घुमारवीं (बिलासपुर)। एग्जाम के बीच में छुट्टियों में डटकर पढ़ाई करने का इरादा लेकर इन दिनों चैन की नींद सो रहे विद्यार्थी जरा सावधान हो जाएं। ऐसे विद्यार्थियों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। इस बार शिक्षा विभाग द्वारा जारी बारहवीं की डेटशीट में महत्वपूर्ण सब्जेक्ट्स के पेपर लगातार रखे गए हैं। इसका विद्यार्थियों के अलावा शिक्षकों ने भी विरोध किया है। स्टडी के लिए एक दिन की भी छुट्टी नहीं होना विद्यार्थियों के लिए भविष्य के लिए संकट बन सकता है। इतिहास, अर्थशास्त्र और इतिहास जैसे महत्वपूर्ण विषयाें…
Read MoreMonth: February 2013
लैंटर पर चढ़ दहाड़ रहे तेंदुए
घुमारवीं (बिलासपुर)। भराड़ी उपमंडल के बाद तेंदुए ने अब ग्राम पंचायत हंबोट के गांव सौखंर में लोगों की नींद हराम कर दी है। लोगों के लैंटर पर चढ़कर तेंदुए दहाड़ने लगे हैं। इससे इलाके में खौफ का माहौल है। तेंदुए के दहशत के कारण लोग शाम होते ही घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे। बीडीसी सदस्य रीता देवी, नीलम कुमार, पंचायत प्रधान सोनिया कालिया, कौशल्य देवी, शीतला, कांशी, वंशी, विमला, राजो, होशियार सिंह, सतीश, अशोक, देशराज ने कहा कि शाम के समय तेंदुए स्लैबनुमा मकानों पर घात लगाकर बैठे…
Read Moreकंदरौर में आगजनी, लाखों का नुकसान
बिलासपुर। कंदरौर क्षेत्र में रविवार सुबह आगजनी की घटना में लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई है। सौभाग्य यह रहा कि चौक पर तैनात गृह रक्षक ने मकान से धुआं निकलता देखा अन्यथा सुबह-सवेरे हुई इस घटना से जानी नुकसान भी हो सकता था। आगजनी के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार कंदरौर निवासी संजीव कुमार के मकान में रविवार सुबह करीब सात बजे अचानक आग लग गई। आगजनी की घटना इलाके में फैलते ही आग बुझाने के लिए लोग पहुंचे। एकाएक…
Read Moreटाटा सूमो पलटी, चार जख्मी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के तहत निहारी में रविवार सुबह एक टाटा सूमो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे उसमें सवार चार लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है। सड़क हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। बिलासपुर में दो दिन में तीन सड़क हादसे हुए। शनिवार को एक बस पेड़ से टकरा गई। बिलासपुर शहर में ही बोलेरो कार ट्रक से टकरा गई। ताजा घटनाक्रम…
Read Moreजंगली सूअर ने अस्पताल पहुंचाया बुजुर्ग
जुखाला (बिलासपुर)। जुखाला क्षेत्र के रीड़ी गांव में रविवार सुबह एक जंगली सूअर ने खेतों में काम कर रहे एक वृद्ध व्यक्ति पर हमला कर दिया। जंगली सूअर के हमले से बुजुर्ग बुरी तरह से घायल हो गए। लहूलुहान हालत में उन्हें सीएचसी मारकंड ले जाया गया। फर्स्ट एड के बाद उन्हें बिलासपुर रेफर कर दिया गया। जंगली जानवरों की बढ़ती सक्रियता से लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित हो उठे हैं। जानकारी के अनुसार रीड़ी गांव निवासी 73 वर्षीय कृष्णुराम रविवार सुबह अपने खेतों में काम कर रहे थे। इसी…
Read Moreनिजी बसों में सफर करने से कतरा रहे लोग
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के तहत निजी बसों की लगातार हो रही दुर्घटनाएं लोगों के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। निजी बसों में सफर करने वाले लोग अब अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। स्थानीय लोगों में बेसरिया राम, लशकरी राम, अजय, मनु, ओंकार, सुरजीत, संजीव, सुभाष, अनिल, रोहित, अश्वनी, विमला देवी, शीला देवी सहित अन्य ने कहा कि निजी बसों में सफर करना किसी खतरे से खाली नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि निजी बस आपरेटर अपनी बसों का समय-समय पर मरम्मत…
Read Moreतो क्या पानी में मिल रहा सीवरेज का ‘जहर’!
बिलासपुर। शहर के डियारा सेक्टर में डायरिया फैलने से आईपीएच विभाग की पेयजल योजनाओं पर ही नहीं बल्कि सीवरेज की लचर व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। दावा किया जा रहा है कि पेयजल स्रोत से लिए गए सैंपलों में किसी तरह की ‘खोट’ नहीं है। ऐसे में सीवरेज की लीकेज से पानी में ‘जहर’ घुलने की आशंका जाहिर की जा रही है। आईपीएच और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भी ऐसे ही संकेत दिए हैं। लिहाजा इस पर कार्य करते हुए पेयजल लाइनों की चेकिंग की जा रही…
Read Moreस्वास्थ्य विभाग का दावा, डायरिया पर नियंत्रण
बिलासपुर। शहर के डियारा सेक्टर में दूषित पानी पीने से पनपी डायरिया की बीमारी पर नियंत्रण पाया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग के दावों पर पर यकीन करें तो रविवार को डियारा सेक्टर से उल्टी-दस्त और बुखार से ग्रस्त कोई मरीज अस्पताल नहीं पहुंचा। विभाग ने दावा किया है कि स्थिति नियंत्रण में है। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। इस बीमारी पर नियंत्रण पाने के लिए आईपीएच विभाग भी कड़ी मशक्त कर रहा है। सैंपल भरे गए हैं। पेयजल भंडारण टैंक में क्लोरीन दवाई डाली गई है। इस…
Read Moreरंगारंग प्रस्तुतियों से सिल्वर जुबली का आगाज
बिलासपुर। डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल इस बार अपना सिल्वर जुबली कार्यक्रम मना रहा है। 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर दो दिन तक चलने वाले उत्सव का रविवार को शानदार आगाज हो गया। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर माहौल में रंग भर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे एडीजीपी एसआर मरडी ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य के पार्थिपन ने की। जबकि गेस्ट ऑफ आनर के तौर पर उपायुक्त डा. अजय शर्मा कार्यक्रम में उपस्थित हुए। कार्यक्रम का आगाज स्कूली विद्यार्थियों ने गायत्री वंदना के…
Read Moreपीएल ठाकुर बने पांगी कल्याण संघ के प्रधान
चंबा। पांगी कल्याण संघ की बैठक संघ के अध्यक्ष पीएल ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर पांगी कल्याण संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें पीएल ठाकुर को दोबारा अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा कर्म सिंह ठाकु र उपप्रधान, बीआर भारद्वाज को महासचिव और बाबू राम जगवान को संगठन सचिव चुना गया। साथ की लेखराज को कोषाध्यक्ष, किशन चंद वर्मा को लेखा परीक्षक और कानूनी सलाहकार, भीमसेन शर्मा प्रेस सचिव और चंदू लाल ठाकुर को कार्यालय सचिव नियुक्त किया गया। इसके अलावा शिव नारायण, बंसी लाल…
Read More