कौन सुने पांगीवासियों की फरियाद!

चंबा। पांगी कल्याण संघ चंबा इकाई की बैठक स्थानीय परिधिगृह में हुई। इसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष पीएल ठाकुर ने की। महासचिव बीआर भारद्वाज विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में वीरभद्र सिंह को छठी बार प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी गई। भरमौर-पांगी के विधायक ठाकुर सिंह भरमौरी को वन मंत्री बनाने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया गया। पांगी कल्याण संघ का मानना है कि भरमौरी के वन मंत्री बनने से जनजातीय क्षेत्रों के विकास को गति मिलेगी। संघ के अध्यक्ष पीएल ठाकुर ने कहा कि वीरभद्र सिंह…

Read More

इंसाफ मिलने तक जारी रहेगा आंदोलन

धर्मशाला। दिल्ली में गैंगरेप की शिकार युवती की मौत से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। रविवार को कोतवाली बाजार के संगम पार्क में व्यापार मंडल और स्थानीय लोगों ने शांति सभा का आयोजन कर बाजार बंद रखा। इसमें व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और लोगों ने युवती की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। केंद्र सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग भी की। इस मौके पर व्यापार मंडल के प्रधान रविकांत सोनू, महासचिव नरेंद्र जंबाल, जिला परिषद सदस्य प्रेम सागर, अशोक नरूला ने कहा…

Read More

दिल्ली बैठे लोगों ने रोका मिशन रिपीट : चौधरी

धर्मशाला। भाजपा मंडल धर्मशाला के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश चौधरी ने पूर्व उद्योग मंत्री किशन कपूर के बयान को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि कपूर का यह कहना कि विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार के लिए वह जिम्मेवार नहीं हैं। यह सत्य से बिलकुल परे है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बैठे भाजपा के कुछ लोग नहीं चाहते थे कि प्रेम कुमार धूमल दोबारा मुख्यमंत्री बनें। इसके चलते उन्होंने धूमल के खिलाफ काम कर पार्टी को गर्त में डल दिया। वहीं धूमल गुट के कार्यकर्ताओं को भी प्रताड़ित…

Read More

संजय समर्थकों का शांता पर हमला

नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। जवाली हलके से निर्दलीय प्रत्याशी रहे संजय गुलेरिया के समर्थकों ने हलके के सिद्घाथा की पंचायत खरोटा में बैठक कर हार के कारणों की समीक्षा की। बैठक में संजय भी उपस्थित रहे। बैठक में शामिल पंचायत समिति उपाध्यक्ष घनश्याम शम्भू, वासा पंचायत प्रधान बरिन्द्र गुलेरिया, सेवानिवृत्त प्रिंसिपल पीसी विश्वकर्मा, पूर्व प्रधान अशोक कुमार, खब्बल से अर्जुन ठाकुर, बरियाल से गुरदयाल सिंह गुलेरिया, कटोरा से कुलदीप सिंह, कथोली से पवन धीमान, नगरोटा सूरियां से पवन गुलेरिया, जवाली से अनूप ठाकुर, अमित कुमार, सुलक्षण शर्मा, अशोक गुलेरिया, भरमाड़ से…

Read More

नगरोटा भाजपा से बाहर होंगी काली भेड़ें

नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। हार के मंथन में जुटी कांगड़ा भाजपा के नगरोटा मंडल में भी सियासी विस्फोट की तैयारी हो गई है। मंडल ने चुनाव में दगा देने वाली कथित काली भेड़ों को पहचान कर उन्हें बाहर करने की सिफारिश की है। विधानसभा चुनाव में नगरोटा भाजपा ने हार का मंथन करते हुए ऐसे कार्यकर्ताओं पर हार का ठीकरा फोड़ा है, जो पार्टी का मुखौटा पहन कर आजाद प्रत्याशी की जीत को सुनिश्चित करने में जुटे रहे। जिला भाजपा उपाध्यक्ष एवं पार्टी के प्रत्याशी रहे मंगल चौधरी के निवास पर…

