कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू के वार्ड नौ में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्म हत्या करने का प्रयास किया। आसपास के लोगाें के मौके पर पहुंचने से उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार नप कुल्लू के वार्ड नौ स्थित लंकाबेकर निवासी रीता देवी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके पति ने घर पहुंचकर पहले मारपीट शुरू कर दी। बाद में रीता देवी अपने सास-ससुर के कमरे में चली गई। थोड़ी देर…
Read MoreMonth: February 2013
अफीम तस्कर को दो साल की सजा
कुल्लू। सेशन कोर्ट ने बुधवार को अफीम के साथ पकड़े एक आरोपी को दोषी करार देते हुए दो साल के कारावास की सजा सुनाई है। इसके अलावा दोषी को 20 हजार रुपये जुर्माना भी किया है। बलदेव सिंह की अदालत ने बुधवार को यह फैसला सुनाते हुए कहा कि अगर आरोपी जुर्माना अदा नहीं करता है तो उसे तीन माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। जिला न्यायवादी एनएस वर्मा ने बताया कि मनदीप सिंह पुत्र परमजीत सिंह निवासी टिकापुर, होशियारपुर (पंजाब) दिसंबर 2010 को मनाली से कुल्लू की तरफ एक…
Read Moreजरूरतमंद किसानों से दगा
थानाकलां (ऊना)। उपमंडल बंगाणा में कृषि विभाग की ओर से किसानों के लिए निशुल्क दी जाने वाली दवाइयां एवं बीज पात्र लोगों को नहीं मिल पा रहे हैं। किसानों का आरोप है कि विभाग की ओर से गरीब किसानों को गेहूं एवं मक्की का बीज, दवाइयां, स्प्रे पंप एवं कृषि औजार निशुल्क उपलब्ध करवाने का प्रावधान है। लेकिन, यह वस्तुएं गरीब परिवारों तक नहीं पहुंच पा रही हैं। मंदली पंचायत प्रधान महिंद्र सिंह, वार्ड सदस्य विजय कुमार, कश्मीरी देवी, हुक्म चंद, पृथ्वी चंद, कैप्टन रघुवीर सिंह, पंकज शर्मा, रणजीत सिंह,…
Read Moreमशीनरी में आया करंट, चोर भागे
ऊना। जिला मुख्यालय के समीपवर्ती बरनोह में चोरों ने सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग की परियोजना में चोरी करने का प्रयास कर डाला। आईपीएच विभाग की स्कीमों में दस दिन के भीतर चोरी का यह दूसरा प्रयास है। इससे पूर्व डंगोली में सेंधमारी कर अज्ञात चोर स्कीम से हजारों रुपये मूल्य का पंप उड़ा ले गए थे। लेकिन, बरनोह में पाइपों में करंट आने के चलते चोरों को सारा सामान मौके पर ही छोड़ कर भागना पड़ गया। बिजली सप्लाई के कारण विभाग की लाखों की संपत्ति का बचाव हो…
Read Moreपंडोगा में युवक ने निगला जहर, मौत
ऊना। हरोली क्षेत्र के तहत पंडोगा गांव में एक युवक ने मंगलवार देर रात्रि जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे फौरन क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले आए, जहां जिंदगी और मौत के बीच कई घंटों तक जूझने के बाद बुधवार सुबह युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और उसे परिजनों के हवाले कर दिया है। युवक की ओर से ऐसा कदम उठाए जाने के संदर्भ में कोई खुलासा नहीं हो पाया है। बहरहाल पुलिस ने मामले…
Read Moreघर की शुद्धि के चक्कर में ठगी
टाहलीवाल(ऊना)। ज्योतिषी के चक्कर में आकर एक व्यक्ति को घर की शुद्धि एवं सुख संपति्त हासिल करनी महंगी पड़ गई। ज्योतिषी के चक्कर में व्यक्ति ने लगभग 3 लाख के आभूषण गंवा दिए। जिसमें अढ़ाई लाख के सोने एवं 50 हजार की चांदी के आभूषण शामिल है। नाटकीय ढंग में हुई ठगी की घटना से क्षेत्र के लोग सन्न हैं। ठगी का शिकार हुए टाहलीवाल के शीतल राम पुत्र मंशा राम ने बताया कि एक फ रवरी को टाहलीवाल में एक व्यक्ति ने उससे दुकान किराए पर ली, जो सूर्य…
Read Moreमैहतपुर मर्डर केस, 8000 में खरीदा था देसी कट्टा
ऊना। मैहतपुर में उद्योगपति विनोद कुमार जैन की गोली मारकर हत्या की वारदात में इस्तेमाल देसी कट्टा आठ हजार रुपये में खरीदा गया था। इसका सौदा उद्योगपति पर फायर करने के आरोपी राजीव ने ही किया था। कट्टे की खरीद उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में हुई थी। यह डील हत्यारोपी राजीव ने ही की थी। पुलिस पूछताछ में यह खुलासा हुआ है। अब पुलिस उस व्यक्ति की धरपकड़ में लगी है, जिससे देसी कट्टा एवं कारतूस हत्या आरोपियों ने खरीदे थे। पुलिस के मुताबिक जल्द ही एक टीम सहारनपुर जाएगी।…
Read Moreपंचायत चौकीदारों ने मांगी नियमित नौकरी
आनी (कुल्लू)। आनी के रघुवीर सिंह मैदान में पंचायत चौकीदार संघ की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए चौकीदार संघ के अध्यक्ष रामानंद सागर ने कहा कि पंचायत चौकीदार नियमित सेवाओं के लिए समय-समय पर सरकार से मांग करते रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों को आज तक पूरा नहीं किया जा सका है। उन्होंने कहा कि इसी के चलते संघ मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पक्ष में खुलकर सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें अब प्रदेश सरकार से आस है कि वह उनकी मांगों को जल्द…
Read Moreकाजा में फंसे चौदह छात्र भुंतर पहुंचाए
काजा (लाहौल स्पीति)। भारी बर्फबारी के चलते लाहौल स्पीति के काजा में फंसे छात्र बुधवार को भुंतर लाए गए। इसके अलावा भुंतर से भी 18 लोगों को काजा के लिए भेजा गया। इस दौरान काजा से एक मरीज को भी कुल्लू लाया गया है। हालांकि, इसके बाद भी काजा में छात्र फंसे हुए हैं। इन्हें प्रशासन की ओर से 25 फरवरी को हेलिकाप्टर भेजने का आश्वासन दिया गया है। भारी बर्फबारी के चलते किन्नौर और काजा में दर्जनों कालेज के छात्र फंसे हुए हैं। इनमें कुछ छात्र शिमला विश्वविद्यालय, देहरादून,…
Read Moreखरशाल की बस्ती को भूस्खलन से खतरा
जुब्बल (शिमला)। झाल्टा पंचायत के तहत खरशाल गांव की बस्ती को भूस्खलन से खतरा पैदा हो गया है। ग्रामवासियों ने तहसीलदार जुब्बल को ज्ञापन सौंप कर राहत की मांग की है। लगातार हो रहे भूस्खलन से ग्रामीणों की नींद हराम हो गई है। बीते दिनो भारी हिमपात तथा बरसात के बाद खरशाल गांव की निचली बस्ती में के करीब आधा दर्जन घर भूस्खलन की चपेट में आ चुके हैं। लगातार हो रहा भूस्खलन गांव से करीब दो सौ मीटर तक पहुंच चुका है। खरशाल गांव निवासी मुरत सिंह, जयहिंद्र सिंंह,…
Read More