संतोषगढ़ (ऊना)। संतोषगढ़ में पुलिस ने अवैध खनन के बड़े प्रयास को विफल कर दिया है। इस दौरान पुलिस ने चार टिप्पर और एक जेसीबी को जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि खनन के लिए लाई गई सभी गाड़ियां पंजाब की हैं। जिनके कोई दस्तावेज भी नहीं मिल पाए हैं। उधर, सभी गाड़ियों के चालक पुलिस के घेरा डालते ही गाड़ियों को छोड़कर भाग निकले। जिन्हें चार घंटे की जद्दोजहद के बाद पकड़ा जा सका। संतोषगढ़ पुलिस चौकी इंचार्ज कुलदीप सिंह और हरोली थाना के संजीव कुमार…
Read MoreMonth: February 2013
किन्नौर में पटरी पर नहीं लौटा जनजीवन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। 17 और 18 जनवारी को किन्नौर घाटी में हुई भारी बर्फबारी के बाद जनजातीय क्षेत्र में जनजीवन अब तक पटरी पर नहीं लौट पाया है। अब भी किन्नौर के क ई सड़क मार्ग बंद होने के साथ-साथ बिजली और पानी की सुविधा से भी लोग महरूम हैं। आलम यह है कि जिला मुख्यालय रिकांगपिओ तक के कई क्षेत्राें में आईपीएच विभाग के नलों में दो सप्ताह से पानी नहीं आ रहा है। यही हाल जिला के सांगला, टापरी, भावानगर, पूह आदि क्षेत्रों का भी है। इधर, मौसम विभाग…
Read Moreप्लांट में फंसा करोड़ों का दूध पाउडर, घी
रामपुर बुशहर। सरकारी उपक्रम मिल्कफेड को घी और पाउडर दूध के खरीदार नहीं मिल रहे हैं। बिक्री धीमी होने से उपक्रम के दत्तनगर और शिमला प्लांट में करोड़ों का स्टाक फंस गया है। ऐसा पहली बार सामने आया है कि मिल्कफेड के प्रोडक्ट के प्रति लोग रुचि नहीं दिखा रहे हैं। इससे मिल्कफेड के अधिकारी चिंतित हैं। लेकिन, वे उम्मीद भी जता रहे हैं कि जल्द ही स्टाक निकलेगा। मिल्कफेड के दत्तनगर मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट में इस समय करीब 13 हजार किलो घी और पचास हजार किलो दूध का पाउडर…
Read Moreबगीचों को बचाने के इंतजाम में जुटे बागवान
रोहड़ू। मौसम विभाग की हिमपात की चेतावनी ने बागवानों को चिंता में डाल दिया है। बागवानों ने मौसम खराब होेने से पहले ही सेब के पौधों को बचाने के लिए तरीके तलाशने शुरू कर दिए हैं। बीते दिनों हिमपात से सेब बगीचों को भारी नुकसान पहुंचा है। यदि दोबारा हिमपात हुआ तो बगीचों को और नुकसान हो सकता है। रविवार को मौसम खराब होने तथा मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद बागवानों ने बगीचों को हिमपात से बचाने के लिए सेब के टहनियों को बांधने के लिए रस्से आदि खरीदने…
Read Moreयुवक ने लगाई थी दुकान में आग
आनी (कुल्लू)। आनी के च्वाई में दुकान में आग एक युवक ने लगाई थी। संदेह के आधार पर हिरासत में लिए युवक ने पुलिस पूछताछ में अपना गुनाह कबूल किया है। युवक ने कहा कि कुछ दिन पहले दुकान मालिक ने उसे पुलिस के हवाले किया था, जिससे वह गुस्से में था और उसने ऐसा कदम उठाया। आनी के च्वाई में शुक्रवार रात को एक दुकान में आग लग गई थी। आगजनी की घटना में दुकान मालिक का लाखों का सामान जल कर नष्ट हो गया। रात में आग लगने…
Read Moreपर्यावरण बचाना हमारा दायित्व : खूब राम
निरमंड (कुल्लू)। निरमंड विकास खंड की बाहवा पंचायत के युवा विकास संगठन पनागली ने रविवार को ‘मेरी धरती मेरे कर्त्तव्य’ कार्यक्रम के तहत पौधरोपण किया। इस अवसर पर आनी के विधायक खूब राम आनंद ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। युवाओं तथा ग्रामीणों ने विधायक का यहां आने पर फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। अपने संबोधन में उन्होंने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि अपने पर्यावरण को बचाने का दायित्व भी हम लोगों को ही निभाना होगा। युवा विकास संगठन के प्रधान अनिल…
Read Moreकालेज में दूर होगी पेयजल समस्या
रामपुर बुशहर। पीजी कालेज में लंबे समय से चल रही पेयजल समस्या को दूर करने के लिए आईपीएच विभाग ने पहल शुरू कर दी है। विभाग बच्चों की सुविधा के लिए यहां हैंडपंप लगा रहा है। अगर जमीन से पानी निकलता है तो फिर कालेज में पेयजल समस्या हमेशा के लिए दूर हो जाएगी। ढाई से तीन हजार विद्यार्थियों की संख्या वाले रामपुर कालेज में पेयजल समस्या लंबे समय से आ रही है। इस समस्या को लेकर कालेज के छात्र संगठन कई बार हंगामा भी कर चुके हैं, बावजूद इसके…
Read Moreतहसीलदार का घेराव करेगी किसान सभा
कुमारसैन (शिमला)। 17 और 18 जनवरी को क्षेत्र में भारी बर्फबारी से किसानों और बागवानों को हुए नुकसान का अब तक आकलन न होने के चलते प्रदेश किसान सभा उग्र हो गया है। किसान सभा का कहना है कि बर्फबारी से बागवानों को भारी नुकसान हुआ था। इसके चलते जहां सेब पौधों को नुकसान हुआ था। कहीं तो पौधे जमीन से ही उखड़ गए थे। इसके बाद किसान सभा ने प्रदेश सरकार और बागवानी विभाग को तीन फरवरी तक नुकसान का आकलन कर बागवानों को मुआवजा तय कर देने की…
Read Moreरोहड़ू में सुबह-शाम ट्रैफिक जाम ने सताया
रोहड़ू। रोहड़ू में पार्किंग न होने से वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही है। वाहन चालक हर कहीं गाड़ियों को खड़ा कर देते हैं। इसके चलते हर रोज लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। रोड सेफ्टी कल्ब की बैठकों में यातायात को सुचारु बनाने के लिए बन रही योजनाएं भी कारगर साबित नहीं हो रही हैं। रोहड़ू बाजार में हर रोज सुबह नौ से सांय चार बजे तक सड़कों में जाम लग रहा है। पैदल चलने वाले लोगों को हर रोज परेशानी के दौर से…
Read Moreपब्लिसिटी के लिए इन सेलीब्रिटीज ने की सारी हदें पार
कुछ सेलीब्रिटीज होती है जो सुर्खियों में रहने के लिए कुछ भी कर सकती है। कुछ ऐसी फोटो आपके सामने है जिनमें ये सेलीब्रिटीज हर हद को पार करते नजर आ रहे हैं। इन फोटोज को देखकर शायद आप एक बार आंखें भी बंद कर लें। इन सेलेब्रिटीज को अच्छी तरह मालूम है कि शोहरत पर पकड़ कैसे बनाए रखनी है। बीते हफ्ते मियामी में जस्टिन बीबर ने महिला फैन से कुछ इस अंदाज में कैमरे के सामने पोज दिए, जो मीडिया की सुर्खियां बन गई। ये पहली बार नहीं…
Read More