चंबा। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल प्रदेशाध्यक्ष जीवानंद की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिला। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से पेंशनरों की लंबित मांगों को पूरा करने की मांग की है। एसोसिएशन के राज्य प्रवक्ता पीसी ओबराय ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पेंशनरों की मांगों पर शीघ्र गौर करने का आश्वासन दिया है। आश्वासन मिला है कि पेंशनरों के लिए जेसीसी गठित की जाएगी। पेंशनरों की मांग है कि 72 प्रतिशत महंगाई भत्ते में से 50 प्रतिशत महंगाई भत्ते को बेसिक पेंशन में जोड़ा जाए। इसके अलावा…
Read MoreMonth: February 2013
वीरभद्र सिंह 25 से कांगड़ा प्रवास पर
धर्मशाला। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह 25 फरवरी को कांगड़ा के तीन दिवसीय प्रवास पर पहुंच रहे हैं। उपायुक्त सी पालरासू ने बताया कि मुख्यमंत्री 25 फरवरी को प्रात: 10:15 बजे धर्मशाला पहुंचने के उपरांत सर्किट हाउस में लोगों की समस्याएं सुनेंगे। 26 को प्रात: 9:30 से 11:00 बजे तक विश्राम गृह कांगड़ा में समस्याएं सुनेंगे, विश्राम गृह पालमपुर में दोपहर 12:00 से 2:30 तक तथा विश्राम गृह बैजनाथ में 3:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक लोगों से रूबरू होंगे और उनकी समस्याओं को सुनेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री वापस धर्मशाला लौटेंगे।…
Read Moreकाजल के कदम से कांगड़ा में सियासत गरम
कांगड़ा। पिछले विस सत्र में पक्ष और विपक्ष से अलग बैठे विधायक पवन काजल अब कांग्रेस के एसोसिएट विधायक बन गए हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा से राजनैतिक कैरियर की शुरुआत करने के बाद विस चुनाव से पहले भाजपा के प्रदेश पंचायती राज प्रकोष्ठ के सह संयोजक रह चुके पवन काजल अब कांग्रेस के रंग में रंग गए हैं। भाजपा की टिकट लेने में दिल्ली तक चली जद्दोजहद के बावजूद हताश न होकर बतौर निर्दलीय चुनाव जीत अपना सियासी दम दिखा चुके विधायक के कांग्रेस में शामिल होने से कांगड़ा…
Read Moreजेल भरो आंदोलन की चेतावनी
धर्मशाला। पतंजलि योग समिति ने प्रदेश सरकार को जेल भरो आंदोलन की चेतावनी दे डाली है। समिति ने कहा कि अगर सोलन के साधृू पुल में पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट को दी गई जमीन की लीज डीड में कोई कमी है तो सरकार इस कमी को दूर करने के लिए ट्रस्ट को निर्देश जारी करे। लेकिन लीज डीड को कैंसल करना कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हिप्र पतंजलि योग समिति जिला कांगड़ा के प्रवक्ता राजेंद्र सिंह, अमर सिंह डोगरा, युवा प्रभारी राजिंद्र सिंह, किसान पंचायत के प्रभारी सरवण कुमार, भारत स्वाभिमान…
Read More8 करोड़ के नुकसान पर 2 करोड़ का मरहम
धर्मशाला। खेल नगरी धर्मशाला की सड़कें खस्ताहाल हो चुकी हैं। बीते बरसात के मौसम में खराब हुई सड़कें अभी तक अपनी दुर्दशा को बयां कर रही हैं। लोनिवि ने नुकसान तो आठ करोड़ रुपए का आंका था। लेकिन सरकार से महज दो करोड़ रुपए ही मिल पाए। इसके चलते आठ करोड़ के नुकसान पर दो करोड़ का मरहम असर करता नहीं दिख रहा है। बेशक बरसात को बीते छह माह हो चुके हैं, लेकिन सड़कों की मरम्मत नहीं हो पाई है। लोक निर्माण विभाग के पास बजट न होने के…
Read Moreचोरी के प्रयास में एक गिरफ्तार
