सलूणी स्कूल के होनहारों को पुरस्कार

सलूणी (चंबा)। स्थानीय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर विस क्षेत्र डलहौजी की विधायक आशा कुमारी बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुई। समारोह का शुभारंभ आशा कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। स्कूल के प्रधानाचार्य पीएल ठाकुर ने उन्हें शाल, टोपी और स्मृति देकर सम्मानित किया। इसके बाद विद्यालयों की छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। समारोह में संतोष और साथी ने हमारे समक्ष चुनौतियां पर नाटक प्रस्तुत किया। हिमाचल और पर्यावरण को रोजगार, भ्रष्टाचार से हो रही हानियां पर भी नाटक के माध्यम…

Read More

प्रौथा में मनरेगा कार्य में ब्लास्टिंग

चंबा। ग्राम पंचायत साहू के तहत प्रौथा गांव में मनरेगा के कार्य में अवैध तौर पर ब्लास्टिंग किए जाने का मामला चर्चा में बना हुआ है। हैरानी की बात है कि ब्लास्टिंग के लिए न तो इजाजत ली गई है और न ही बारूद हासिल किए जाने के स्रोत की किसी संबंधित अधिकारियों को जानकारी है। पंचायत प्रधान राकेश महाजन ने ब्लास्टिंग की बात से इनकार किया है। प्रौथा निवासी हरि सिंह व श्रीकांत ने बताया कि दो दिन पहले ही यहां ब्लास्ट किया गया था। इसका साक्ष्य मौके पर…

Read More

बारिश-बर्फबारी से आधा दर्जन सड़कें बंद

भरमौर (चंबा)। उपमंडल में बारिश और बर्फबारी होने का क्रम जारी है। शुक्रवार को भी उपमंडल में हिमपात हुआ था। शाम को हिमपात रुक गया। लेकिन, शनिवार सुबह फिर से हिमपात शुरू हो गया है। भरमौर उपमंडल की कुगति जोत, चोबिया, मणिमहेश तथा क्वारसी जोत में हिमपात होने का क्रम जारी है। लोक निर्माण विभाग की दिक्कतें फिर बढ़ गईं हैं। बर्फबारी के बाद आधा दर्जन रूट बाधित हो गए हैं। बर्फ गिरने से भरमौर-हरछू, भरमौर-चौबिया, भरमौर-सूपा और भरमौर हड़सर सहित करीब आधा दर्जन मार्ग बाधित हो गए हैं। ग्रामीणों…

Read More

शराब माफिया का बचना नामुमकिन

धर्मशाला। अब शराब माफिया का बचना नामुमकिन हो गया है। पुलिस विभाग अब संशोधित एक्साइज एक्ट के तहत मामले दर्ज करने वाली है। नए एक्ट के तहत एक वर्ष से लेकर तीन वर्ष तक का कारावास तथा एक लाख रुपए तक जुर्माना का प्रावधान है। नए एक्ट में जुर्माना और सजा दोनों बढ़ाई गई हैं। इससे पूर्व पुलिस शराब के मामलों में पंजाब एक्साइज एक्ट का पालन करती थी। पुराने एक्ट के तहत महज छह माह की सजा और 200 से लेकर 500 रुपए तक जुर्माना का प्रावधान था। लेकिन…

Read More

फिर उजड़ेंगे पौंग विस्थापित

जवाली (कांगड़ा)। …अपनी मिट्टी से उजड़ने का दर्द क्या होता है यह कोई पौंग डैम के उन विस्थापितों से पूछे जिन्हें एक बार फिर इस दौर से गुजरना होगा। पौंग जलाशय की खातिर घर से बेघर होकर वन भूमि पर अपने आशियाने बनाकर बसे लोगों को एक बार फिर विस्थापन का दंश झेलना पड़ेगा। वन विभाग की कार्रवाई पर अदालत ने मुहर लगा दी है। इसके तहत सैकड़ों पौंग विस्थापित परिवारों के अवैध कब्जे उखाड़े जाएंगे। विस्थापितों को वन विभाग ने अवैध कब्जाधारक करार देते हुए नोटिस थमा दिए हैं।…

