शारीरिक शिक्षकों के रिक्त पद भरे सरकार

कुल्लू। प्रदेश प्रशिक्षित बेरोजगार अध्यापक टीजीटी और पीजीटी संघ की बैठक में सरकार से संघ की लंबित पड़ी मांगों को जल्द पूरा करने का आग्रह किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश सचिव ज्ञान चंद धीमान ने की। बैठक में बेरोजगार अध्यापकों की विभिन्न समस्याओं पर मंथन किया गया। धीमान ने बताया कि प्रदेश में शारीरिक अध्यापकों के 4500 पद रिक्त पड़े हैं। संघ ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से रिक्त पदों को जल्द भरने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि पूर्व सरकार ने पांच वर्ष में मात्र 50 पद ही भरें…

Read More

यहां स्कूलों में हेडमास्टर लगाते हैं झाड़ू

उदयपुर। लाहौल के शिक्षण संस्थानों में स्टाफ की कमी का खामियाजा स्कूल के मुख्य शिक्षकों और बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। बच्चों की जहां पढ़ाई प्रभावित हो रही है वहीं मुख्य शिक्षकों को स्कूल में झाड़ू तक का काम निपटाना पड़ रहा है। आधा दर्जन स्कूलों में चपरासियों के पद रिक्त पड़े हैं। यही नहीं कई स्कूलों में शिक्षकों की भी भारी कमी चल रही है। भारी ठंड के चलते स्कूल में तंदूर की भी व्यवस्था है। लिहाजा सर्दी के इस मौसम में हेडमास्टर को स्कूल में पहुंचने पर…

Read More

आईटी कर्मचारियों की बैठक 16 को

कुल्लू। आगामी रणनीति को लेकर आईटी आउट सोर्सिंग कर्मचारी संघ कुल्लू इकाई की बैठक 16 फरवरी को होगी। संघ के जिला अध्यक्ष ठाकुर दास ने बताया कि बैठक में लंबित मांगों को चरचा की जाएगी। ठाकुर दास ने कहा कि यह बैठक ढालपुर स्थित कला केंद्र में बुलाई गई है। बैठक में आईटी आउट सोर्सिंग के जरिये सरकारी विभागों में नियुक्त सभी कंप्यूटर आपरेटर और डाटा आपरेटर के संदर्भ में राज्य सरकार से कोई ठोस नीति बनाने की मांग की जाएगी। उन्होंने संघ के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से अपील…

Read More

एटीएम में ही अपडेट होगी पासबुक

कुल्लू। जिला मुख्यालय के अखाड़ा बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा ने कुल्लू शहर के सैकड़ों उपभोक्ताओं को एक और तोहफा दे दिया है। ग्राहकों की पासबुक भी अब मशीन में ही अपडेट हो जाएगी। यह मशीन एटीएम के साथ ही लगी है। ग्राहक अपनी पासबुक अब खुद अपडेट कर सकेंगे। बैंक की इस सुविधा से उपभोक्ता अपनी पासबुक पर खाता नंबर का बारकोड शाखा से लगवाने के बाद इस सुविधा को प्राप्त कर सकते हैं। मशीन में पासबुक डालने के बाद जैसे ही वारकोड फीड होगा तमाम कैश और…

Read More

हवाई सेवा बंद होने से करोड़ों की चपत

खराहल (कुल्लू)। आठ माह से बंद पड़ी हवाई सेवा के चलते अब तक करोड़ों रुपये की चपत पर्यटन उद्योग को लग चुकी है। हवाई सेवा न मिलने से देश विदेश से आने वाले हाई प्रोफाइल पर्यटक प्रदेश में नहीं पहुंच रहे। इन पर्यटकों की संख्या न के बराबर है। विंटर कार्निवाल में हर साल भारी संख्या में हाई प्रोफाइल पर्यटक मनाली पहुंचते थे लेकिन इस बार कई बड़ी हस्तियां यहां नहीं आई। पर्यटन कारोबारी इसका कारण हवाई सेवाएं बंद होना बता रहे हैं। ऐसे में पर्यटन कारोबारियों को करोड़ों रुपये…