पालमपुर (कांगड़ा)। चोरी की वारदात को अंजाम देते समय पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया। वह बिंद्रावन में एक घर में शाम को चोरी करने की फिराक में था। लेकिन लोगों ने इसे देख लिया था। आरोपी को न्यायालय से दो दिन का पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस के मुताबिक ओमप्रकाश निवासी चरान खड्ड धर्मशाला पालमपुर के बिंद्रावन में एक घर में शाम के समय चोरी की वारदात को अंजाम देने लगा था। उसे वहां पर मौजूद एक महिला ने देख लिया। जब महिला ने शोर मचाया तो लोगों…
Read Moreकुल्लू में बनेगा बाह्य सराज भवन
कुल्लू। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एलआर गुलशन ने जिला मुख्यालय में बाह्य सराज भवन बनाने का समर्थन किया है। वीरवार देर शाम महासंघ के उपाध्यक्ष एलआर गुलशन की अध्यक्षता में इस मसले को प्रतिनिधिमंडल ने आनी के विधायक खूब राम आनंद से परिधि गृह कुल्लू में मुलाकात की। उन्होेंने विधायक खूब राम आनंद के माध्यम से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को ज्ञापन भी सौंपा। इसमें उन्होंने आनी-निरमंड क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए जिला मुख्यालय में बाह्य सराज भवन बनाने का समर्थन किया। गुलशन ने कहा कि साल…
Read Moreलाहौल स्पीति में हाई अलर्ट जारी
केलांग। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद लाहौल-स्पीति जिला प्रशासन ने भारी हिमपात की आशंका के चलते हाई अलर्ट जारी कर दिया है। लोगों को घरों से बाहर न जाने की हिदायत दी है। इसके अलावा प्रशासनिक तौर पर भी पुख्ता इंतजाम किए हैं। मौसम विभाग ने 48 घंटों के दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी हिमपात और निचले क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने 22 से लेकर 24 फरवरी के बीच प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों समेत ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर हिमपात होने की आशंका…
Read Moreसाढ़े नौ सौ परिवारों को नोटिस
काईस (कुल्लू)। सीवरेज कनेक्शन न लेने वालों के खिलाफ नगर परिषद और आईपीएच महकमे ने शिकंजा कस दिया है। ऐसे करीब साढ़े नौ सौ परिवारों को नोटिस जारी किए हैं जिन्होंने अभी तक सीवरेज कनेक्शन नहीं लिए हैं। इसमें सीवरेज कनेक्शन तत्काल लेने की हिदायत दी है। नोटिस में तय अवधि के बाद भी अगर कनेक्शन नहीं लिए जाते हैं तो ऐसे लोगों के पानी और बिजली तक के कनेक्शन काटने का प्रावधान भी नियमों में तय है। जिला प्रशासन ने नगर परिषद और आईपीएच महकमे को ब्यास नदी को…
Read Moreमीडिया मंच की कार्यकारिणी का विस्तार
कुल्लू। मीडिया मंच कुल्लू की बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार कर बाल कृष्ण शर्मा और रोशन ठाकुर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। शुक्रवार को परिधि गृह कुल्लू में हुई बैठक की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष मनमिंद्र अरोड़ा ने की। सुरेश शर्मा, भागचंद कमल उपाध्यक्ष, आशीष शर्मा, डीआर गौतम और कमलेश वर्मा सचिव और प्रियंका राजपूत को महिला सचिव चुना गया है। अजय राणा कोषाध्यक्ष नियुक्त किए हैं। प्रदीप कुमार को मीडिया प्रभारी का अतिरिक्त कार्यभार दिया है। धनीराम सह मीडिया प्रभारी, मंच के अब तक के सभी पूर्व प्रधानों को…
Read More