Read More

काठगढ़ शिवरात्रि मेला 9 से 11 मार्च तक

नूरपुर (कांगड़ा)। जिला स्तरीय काठगढ़ महाशिवरात्रि मेला 9 मार्च से 11 मार्च तक प्राचीन शिव मंदिर काठगढ़ में मनाया जाएगा। उपमंडलाधिकारी नूरपुर राकेश वर्मा ने मेले के आयोजन को लेकर किए जाने वाले प्रबंधों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मेले का शुभारंभ गत वर्षों की भांति 9 मार्च को शोभायात्रा से किया जाएगा। उन्होंने मेले के दौरान सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि खाने पीने में प्रयोग किए जाने वाली डिस्पोजल सामग्री को दुकानदार और ढाबे वाले एक जगह…

Read More

होटलों में लगाएं सीसीटीवी कैमरे

धर्मशाला। पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी होटलों और गेस्टहाउसों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा होटलों के विजिटर रजिस्टर पर पर्यटकों के पैन कार्ड, आधार कार्ड तथा मतदाता पहचान पत्र के आधार पर एंट्री करने के निर्देश दिए हैं। देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए जिला पुलिस ने यह फैसला लिया है। एसपी ने इस संदर्भ में जिले के सभी डीएसपीज, थाना और चौकी प्रभारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। संबंधित थाना व चौकी के तहत होटलों व…

Read More

नूरपुर के हटली में पोल्ट्री फार्म राख

कंडवाल (कांगड़ा)। पुलिस थाना नूरपुर के अंतर्गत गांव हटली में बीती रात एक पोल्ट्री फार्म में आगजनी से लाखों रुपए का नुकसान हो गया। पुलिस के अनुसार नरेश जंवाल पुत्र जितेंद्र जंवाल निवासी हटली जंबाला ने बताया कि बीती रात वह अपने पोल्ट्री फार्म था। उसने देखा कि बिजली की तार जलने से पोल्ट्री फार्म में आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी फैल गई कि उसने पूरे पोल्ट्री फार्म को अपनी चपेट में ले लिया। नरेश के अनुसार अग्निशमनविभाग को इसकी सूचना दी गई। लेकिन जब तक विभाग…

Read More

न लंबाई बढ़ी न ब्राडगेज का सपना हुआ साकार

धर्मशाला। जोगिंद्रनगर स्थित शानन हाइडल प्रोजेक्ट तक माल पहुंचाने के मकसद से अंग्रेेजों द्वारा बनाई गई पठानकोट-जोगिंद्रनगर शार्टगेज रेलवे लाइन कांगड़ा की लाइफ लाइन तो बन गई, मगर आजादी के बाद यह ट्रैक एक इंच भी आगे नहीं बढ़ सका। कांगड़ा घाटी रेल राजनीतिक महत्वाकांक्षा के बवंडर में महज वोटों की राजनीति में पिस कर रह गई। न तो कांगड़ा रेल पटरी को ब्राडगेज किया जा सका है और न ही इसका आगे कोई विस्तार। ऐसे में 26 फरवरी को प्रस्तावित केंद्रीय रेलवे बजट पर कांगड़ा की नजर टिकी है,…

Read More

लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

धर्मशाला। कांगड़ा जिले में बीते दो दिनों से लगातार मूसलाधार बारिश होने से शीत लहर तेज हो गई है। वहीं पर्यटन नगरी मैकलोडगंज की ऊपरी पहाड़ियों में बर्फबारी हो रही है। कड़ाके की ठंड पड़ने से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। वहीं बारिश से किसान-बागवानों के चेहरों पर रौनक है। वहीं नूरपुर समेत निचले इलाकों में आम, लीची और संतरों की फसल के लिए भी बारिश वरदान साबित हो रही है। निचले इलाकों में बारिश न होने तथा कोरा पड़ने से आम, लीची और संतरे के पौधे सूखने की कगार पर थे।…

Read More