शिमला। राजधानी से सटे पर्यटक स्थल कुफरी में शनिवार को गाड़ी खाई में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक उत्तरप्रदेश के मेरठ के भवाना निलोहा गांव के थे। हादसे में मृतक युवक की पत्नी सहित चार अन्य लोग भी घायल हुए हैं। घायलों को आईजीएमसी शिमला में भर्ती कराया गया है। ढली पुलिस के मुताबिक शनिवार दोपहर बाद यह हादसा हुआ। मेरठ से पांच लोग शिमला घूमने आए थे। शनिवार को कुफरी से लौटते समय इनकी गाड़ी इंडिगो अनियंत्रित होकर सड़क से खाई में जा गिरी। युवक…
Read MoreMonth: February 2013
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की नियुक्ति को किया निरस्त
मंडी। पधर तहसील के कुन्नू (द्रंग) में तैनात आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की नियुक्ति को अनुचित ठहराते हुए अदालत ने उनके स्थान पर याचिकाकर्ता की तैनाती करने के आदेश दिए हैं। अदालत ने तैनात की गई कार्यकर्ता की आमदनी सीमा से अधिक होने के कारण उनकी तैनाती को निरस्त कर दिया। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पंकज राय के न्यायालय ने पधर तहसील के बल्ह गांव निवासी बिमला देवी पत्नी चंदन लाल की याचिका को स्वीकारते हुए उक्त फैसला सुनाया। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि इस मामले के तथ्यों के अनुसार याचिकाकर्ता…
Read Moreडीपीई संघ ने मांगा पंजाब की तर्ज पर ग्रेड पे
मंडी। डीपीई संघ की बैठक में विभिन्न मांगों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। बैठक में संघ ने ग्रेड पे न दिए जाने पर कड़ा ऐतराज जताया है। संघ ने प्रदेश सरकार से डीपीई वर्ग को पंजाब की तर्ज पर अन्य वर्ग के कर्मचारियों की तरह ग्रेड पे देने की मांग की है। जिलाध्यक्ष मान सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रस्ताव पारित कर सरकार से संघ ने इस मांग को पूरा करने की अपील की। संघ के महासचिव दीपक यादव ने बताया कि प्रदेश में अक्तूबर 2009 को सभी…
Read Moreसेवानिवृत्त कर्मियों के लाखाें के बिल पेंडिंग
मंडी। लोक निर्माण विभाग मुख्य अभियंता मंडी जोन के सेवानिवृत्त कर्मचारियाें को उनके चिकित्सा बिलाें का भुगतान नहीं हो पाया है। मंडी जोन के अंतर्गत सेवानिवृत्त कर्मचारियाें को करीब पचास लाख के चिकित्सा बिल की एक बड़ी राशि विभाग को देय शेष है। मेडिकल बिल लंबित होने से जहां सेवानिवृत्त कर्मचारियों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है, वहीं गंभीर रोगियों को इलाज करवाने में आर्थिक तंगी झेलनी पड़ रही है। मंडी में भी चिकित्सा बिलों की अदायगी तेरह से चौदह लाख रुपये सेवानिवृत्त कर्मचारियों को करनी शेष है। मंडी…
Read Moreबस ठहराव बदलने पर फूटा लोगों का गुस्सा
मंडी। सेरी मंच से बस ठहराव बदलकर महामृत्युंज्य चौक पर करने से लोगों में पनपा रोष शनिवार को जिला प्रशासन के खिलाफ खुलकर सामने आया। शनिवार को मामले को लेकर सीपीआई तथा सीपीआईएम के कार्यकर्त्ताओं ने सड़कों पर उतर कर धरना प्रदर्शन किया। पहले विरोध के रूप में महामृत्युंज्य चौक पर धरना प्रदर्शन किया गया। इसके बाद एक विरोध रैली निकाली गई। यहां से बसें सीधे स्कूल बाजार भेजे जाने पर दोनों पार्टियों ने विरोध जताते हुए बसों को रोका और पूर्व की भांति ही सेरी से भेजा। इसके बाद…
