दो गर्भवती महिलाओं सहित पांच फंसे

रिकांगपिओ (किन्नौर)। भारी बर्फबारी के बाद किन्नौर जिले में अभी भी जनजीवन पटरी पर नहीं लौट पाया है। कई लोग ग्रामीण क्षेत्रों में फंसे हुए हैं और बीमारी के चलते भी अस्पतालों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। शुक्रवार को भी ज्ञाबुंग पीएचसी में दो गर्भवती महिलाओं के अलावा एक युवक को उपचार के लिए लाया गया। जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रिकांगपिओ के लिए रेफर किया गया है। लेकिन, रास्ते बंद होने के कारण इन मरीजों को रिकांगपिओ तक नहीं पहुंचाया जा सका है। इसके…

Read More

किन्नौर घाटी में गिरे बर्फ के फाहे

रिकांगपिओ (किन्नौर)। जनजातीय क्षेत्र किन्नौर में लोगों ने अभी राहत की सांस ली भी नहीं थी, कि एक बार फिर इंद्रदेव कहर बरपाने के लिए तैयार दिख रहे हैं। शुक्रवार दोपहर से किन्नौर घाटी में फिर से बर्फबारी शुरू हो गई है। पांच बजे तक कल्पा में करीब आठ सेंमी बर्फबारी दर्ज की जा चुकी है। बर्फबारी के चलते करीब 28 दिन बाद वीरवार को किन्नौर के 70 फीसदी क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति बहाल हो पाई थी। जबकि, जिले में लोगों को पानी की आपूर्ति अभी भी नियमित रूप…

Read More

काजा में लोगों की सुनने वाला कोई नहीं

काजा (लाहौल स्पीति)। भारी बर्फबारी के चलते लाहौल स्पीति जिला पूरी तरह अलग-थलग पड़ा हुआ है। जहां मार्ग बंद होने के कारण 75 से ज्यादा लोग विभिन्न स्थानों में फंसे हुए हैं, वहीं दूसरी ओर इन लोगों की समस्याओं को सुनने वाला भी काजा में कोई अधिकारी मौजूद नहीं है। ऐसे में लोगों की परेशानियां और बढ़ गई हैं। सूत्रों की मानें तो कई दिन से एक्सईएन लोक निर्माण विभाग, एक्सईएन आईपीएच विभाग, बीडीओ, डीएसपी, तहसीलदार, डीएफओ और एसडीएम काजा में मौजूद नहीं हैं। इसके चलते लोगों की समस्याओं को…

Read More

स्टोक्स से मिले तीन पंचायतों के प्रतिनिधिमंडल

शिमला। बागवानी एवं सिंचाई मंत्री विद्या स्टोक्स से शुक्रवार को ठियोग की तीन पंचायतों के प्रतिनिधिमंडल मिले। ठियोग ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन नाथूराम और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष कंवर रघुवीर सिंह की अगुवाई में विद्या स्टोक्स से मिले। इन तीन पंचायतों के प्रतिनिधिमंडल ने स्कूलों के स्तरोन्नयन के लिए उनका आभार जताया। ये पंचायतें क्यार, टियाली और नहौल सौंथल हैं। क्यार में जहां आठवीं कक्षा तक चल रहे स्कूल को स्तरोन्नत कर दसवीं कर दिया गया है, वहीं टियाली और नहौल स्कूल की जमा दो की…

Read More

झाकड़ी से आगे नहीं जा पाया हेलिकाप्टर

रामपर बुशहर। किन्नौर घाटी के लियो और नाको में फंसे लोगों को निकालने के लिए जा रहा हेलिकाप्टर झाकड़ी से आगे नहीं जा सका। रामपुर से बारह लोगों को लेकर जा रहा हेलिकाप्टर मौसम खराब होने के चलते झाकड़ी से फिर लौट कर रामपुर आ गया। चौपर भारी बर्फबरी में किन्नौर के लियो और नाको में फंसे लोगों को लाने के लिए जा रहा है। उल्लेखनीय है कि भारी बर्फबारी के चलते किन्नौर और लाहौल स्पीति और अन्य क्षेत्रों में छात्र और मरीज फंसे हुए हैं। इसके अलावा रामपुर में…