Read More

अभी से जल संकट तो गर्मियों में क्या होगा

बंगाणा (ऊना)। उपमंडल के गांव कैहलवीं के लोग फरवरी माह में ही पानी की बूंद-बूंद को मोहताज होने लगे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक एक माह से गांव में पीने के पानी की सुचारु रूप से सप्लाई नहीं मिल रही है। तीसरे दिन पानी की सप्लाई में भी एक घंटे से ज्यादा पानी गांववासियों को नहीं मिल पाता है। कैहलवीं गांव की जनता के मुताबिक फरवरी में ही ये हाल है तो मई और जून में इस गांव का क्या होगा? ग्रामीणों का कहना है कि विभाग के कर्मचारियों एवं अधिकारियों…

Read More

खनन माफिया पर पुलिस की चढ़ाई

ऊना। पुलिस ने बुधवार रात को हरोली, टाहलीवाल, बाथू, बाथड़ी, संतोषगढ़, मैहतपुर, पालकवाह, ऊना समेत अन्य इलाकों में खनन माफिया पर चढ़ाई कर डाली। डीएसपी सुरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस की टीम ने रेत से भरे 28 टिप्पर जब्त कर लिए। पुलिस की कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप की स्थिति रही। छापामारी की भनक लगते ही पंजाब क ी ओर से आ रहे कई टिप्पर सीमा क्षेत्र से ही लौट गए। एसपी रविंद्र शर्मा ने कहा कि खनन माफिया के खिलाफ अभियान आगे…

Read More

रैकी के बाद किया कत्ल

मैहतपुर (ऊना)। प्रदेश की सीमा पर स्थित औद्योगिक क्षेत्र में दिनदिहाड़े अज्ञात हमलावरों ने उद्यमी को मौत के घाट उतारकर शांत वादियों में दहशत का जहर भर दिया है। उद्यमी का कत्ल क्यों किया गया, इसके पीछे वजह क्या रही, इसका खुलासा पुलिस तफ्तीश के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल पुलिस उद्योगपति के परिजनों से गहन पूछताछ कर रही है। उद्योगपति विनोद कुमार जैन की वीरवार को गोली मारकर हत्या करने वाले अज्ञात हमलावर कौन थे, पुलिस के लिए यह बड़ा सवाल है। आम लोग और औद्योगिक संघ के सदस्यों…

Read More

जोह खड्ड में मिले शव की शिनाख्त

दौलतपुर चौक (ऊना)। जोह गांव की बाडे दी खड्ड में मिली अज्ञात युवक की लाश की शिनाख्त हो गई है। डीएसपी अंब विजय सकलानी ने बताया कि लाश का पोस्टमार्टम करवाकर इसे परिजनों को साैंप दिया है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय यशपाल सिंह पुत्र किशोरी लाल निवासी जसवां कोटला जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। आर्मी में तैनात यशपाल सिंह विवाहित है और 12 फरवरी को रेलवे में टिकट की रिजर्वेशन के लिए दौलतपुर आया हुआ था। वह छुट्टी पर घर आया था। पुलिस ने धारा 174 के…

Read More

साढ़े छह किलो चरस के साथ दो गिरफ्तार

ठियोग (शिमला)। उपमंडल ठियोग के साथ लगते गजैड़ी नामक स्थान से ठियोग पुलिस ने बाहरी राज्य के दो लोगों को चरस की एक बड़ी खेप के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अपना रुख जैस घाटी सड़क की ओर किया। डीएसपी सागर चंद शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि यह दो व्यक्ति बैग में चरस लेकर बासा धार बस में आ रहे थे। लेकिन, उन्होंने ठियोग पहुंचने से कुछ ही समय पहले बस छोड़ पैदल अपनी मंजिल…

Read More