नाहन (सिरमौर)। शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद वीरेंद्र कश्यप ने नाहन विधानसभा क्षेत्र की छह पंचायतों का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ नाहन के विधायक डा. राजीव बिंदल भी थे। उन्होंने मिश्रवाला, माजरा, सैनवाला, पड़दूनी, रामपुर, माजरी, धौलाकुआं तथा कोलर में विकास कार्यों के लिए 17 लाख रुपये देने की घोषणा की। सांसद वीरेंद्र कश्यप ने लोगों की मांग पर मिश्रवाला में पंचायत घर के ऊपर हाल के लिए तीन लाख, माजरा में एक सामुदायिक भवन के लिए दो लाख, फतेहपुर में सामुदायिक भवन को दो लाख, सरस्वती मंदिर…
Read MoreMonth: February 2013
गौरव ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल
पांवटा साहिब (सिरमौर)। दून वैली स्कूल पांवटा के गौरव कुमार ने आल इंडिया इनवायरमेंट स्पर्धा में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। शीतल भोंसले को सिल्वर मेडल मिला। दून वैली स्कूल की प्रधानाचार्य शिवानी पांडे ने बताया कि अक्तूबर 2012 में पर्यावरण व सामान्य ज्ञान परीक्षा जयपुर में हुई थी। इसमें स्कूल के करीब 150 बच्चों ने भाग लिया था। स्कूल में कक्षा 11वीं के छात्र गौरव कुमार ने परीक्षा में 100 मे से 87 अंक प्राप्त कर गोल्ड मेटल जीता है। कक्षा 12वीं की छात्रा शीतल भौंसले ने सामान्य ज्ञान…
Read Moreविभाग की शर्तों तले दब रहे ठेकेदार
ददाहू (सिरमौर)। लोनिवि मंडल नाहन के ठेकेदारों ने बुधवार देर रात एक गेट टू गैदर का आयोजन कर सीपीएस विनय कुमार को अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। इस अवसर पर कांट्रेक्टर एसोसिएशन की नाहन इकाई ने विनय कुमार को सम्मानित कर मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह का विनय कुमार को सीपीएस बनाने के बाद लोनिवि का कार्यभार सौंपने के लिए भी आभार व्यक्त किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय शर्मा ने कहा कि विनय कुमार भी ठेकेदार के व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। इस कारण वे ठेकेदारों की समस्याओं को भली भांति…
Read Moreबढ़ती चोरियों से चांदनी पंचायत में दहशत
धौलाकुआं (सिरमौर)। गिरिपार की ग्राम पंचायत चांदनी में पिछले कुछ दिनों से चोरी की वारदातें बढ़ रही है। सड़क या घरों के आसपास खड़े वाहनों से चोर तेल निकाल रहे हैं। इस बारे राजबन पुलिस चौकी को सूचित कर ग्रामीण खुद भी रात को चौकसी बरत रहे है। कुछ संदिग्ध लोगों के नाम पुलिस को भी दिए है। स्थानीय निवासी सतीश कुमार ने बताया कि उनके घर से पीतल के बर्तन चोरी हुए। इसके बाद गांव के ही विजय पाल, बलराज व राम सिंह के ट्रेक्टरों से रात को तेल…
Read Moreएमसी से मंजूर नक्शों की फाइल विजिलेंस मेें तलब
शिमला। नगर निगम से स्वीकृत नक्शों की फाइलें विजिलेंस ब्यूरो ने तलब की हैं। नक्शों को दरकिनार कर शहर में भवन निर्माण करने के मामलों की शिकायत मिलने पर फाइलों को खंगाला जा रहा है। कसुम्पटी और भराड़ी में हुए भवन निर्माण संदेह के घेरे में हैं। नगर निगम के कुछ अफसरों की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लगाए गए हैं। नक्शे के मुताबिक निर्माण नहीं करने वालों पर नगर निगम ने क्या कार्रवाई की है, इस संदर्भ में मंगलवार को निगम के वास्तुकार एवं योजनाकार राजीव शर्मा ने विजिलेंस…