Read More

पैदल पार न करें रोहतांग दर्रा

उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। समुद्रतल से 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा पर सोमवार से लोग पैदल लांघने का प्रयास न करें। कड़ाके की ठंड और बर्फ के बीच फंसोगे तो बचाने वाला भी कोई नहीं मिलेगा। प्रशासन की ओर से रोहतांग दर्रे के आर पार पैदल राहगीरों के लिए कोकसर और मढ़ी में स्थापित बचाव चौकियाें को हटाया जा रहा है। पिछले साल बचाव चौकियों के जवानों ने 17,555 पैदल राहगीरों को रोहतांग दर्रे के आर पार सुरक्षित पहुंचाया है। बचाव दल अप्रैल माह में अमृतसर से लाहौल के ठोलंग गांव में…

Read More

देहुरीधार पंचायत में पेयजल को हाहाकार

कुल्लू। सैंज घाटी की देहुरीधार पंचायत के आधा दर्जन गांवों में पेयजल संकट गहरा गया है। गांवों के अलावा एक प्राइमरी और मिडिल स्कूल में भी पानी की सप्लाई नहीं पहुंच रही है । इस कारण स्कूली बच्चों को परेशानी हो रही है। पंचायत के गांवों और स्कूलों के लिए जोड़ी गई भीती-नियारी पेयजल योजना 25 साल पुरानी होने के कारण यह समस्या आई है। हालत यह है कि जंग खा चुकी पाइपों से गांव और स्कूलों में पानी की एक बूंद भी नहीं पहुंच रही है। अगर कभी-कभार पानी…

Read More

छैऊंर पंचायत को दो विधायकों का साथ

मणिकर्ण (कुल्लू)। सदर कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के छैऊंर पंचायत की जनता को इस बार एक नहीं बल्कि दो-दो विधायक का विकास में सहयोग मिलेगा। विधानसभा चुनाव के बाद राजनीतिक गिले-शिकवों को भुला कर दोनों विधायक भाई क्षेत्र की विकास को लेकर एक बार फिर संजीदा दिखे। मौका था, मणिकर्ण घाटी के छैऊंर पंचायत में दोनों विधायकों को एक साथ की गई धाम का। ग्रामीणों के निमंत्रण पर कुल्लू सदर के विधायक महेश्वर सिंह और बंजार हलके के विधायक कर्ण सिंह दोनों एक साथ रविवार को लाव लश्कर के साथ छैऊंर…

Read More

सब जेल की दीवार फांदने वाला शख्स गिरफ्तार

कुल्लू। शातिर, पुलिस को चकमा देकर जेल की सलाखों को तोड़ कर अक्सर भागने की कोशिश करते आए हैं, लेकिन जनाब हैं कि खुद ही जेल की दीवार फांद कर जेल में घुसने की हिमाकत कर बैठा। आखिर क्योें यह शख्स चोरी छिपे जेल में घुसने की कोशिश कर रहा था, फिलहाल यह सवाल पुलिस को भी परेशान कर रहा है। घटना के बाद चर्चा यह भी है कि लोगों के घर तो दूर अब तो जेलखाना तक सुरक्षित नहीं है। हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी से यह शख्स दीवार को…

Read More

दिनदिहाड़े चेन और नकदी लूटी

अंब (ऊना)। उपमंडल अंब के तहत भंजाल में दिनदिहाड़े एक व्यापारी की सोने की चेन और लगभग पांच हजार रुपये की नकदी छीने जाने का मामला सामने आया है। घटना के चलते जहां व्यापारी एवं आसपास के लोग सकते हैं, वहीं अन्य लोगों में खौफ का माहौल बना हुआ है। वहीं, व्यापारी से छीना झपटी करने वाले युवक की शिनाख्त कर ली गई है, लेकिन अभी उसे दबोचा नहीं जा सका है। पुलिस ने घटना के संदर्भ में एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस से…

Read More