Read More

कमेटी ने किया प्रोजेक्ट स्थल का निरीक्षण

आनी (कुल्लू)। यहां बन रहे 1.5 मेगावाट के शशी हाइड्रो प्रोजेक्ट द्वारा नियमों को ताक पर रख कर प्रोजेक्ट निर्माण करने के आरोप में हाईकोर्ट के आदेशों से बनाई गई कमेटी ने प्रोजेक्ट स्थल का दौरा किया। इस प्रोजेक्ट को लेकर क्षेत्र के 42 लोगों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इस पर कार्रवाई करते हुए हाईकोर्ट ने उपायुक्त कुल्लू की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया था। 42 प्रोजेक्ट प्रभावितों ने हाईकोर्ट में दायर याचिका में कहा था कि कंपनी नियमों को ताक पर रख कर निर्माण…

Read More

Bahra University announces implementation of skills and english qualifications

Bahra University announces implementation of skills and english qualifications

Shimla (Virender khagta) Bahra University Solan announced implementation of employability skills and assessments under an agreement with qualifications and assessments International (QAI) UK’s private awarding body. In addition, the University also announced the implementation of english language examinations and qualifications from Cambridge english language assessments, which is part of the University of Cambridge under an implementation agreement through planet EDU Speaking to the members from the Press, Dr S.K. Bansal,Vice chancellor, Bahra University said that we are very pleased to have signed the MOU with QAI, UK and the implementation…

Read More

बिजली बिल न भरने पर कटेगा कनेक्शन

हमीरपुर। बिजली बोर्ड ने डिफाल्टर उपभोक्ताओं से बकाया बिलों की वसूली को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पूर्व बकाया राशि को वसूलने का प्रयास किया जाएगा। जिला के कुछ मंडलों में बकाया राशि की वसूली को लेकर कवायद शुरू हो चुकी है तथा कुछ में जल्द ही कवायद शुरू कर दी जाएगी। बोर्ड की डिफाल्टरों की सूची में सरकारी, घरेलू, व्यावसायिक उपभोक्ता शामिल हैं, जिनसे करोड़ों की बकाया राशि वसूल की जानी है। पूर्व में भी बोर्ड ने बकाया राशि को वसूलने के लिए…

Read More

स्कूल खुद तैयार करेंगे आठवीं के प्रश्न पत्र

गलोड़ (हमीरपुर)। जिले के सरकारी और निजी संस्थानों को मार्च माह में होने वाली आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं के लिए इस बार प्रश्न पत्र और डेटशीट स्वयं तैयार करनी होगी। संस्थानों को छात्रों का मूल्यांकन भी सतत समग्र मूल्यांकन प्रक्रिया के तहत करना होगा और छात्रों को ग्रेड कार्ड जारी करने होंगे। इस बार वार्षिक परीक्षाओं के लिए डाइट से प्रश्न पत्र और डेटशीट उपलब्ध नहीं करवाई जाएगी। जिला हमीरपुर के शोध एवं मूल्यांकन प्रभारी अश्वनी गौतम ने बताया कि सभी सरकारी और निजी पाठशालाएं शिक्षा विभाग की ओर…

Read More

अमेरिका में शोध करेंगे हटवाड़ के विजय

हमीरपुर। हटवाड़ गांव के विजय कुमार ठाकुर का चयन आयवा स्टेट यूनिवर्सिटी (अमेरिका) में विजिटिंग साइंटिस्ट के रूप में हुआ है। विजय को एमेस (एएमईएस) लैबोरेटरी में कार्य करने का अवसर मिलेगा, लैब में वर्ष 2011 के नाबल पुरस्कार (कैमेस्ट्री) विजेता प्रो डैन के साथ कार्य करने का मौका होगा। विजय दो वर्ष तक संस्थान के साथ कार्य करेंगे। इससे पहले विजय ठाकुर सिंगापुर में रक्षा मंत्रालय की ओर से स्थापित प्रयोगशाला टैमासिक लैबोरेटरी में अनुसंधान वैज्ञानिक के रूप में सेवाएं देते रहे हैं। सिंगापुर में नैनो टेक्नोलॉजी एंड एनर्जी…

Read More