Read Moreचौबीस घंटे पानी की सप्लाई के टेंडर की तैयारी
शिमला। नगर निगम की जल एवं सीवरेज शाखा की आउटसोर्सिंग को राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी है। आउटसोर्सिंग के लिए दोबारा नए सिरे से टेंडर की तैयारी है। एमसी का दावा है कि आउटसोर्सिंग के बाद राजधानी के लोगों को चौबीस घंटे पानी की सप्लाई मुहैया कराई जाएगी। टेंडर के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। वहीं, एक साल पूर्व भाजपा सरकार ने भी यह फैसला लिया था लेकिन विरोध के चलते यह योजना सिरे नहीं चढ़ पाई थी। पानी और सीवरेज आउटसोर्सिंग की योजना करीब ढाई सौ…
Read Moreतंत्र-मंत्र के फेर में गवां दिये 10 लाख
तंत्र-मंत्र के फेर में पैसा दोगुना करने के लालच में सीपीडब्ल्यूडी के रिटायर्ड कर्मचारी ने जिंदगीभर की कमाई गंवा दी। तांत्रिकों ने मंगलवार को रातभर तंत्र क्रिया की और बुधवार तड़के नशीली चाय पिला परिवार को बेहोश कर भाग गए। परिवार के पांच सदस्यों को शास्त्रीनगर के हीरालाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मसूरी के इनायतपुर गांव के अजब सिंह के परिवार में पत्नी प्रकाशो, तीन बेटे कुलदीप, अमित, दीपक और कुलदीप की पत्नी रेखा हैं। अजब सिंह सीपीडब्ल्यूडी से फोर्थ क्लास कर्मचारी रिटायर्ड हुए हैं। दो तांत्रिकों ने…
Read Moreपीलिया से बचना है तो बंद करो बावड़ियों का पानी
शिमला। पीलिया से बचना है तो बावड़ियों का पानी पीना बंद कीजिए। स्वास्थ्य महकमे की ओर से यह अपील शहरवासियों से की गई है। पीलिया के वीरवार को छह नए मामले सामने आए। इनमें चार मामले कसुम्पटी और विकासनगर से आए। दो मरीज सुन्नी से अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे। अब तक पीलिया से पीड़ित 42 मरीज पहुंच चुके हैं। धीरे धीरे पीलिया शिमला को जकड़ रहा है। एहतियात के तौर पर जिला स्वास्थ्य महकमे की टीमें प्रभावित इलाकों का दौरा कर लोगों को जागरूक कर रही हैं और…
Read Moreअपना फोन नंबर आपको देने घर आ रही है पुलिस
शिमला। अब आपके घर के आसपास चौबीस घंटे पुलिस मौजूद रहेगी। शिमला पुलिस बीट सिस्टम शुरू कर रही है। थाना क्षेत्र में आने वाले इलाकों को अलग अलग बीट में बांटा जाएगा। एक बीट में पांच जवान तैनात होंगे। इनका एक बीट अफसर रहेगा। यह घर-घर जाकर पूरा विवरण अपनी बीट बुक में दर्ज करेंगे। अपने मोबाइल नंबर इलाके में रहने वाले लोगों को देंगे। किसी भी तरह की दिक्कत आने पर आपको थाने में फोन करने की जरूरत नहीं रहेगी। संबंधित बीट अफसर को कॉल करो और दस से…
Read Moreलाख रुपये से ज्यादा की चेन पचास हजार में बेच दी
शिमला। युवक के गले से चुराई गई सोने की चेन का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। चेन भी रिकवर हो गई है और रुपये भी। आरोपियों ने लोअर बाजार में एक ज्वेलर को आधी कीमत पर चेन बेच दी थी। दोनों ने आपस में पच्चीस-पच्चीस हजार रुपये बांट लिए। सोने की चेन का कुल भार 34.30 मिलीग्राम है। इसकी असल कीमत एक लाख नौ हजार पचास रुपये है। शातिर महिलाओं की निशानदेही पर ज्वेलर से चेन बरामद कर ली है और रुपया भी रिकवर कर लिया गया है। ज्वेलर…
Read More