बंगाणा (ऊना)। बंगाणा के हरीनगर में मंगलवार शाम बस हादसे के चालक को आखिरकार पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। इस बस हादसे में एक दो वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि 23 यात्री बुरी तरह से घायल हुए थे। दस यात्रियों में केसरी देवी, राम प्यारी, केसर सिंह, कृष्णा देवी, देवो देवी, कमला देवी, सुरेश कुमार, तरसेम लाल, दलजीत तथा महेंद्र सिंह को सीएचसी बंगाणा में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया था। इनमें से…
Read MoreMonth: February 2013
71 पेड़ों पर चला दी कुल्हाड़ी
गगरेट (ऊना)। गगरेट क्षेत्र के संघनई गांव में वन काटुओं ने मलकीयती भूमि से 71 पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला दी। इन पेड़ों की कीमत लगभग तीन लाख के करीब बताई जा रही है। पीड़ित व्यक्ति ने इस संबंध में पुलिस थाना गगरेट में शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है। शिकायत के आधार पर पुलिस तथा वन विभाग ने मामले की पड़ताल तेज कर दी है। पंजाब बार्डर के साथ सटे क्षेत्र गगरेट में वन काटुओं के हौसले बुलंद हैं। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक संघनई निवासी व्यक्ति ने…
Read Moreखाकी को चकमा दे रहा कट्टे का खरीददार
ऊना। मैहतपुर में उद्योगपति हत्याकांड के बाद ऊना में हथियारों की खरीद-फरोख्त में आरोपी बनाया गया एक अन्य युवक अभी भी पुलिस को चकमा देने में कामयाब है। लगभग 20 वर्ष आयु के इस युवक को खोजने में पुलिस पूरी तरह असमर्थ रही है। हालांकि, युवक की ओर से कट्टा खरीदने के तथ्य का खुलाया लगभग 6 दिन पूर्व हो चुका है। खुलासा होने के समय से ही उक्त युवक ऊना से फरार हो चुका है। बताया जा रहा है कि युवक ऊना नगर के वार्ड नंबर पांच का मूल…
Read Moreरेलवे ने दिखाया आईपीएच को रेड सिग्नल
मैहतपुर (ऊना)। ग्राम पंचायत रायपुर सहोड़ां के माजरा रायपुर बाड़ेयां के लिए पेयजल मुहैया करवाने की आईपीएच की योजना को रेल विभाग ने रेड सिग्नल दिखा दिया है। विभाग कई ओर से दबाई जा रही पेयजल की पाइप लाइन को रायपुर बाड़ेयां तक पहुंचाने के लिए रेलवे ट्रैक एक बड़ी बाधा बन गया है। पाइप दबाने से पूर्व आईपीएच विभाग ने क्या रेल विभाग ने इस बाबत अनुमति नहीं ली? यदि नहीं ली गई तो फिर पाइप लाइन का काम शुरू क्यों किया गया? ऐसे सवाल उठ रहे हैं। उधर,…
Read Moreजुब्बल में न बिजली न पानी सप्लाई सुचारु
जुब्बल (शिमला)। शिली पराली पंचायत समिति सदस्य सतीश पिरटा तथा अधिवक्ता उमेश शर्मा ने प्रेस को जारी बयान में बताया कि करीब डेढ़ माह से जुब्बल में बिजली की आंखमिचौनी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दूरसंचार व्यवस्था भी चरमरा गई है। बिजली की अव्यवस्था के चलते स्कूली बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। परीक्षाएं नजदीक होने से छात्रों को अपने भविष्य की चिंता सता रही है। यही हाल पानी सप्लाई व्यवस्था का है। शिली पराली पंचायत के खड़ापत्थर बाजार तथा आसपास के गांवों…
Read Moreचौपाल में न एसडीएम, न ही तहसीलदार
नेरवा (शिमला)। चौपाल उपमंडल कार्यालय में किसी भी अधिकारी के न होने के कारण लोगों को भारी दिक्कत हो रही है। चौपाल उपमंडल कार्यालय में दो दिन से कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं है। एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार के न होने से लोगों के राजस्व संबंधित कार्यों सहित अन्य काम भी नहीं हो पा रहे हैं। चौपाल उपमंडल में जल्द आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साक्षात्कार होनेे हैं। सरकार ने आठ मार्च आवेदन की अंतिम तिथि निर्धारित की है। लेकिन, अधिकारियों के न होने से लोग कागजात भी नहीं बनवा पा…
Read Moreविकास पर खर्च होगा 70 फीसदी बजट
रामपुर बुशहर। नगर परिषद ने बुधवार को वित्त वर्ष 2013-14 के लिए बजट पेश किया। कुल बजट का 70 प्रतिशत हिस्सा विकासात्मक कार्यों के लिए रखा गया है जबकि, 30 प्रतिशत हिस्सा कर्मचारियों की तनख्वाह, नगर परिषद पदाधिकारियों के वेतन और पेंशन पर व्यय होगा। बुधवार को नगर परिषद बैठक कक्ष में अध्यक्ष दीपक सूद की अध्यक्षता में बजट बैठक हुई। इसमें वित्त वर्ष 2013-14 के लिए 5 करोड़ 3 लाख 78 हजार 500 रुपये का बजट पेश किया। कुल बजट में 30 प्रतिशत राशि कर्मचारियों की तनख्वाह, नगर परिषद…
Read Moreबिना सफाई थमाए मांच माह के बिल!
रोहड़ू। नगर परिषद रोहडू ने बाजार में सफाई किए बिना पांच महीने के बिल थमा दिए। बाजार में सफाई को ठेके पर देने की अक्तूबर से चली प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। लोगों ने नगर परिषद की ओर से जारी बिलों का भुगतान रोक दिया है। नगर परिषद के कई सदस्य भी बिना सफाई बिल जारी करने के हक में नहीं हैं। बिल जारी होने के बाद नगर परिषद के अधिकारियों की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। सफाई कर्मचारियों की कमी झेल रही नगर परिषद रोहड़ू ने अक्तूबर 2012…
Read Moreकूड़ा एकत्रीकरण योजना का ठेका रद
रामपुर बुशहर। डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रीकरण योजना का ठेका दोबारा होगा। बार-बार मिल रही कूड़ा न उठाने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नगर परिषद ने श्रीखंड टेक्नालाजी का ठेका रद कर दिया है। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बुधवार को हुई बजट बैठक में इस पर लंबी चर्चा के बाद पार्षदों ने सर्वसम्मति से ठेका रद किया। उन्होंने बताया कि सात मार्च को बैठक बुलाई गई है। इसमें कूड़ा उठाने का ठेका नए सिरे से करने को टेंडर काल…
Read Moreअभी भी संघर्षरत अभिनेत्री हूं : एनी हैथवे
लॉस एंजिलिस: एनी हैथवे इस साल भले ही ऑस्कर से सम्मानित हो चुकी हों लेकिन इस हॉलीवुड अभिनेत्री की मानें तो वह कभी भी अपने संघर्षरत दर्जे से बाहर नहीं निकल पाएगी। परेड मैगजीन की खबर के मुताबिक 85वें सालाना अकादमी पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार पाने के बावजूद इस 30 वर्षीय अभिनेत्री ने जोर देकर कहा कि उन्होंने अब तक वास्तविकता का दामन नहीं छोड़ा है और वह अब भी खुद को एक संघर्षरत अभिनेत्री महसूस करती हैं। उन्होंने कहा कि वह हमेशा अपने अगले काम…
Read More