरोल, तुन्नु, तथा पट्टा गांव के लोगों ने दो…
Read Moreबस का रूट बदलने से सवारियां परेशान
बिलासपुर। परिवहन निगम की बिलासपुर से कालका जाने वाली बस का रूट बदल गया है। इस बस का रूट अब जाहू-चंडीगढ़ कर दिया गया है। समय में बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन इससे बिलासपुर से स्वारघाट, नालागढ़ व बद्दी की ओर जाने वाली सवारियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने इस बस को पूर्व की भांति बिलासपुर से कालका चलाने की मांग की है। परिवहन निगम के बिलासपुर डिपो की बस सुबह 7 बजे जिला मुख्यालय से कालका के लिए चलती थी। बिलासपुर के कई लोग…
Read More