Read Moreपदोन्नति में टेट का विरोध किया
मंडी। हिमाचल प्रदेश राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला मंडी की बैठक में मांगों पर चरचा की गई। बैठक में संघ ने जेबीटी से टीजीटी पदोन्नति में टेट शर्त का कड़ा विरोध किया। संघ ने चेतावनी दी कि अगर सरकार इस शर्त को जबरदस्ती थोपती है तो प्राथमिक शिक्षक संघर्ष करने के लिए बाध्य होंगे। अप्पर भांबला विश्राम गृह में आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान इंद्र सिंह भारद्वाज ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि वर्तमान समय में जेबीटी से टीजीटी पदोन्नति के लिए 15 प्रतिशत कोटा स्वीकृत है।…
Read Moreमेघ बरसे तो स्कूली बच्चों की छुट्टी
घुमारवीं (बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा के तहत ग्राम पंचायत घराण के खमेंडा गांव तक अभी तक सड़क का मुंह नहीं खुल सका है। तकरीबन एक हजार की आबादी वाले इस गांव में सड़क नहीं पहुंचने से लोगों में सरकार के प्रति भारी रोष है। हैरत यह है कि आरटीआई के तहत जब सड़क की जानकारी मांगी गई तो जवाब मिला कि सड़क बनकर तैयार हो गई है। जबकि जमीनी स्तर पर हकीकत कुछ और है। आजादी के 66 साल गुजर जाने के बाद भी खमेंडी के लोग अपने आप को ठगा…
Read Moreबिलासपुर में स्वाइन फ्लू की दस्तक
बिलासपुर। बिलासपुर में भी स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। कुछ दिन पहले यहां के एक व्यक्ति में स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए गए हैं। पहले सोलन और अब पालमपुर के व्यक्ति की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग और चौकन्ना हो गया है। स्वाइन फ्लू को लेकर जिला भर में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। पीएचसी स्तर पर दवाइयों का स्टाक भेजने के अलावा अन्य तमाम इंतजाम किए गए हैं। लोगों को भी इस बारे में जागरूक किया गया है। बिलासपुर के…
Read Moreकंटीली तारों पर मिले 80 फीसदी अनुदान
स्वारघाट (बिलासपुर)। विकास खंड कार्यालय स्वारघाट में सदर और स्वारघाट विकास खंडों की त्रैमासिक बैठक बीडीसी चेयरमैन अमर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पिछले दो वर्ष के दौरान 13वें वित्त आयोग के तहत पंचायत समिति सदस्यों की ओर से करवाए गए विकास कार्यों की समीक्षा की गई। इसमें पंचायतों में मनरेगा के तहत स्वीकृत विकास कार्यों को विकास खंड अधिकारियों और पंचायत अमलीजामा न पहनाए जाने पर सभी पंचायत समिति सदस्यों ने रोष व्यक्त किया है। बैठक में छडोल-कचोली के बीडीसी सदस्य नरवीर सिंह ठाकुर, कोठीपुरा-कल्लर के…
Read Moreहुड़दंग मचाने पर दो जेल कर्मी सस्पेंड
बिलासपुर। शराब के नशे में धुत्त होकर हुड़दंग मचाना जेल के दो कर्मचारियों को महंगा पड़ गया है। कानूनी प्रक्रिया के साथ दोनों वार्डनों पर कानूनी शिकंजे के साथ विभागीय जांच की तलवार लटक गई है। कथित तौर पर जेल में शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले दोनों कर्मचारियों को जेल प्रशासन ने सस्पेंड कर दिया है। इसके अलावा दोनों को यहां से शिमला हैड क्वार्टर भेज दिया है। कुछ दिन पहले शराब के नशे में धुत्त होकर जेल वार्डनों ने हुड़दंग मचाया था। उन्होंने साथी कर्मचारियों को न केवल धमकी…
Read More