भुंतर के लिए हवाई उड़ानें शुरू करवाएं

पतलीकूहल (कुल्लू)। विश्व विख्यात पर्यटन नगरी मनाली के विकास को लेकर ब्लाक कांग्रेस ने सीएम से गुहार लगाई है। ज्ञापन सौंपकर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से वरीयता के आधार पर ठोस कदम उठाने का आग्रह किया गया। मनाली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भुवनेश्वर गौड़ ने बताया कि मनाली के पर्यटन व्यवसाय को गति देने को एक अरसे से बंद पड़ी हवाई सेवाओं को फिर से शुरू किया जाना लाजमी है। फ्लाइट्स बंद होने से पर्यटन व्यवसायियों और टैक्सी चालकों का धंदा चौपट होने लगा है। रही सही कसर कुल्लूू-मनाली को शेष दुनिया…

Read More

सरकार बदली, खुद को भी बदलो

ऊना। आईपीएच, उद्यान एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री विद्या स्टोक्स ने आईपीएच विभाग के अधिकारियों को चेताया है कि अब सरकार बदल गई है और अधिकारी खुद को भी बदल लें। पिछली सरकार में सब कुछ राम भरोसे चलता रहा और भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा। अब ऐसा नहीं चलेगा। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि कोताही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लटके काम पूरे करें तथा नई योजनाओं के लिए धन की कोई कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। विद्या स्टोक्स ने शनिवार को ऊना में सिंचाई…

Read More

50 किमी सड़क पर होगी टारिंग

हरोली/टाहलीवाल (ऊना)। उद्योगमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ऐलान किया है कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में दो माह के भीतर 50 किलोमीटर सड़कों की टारिंग होगी। मंसूरी और दिल्ली की तर्ज पर खूबसूरत रेन शेल्टर भी यहां बनाए जाएंगे। मुकेश अग्निहोत्री शनिवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पूबोवाल के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में बोल रहे थे। कहा कि बीत क्षेत्र की तरक्की के लिए निर्णायक कदम उठाए जाएंगे और यहां वृहद सिंचाई योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जाएगा। बीत एरिया के भूगर्भ में पानी न होने के…

Read More

कालेज प्रशासन और एबीवीपी में तनातनी

ऊना। एससीए समारोह को लेकर विद्यार्थी परिषद और ऊना कालेज प्रशासन में ठन गई है। एससीए समारोह को लेकर विवाद भी शुरू हो गया है। कालेज प्रशासन एससीए समारोह न करवाने के पक्ष में है। जबकि एबीवीपी समारोह करवाना चाहती है। इसे लेकर शनिवार को एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने कालेज में नारेबाजी भी की। ऊना कालेज में अध्यक्ष समेत एससीए की अधिकतर सीटों पर एबीवीपी का कब्जा है। एससीए महासचिव अरुण ने कहा कि कालेज प्रशासन एससीए समारोह को लेकर आनाकानी कर रहा है और स्थिति को स्पष्ट नहीं कर…

Read More

साइंस ब्लाक को जल्द रिलीज होगी ग्रांट

मैडी (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ठठल में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। विधायक कुलदीप कुमार बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने बच्चों को नसीहत दी कि बेहतर पढ़ाई ही उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है। उन्होंने स्कूल के साइंस ब्लाक के लिए 80 लाख की ग्रांट को जल्द रिलीज करवाने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही स्कूल में कम वोल्टेज की समस्या के निदान के लिए स्थानीय मंदिर से स्कूल तक थ्री फेस बिजली लाइन एवं स्कूल में एक हैंडपंप लगाए जाने की…

Read More

मिड-डे-मील पर छाया संकट

थानाकलां (ऊना)। प्रदेश की सरकारी पाठशालाओं में मिड-डे-मील योजना को सुचारु रूप से चलाए रखना शिक्षकों के वश में नहीं रहा है। योजना पर रसोई गैस की बढ़ी कीमतों की मार पड़ने लगी है। एक स्कूल में महीने में एक ही रसोई गैस सिलेंडर मिल रहा है। यह अधिक छात्र संख्या वाले स्कूलों के लिए नाकाफी है। दर्जनों बच्चों को खाना पकाने के लिए अधिक गैस खर्च हो रही है। कई स्कूलों में तो शिक्षक अपने घर के गैस कनेक्शन के हिस्से से सिलेंडर का जुगाड़ कर रहे हैं। अध्यापकों…

Read More

बसाल में छात्रों को मिला सम्मान

ऊना। राजकीय उच्च विद्यालय लोअर बसाल में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की धूम रही। समारोह में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बसाल के प्रधानाचार्य राजेंद्र कौशल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया है। इसके बाद मुख्याध्यापक विक्रम बहादुर ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और समारोह में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों को स्कूल की विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाया। मुख्य अतिथि कौशल ने शैक्षणिक, खेल एवं…

Read More

ऐन मौके पर शिक्षा बोर्ड का झटका

ऊना। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शिक्षकों को झटका दे दिया है। बोर्ड के नए निर्देशों के मुताबिक शिक्षकों को अब नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए प्रश्नपत्र खुद तैयार करने होंगे। उधर, बोर्ड के इस निर्णय का संघ ने विरोध जताया है। शिक्षकों का कहना है कि पहले बोर्ड की ओर से ही प्रश्न पत्र भेजे जाने का प्रावधान किया गया था। निर्धारित किया था कि प्रश्न पत्र बोर्ड की ओर से ही उपलब्ध करवाए जाएंगे। लेकिन, ऐन मौके पर बोर्ड ने झटका दे दिया। परीक्षाएं…

Read More

नारकंडा में नहीं लगे सीसीटीवी कैमरे

कुमारसैन (शिमला)। प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नारकंडा में प्रस्तावित सीसीटीवी कैमरा लगाने की योजना अधर में लटकती दिख रही है। नारकंडा में हर साल देश और विदेश से लाखों पर्यटक पहुंचते हैं। इनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यहां पर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे लगाने थे। हालांकि, पूर्व एसपी शिमला सोनल अग्निहोत्री ने इसके लिए आदेश भी जारी किए थे। लेकिन, लंबे समय के बाद भी नारकंडा में सीसीटीवी कैमरे नहीं लग पाए हैं। नारकंडा मुख्य बाजार से पुलिस चौकी को हटाए जाने से यहां पर सीसीटीवी कैमरों की जरूरत…

Read More

रोहड़ू के गांवों में कब होगा उजाला

रोहडू। पंद्रह दिन के अंदर दो बार 66 केवी की ट्रांसमिशन लाइन टूटने से विद्युत बोर्ड के ट्रांसमिशन विंग की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई है। ट्रांसमिशन लाइन को जोड़ने के लिए पांवटा साहिब से टीम आती है। उसके बाद ही लाइन को जोड़ने का कार्य होता है। बार-बार ट्रांसमिशन लाइन टूटने से सीधे रूप से 84 पंचायतों के लोग प्रभावित हो रहे हैं। सुंगरी के समीप 66 केवी की ट्रांसमिशन लाइन पिछले वर्ष 15 जनवरी 2012 को भी भारी बर्फबारी से टूट गई थी। इसके चलते करीब…

Read More