फोन टैपिंग मामले में टेप सार्वजनिक होने का डर कइयों को सताने लगा है। राजनेताओं से लेकर अफसर तक इस टैपिंग के फंदे में हैं। राजनीतिक षड़यंत्रों, विवाहेत्तर संबंधों और मियां-बीवी की गुफ्तगू से भरी टैपिंग की सीडियां रिकॉर्ड जब्त होने से पहले किसी और के पास तो नहीं थी? यह सबसे बड़ा डर है। कुछ की घबराहट ये है कि जिसने टैप किया या जिसने हार्डडिस्क से डाटा रिकवर कर सीडी बनाई या फिर जहां अब ये टेप रखे गए हैं, वहां क्या इन्हें कॉपी नहीं किया जा सकता?…
Read MoreMonth: February 2013
बाल विकास परियोजना को निजी हाथों में देने का विरोध
मंडी। केंद्रीय ट्रेड यूनियनाें के आह्वान पर मंडी में हड़ताल के दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन हुआ। वीरवार को ट्रेड यूनियन सीटू के बैनर तले आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स यूनियन सदर इकाई ने सेरी मंच से जिलाधीश कार्यालय तक रैली निकाली। उपायुक्त के माध्यम से प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री को अपना सात सूत्रीय मांग पत्र प्रेषित किया। केंद्र सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ महिला कर्मचारियाें ने जमकर नारेबाजी की। इस बीच बाल विकास परियोजना को निजी हाथों में देने के केंद्र के फैसले का भी कड़ा विरोध किया। उपायुक्त…
Read Moreपैंतालीस दिन से अंधेरे में डूबा कटवाणु गांव
बालीचौकी (मंडी)। उप तहसील बालीचौकी कर ग्राम पंचायत सुधरानी के कटवाणु गांव में पिछले 45 दिनों से बिजली की आपूर्ति ठप होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण लालटेन के सहारे रात काट रहे हैं। इस गांव के लिए 33 केवी बंजार से बिजली की सप्लाई आती है। कटवाणु निवासी राम सिंह, दया राम, भोला दत्त ने बताया कि बर्फबारी के कारण पोल गिरने से बिजली की आपूर्ति बंद है। विभाग को कई बार पोल गिरने से सप्लाई बंद होने की सूचना दे चुके…
Read Moreचरस सहित युवक धरदबोचा
पधर (मंडी)। पधर पुलिस ने बुधवार रात को बाजार के समीप कटिपरी गांव के पास गश्त अभियान के दौरान एक राहगीर युवक के कब्जे से दो किलो सौ ग्राम चरस की बड़ी खेप बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पधर थाना प्रभारी संजीव सूद की अगुवाई में पुलिस ने गश्त के दौरान एक गुप्त सूचना पर पैदल अपने क्वाटर जा रहे युवक के बैग की तलाशी ली। इसमें पुलिस को दो किलो…
Read Moreगहर में रसोई घर में घुसा तेंदुआ
मंडी। रात्रि खाने पर रसोईघर में बैठा एक परिवार अचानक तेंदुए की हिम्मत से खौफ खा गया। आदमखोर एक तेंदुआ अपने शिकार की तलाश में रसोईघर में घुस आया। गनीमत यह रही कि परिवार के सदस्यों को कोई हानि नहीं पहुंची। शोर मचाने पर तेंदुआ बाहर भाग निकला। मगर तेंदुआ की इस हिमाकत से परिवार के सदस्य ही नहीं पूरा गांव सहम गया। मामला मंडी सदर तहसील की तुंग पंचायत के गहर गांव का है। जहां वीरवार रात्रि करीब नौ बजे एक तेंदुआ शेर सिंह की रसोई में पहुंच गया।…
Read Moreपार्सल न लौटाने पर कुरियर कंपनी को हर्जाना
मंडी। जिला उपभोक्ता फोरम ने कुरियर कंपनी को उपभोक्ता का पार्सल न लौटाने पर 30 दिन के भीतर दो हजार रुपए की अदायगी करने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा कुरियर कंपनी की सेवाओं में कमी के कारण हुई उपभोक्ता को हुई परेशानी के बदले 2000 रुपए हर्जाना और 2000 रुपए शिकायत व्यय भी अदा करने के आदेश दिए। जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष राजीव भारद्वाज और सदस्यों रमा वर्मा एवं लाल सिंह ने सुंदरनगर के पालीटेक्निक कालेज के इंजीनियरिंग कालोनी निवासी संत राम शर्मा पुत्र चेत राम की शिकायत…
Read Moreकब मिलेंगे डाक्टर और स्टाफ नर्स?
कंदरौर (बिलासपुर)। आयुर्वेदिक अस्पताल कंदरौर में करीब एक साल में चिकित्सक का पद रिक्त चला हुआ है जिसके कारण लोगों को भारी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। बेहतर स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिलने के कारण इलाकावासी निजी क्लीनिकों में इलाज करवाने को मजबूर हो रहे हैं, जहां पर लोगों को भारी खर्चा वहन करना पड़ रहा है। हालांकि, विभाग ने यहां प्रतिनियुक्ति के आधार पर एक चिकित्सक की तैनात की है लेकिन यह समस्या का समाधान नहीं है। वहीं, अस्पताल में पिछले तीन सालों से स्टाफ नर्स का पद रिक्त है।…
Read Moreसियासी पिच पर ‘भविष्य’ की तलाश!
बिलासपुर। भाजपा के जिला अध्यक्ष चयन में दिग्गज नेताओं की जुगलबंदी काम आ गई। संगठनात्मक चुनाव के बहाने एक तरह से कई नेताओं ने अपने लिए नया सियासी ‘प्लेटफार्म’ तैयार करने की कोशिश की है। हालांकि संगठनात्मक चुनाव की पूरी प्रक्रिया के दौरान राज्यसभा सांसद जगत प्रकाश नड्डा सियासी पिच पर प्रत्यक्ष रूप से नहीं दिखे। इसको लेकर यहां चरचाओं का बाजार गर्म है। आगामी लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भी संगठन के इन चुनावों को अहम माना जा रहा है। संगठन में एकता का संदेश…
Read Moreअवैध लकड़ी से भरी जीप पकड़ी
स्वारघाट (बिलासपुर)। नयनादेवी क्षेत्र में वन माफिया सक्रिय हो गया है। पंजाब से सटी बैहल पंचायत में वन विभाग ने खैर की लकड़ी से भरी एक जीप जब्त कर ली है। इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार वन रक्षक पवन कुमार की अगुवाई में गुप्त सुचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए वन विभाग की टीम ने कैंचीमोड़-बैहल सड़क मार्ग पर बैहल के नजदीक गत रात नाका लगा रखा था।उसी दौरान एक पिकअप जीप नंबर एचपी 39-1838…
Read Moreपुलिया दरकी, विभाग अनजान
बरठीं (बिलासपुर)। बरठीं से घुमारवीं वाया निहारी सड़क पर सफर करने से लोग कतराने लगे हैं। सड़क पर डून व कोटलू के मध्य बनी पुलिया खस्ताहाल हो गई है। इस वजह से यहां दुर्घटना होने का अंदेशा बना हुआ है। हालांकि, लोगों ने लोक निर्माण विभाग बरठीं में इस बारे में शिकायत भी की थी, बावजूद इसके विभाग ने आज तक कोई भी मरम्मत का काम नहीं किया। पुल के नीचे बने मुख्य डंगे ही क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जिससे पुल कभी भी गिर सकता है। पंचायत प्रधान विवेक सांख्यान,…
Read More