चंबा/शिमला हिमाचल के जिला चंबा प्रशासन का एक और कारनामा सामने आया है। पिछले साल मिंजर मेले के दौरान बाहरी राज्यों से आए कारोबारी मुफ्त में स्टॉल लगा गोल गप्पे और चाट पापड़ी बेच लाखों कमा कर चले गए। ऐसे में 10 स्टॉल बेचकर होने वाली कमाई से न तो जिला प्रशासन के हाथ फूटी कौड़ी आई और न स्थानीय कारोबारियों को इसका लाभ मिला। सूचना के अधिकार के तहत ली गई जानकारी में चंबा जिला प्रशासन की इस कारगुजारी का खुलासा हुआ है। हर वर्ष बाहरी राज्यों से मेला…
Read Moreप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे अटल रोहतांग टनल का उद्घाटन, पहले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करेंगे निरीक्षण
कुल्लू सामरिक महत्व की अटल रोहतांग टनल का उद्घाटन सितंबर माह में होना है। इससे पहले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह टनल का निरीक्षण करेंगे। रक्षामंत्री 15 अगस्त के बाद कभी भी मनाली आ सकते हैं। अभी तिथि तय नहीं है। 8.8 किलोमीटर लंबी अटल रोहतांग टनल के उद्घाटन को लेकर रक्षा मंत्रालय गंभीर है। टनल का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। सीमा सड़क संगठन इसकी तैयारियों में जुट गया है। भारत और चीन सीमा पर चल रहे विवाद को लेकर रक्षा मंत्रालय सीमावर्ती इलाकों की सड़कों और टनल के निर्माण को…
Read Moreहिमाचल ने ई-संजीवनी पोर्टल पर परामर्श पंजीकृत करने में तीसरा स्थान प्राप्त किया
प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि हिमाचल प्रदेश ने पूरे देश में ई-संजीवनी पोर्टल पर सबसे अधिक परामर्श पंजीकृत करने में तीसरा स्थान हासिल किया है। प्रवक्ता ने बताया कि हिमाचल प्रदेश ने ई-संजीवनी और ई-संजीवनी ओपीडी के माध्यम से 24,527 परामर्श पंजीकृत किए हैं। 32,035 परामर्श के साथ तमिलनाडू और 28,960 परामर्श के साथ आंध्र प्रदेश के बाद सबसे अधिक परामर्श पंजीकरण करने वाला हिमाचल प्रदेश तीसरा राज्य है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए मार्च, 2020 से टेलीमेडिसन…
Read Moreहिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल के निर्णय
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल की आज यहां आयोजित बैठक में जल शक्ति विभाग में 2322 कार्यकर्ताओं की नियुक्ति करने का निर्णय लिया गया। इनमें विभागीय पैरा कार्यकर्ता नीति के अन्तर्गत 718 पैरा पम्प आपरेटर, 162 पैरा फिटर्स और 1442 बहुउदेशीय कार्यकर्ता शामिल हैं, जो 486 पेयजल और 31 सिंचाई योजनाओं का संचालन करेंगे। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बैठक की अध्यक्षता की। मंत्रिमण्डल ने बिलासपुर जिला के झण्डूता में लोक निर्माण विभाग का नया मण्डल खोलने और विभाग के घुमारवीं मण्डल के अन्तर्गत बरठीं, झण्डूता और कलोल को इसके नियंत्रण में…
Read Moreअमेरिका में भारत के खिलाफ चीनी आक्रामकता का विरोध
वाशिंगटन चीन की भारत के साथ बढ़ती आक्रामकता और शिनजियांग प्रांत में उइगर मुस्लिमों व अल्पसंख्यक समूहों के साथ मानवाधिकार उल्लंघन पर दुनिया भर में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। अमेरिकी राजधानी और उससे लगे क्षेत्रों में भारतीय-अमेरिकियों के एक समूह ने यहां जबरदस्त प्रदर्शन किए जिसमें वियतनाम के अमेरिकी नागरिक और तिब्बती समुदाय के लोग भी शामिल हुए। कैपिटल हिल के बाहर चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाए और यहां स्थित ऐतिहासिक राष्ट्रीय मॉल पर एकत्रित होकर उन्होंने चीन विरोधी पोस्टर-बैनर लहराए। प्रदर्शनकारियों ने मास्क…
Read Moreकंगना की आयुष्मान खुराना को फटकार
अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों बॉलीवुड पर जमकर बरस रही हैं। खासकर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से उनका गुस्सा काफी बढ़ गया है। आए दिन उनके निशाने पर फिल्म इंडस्ट्री की हस्तियां होती हैं। हाल ही में उन्होंने आयुष्मान खुराना को फटकार लगा दी। कंगना रनौत ने कमाल राशिद खान (केआरके) के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए आयुष्मान खुराना को औसत दर्जे का कलाकार कह डाला। हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर आयुष्मान का नाम नहीं लिया। दरअसल केआरके ने अपने ट्वीट…
Read Moreवाहनों की बिक्री में 25.19 फीसदी गिरावट
कोरोना महामारी से प्रभावित जुलाई महीने में यात्री वाहनों की बिक्री में 25.19 फीसदी गिरावट आई है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) ने सोमवार को बताया कि इस साल जुलाई महीने में 1,57,373 यात्री वाहन बिके। फाडा ने देशभर के 1,235 आरटीओ से जुटाए आंकड़ों के आधार पर बताया कि जुलाई 2019 में 2,10,377 यात्री वाहनों की बिक्री हुई थी। इस साल जुलाई में दोपहिया वाहन भी कम बिके। यह संख्या पिछले साल के 13,98,702 वाहन की तुलना में 8,74,638 वाहन रही। वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री पर सबसे ज्यादा…
Read Moreपकड़ी गई एक हजार करोड़ की हेरोइन,अफगानिस्तान से लाई गई थी 191 किलोग्राम की खेप
मुंबई महाराष्ट्र में नवी मुंबई के न्हावा शेवा बंदरगाह पर अधिकारियों ने अफगानिस्तान से आ रही 191 किलोग्राम हेरोइन की खेप पकड़ी है। नार्कोटिक्स विभाग के मुताबिक इस हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग एक हजार करोड़ रुपये से अधिक है। डॉयरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) और कस्टम विभाग के अधिकारियों के संयुक्त अभियान के तहत यह कार्रवाई की है। कस्टम विभाग के मुताबिक हेरोइन को प्लास्टिक पाईप के भीतर रख कर अफगानिस्तान से ईरान और फिर मुंबई लाया गया। पाईप को इस ढंग से पेंट किया गया था…
Read Moreयूपी में एमओयू साइन होते हैं, पर रोजगार नहीं मिलता : प्रियंका गांधी
नई दिल्ली कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बाद महासचिव प्रियंका गांधी ने युवाओं के रोजगार का मामला उठाया है। प्रियंका ने उत्तर प्रदेश सरकार से पूछा कि हर साल इन्वेस्टर्स समिट में एमओयू साइन होते हैं लेकिन उसका लाभ नहीं दिखता। प्रियंका ने ट्वीट कर कहा कि करोड़ों लगाकर इन समिट में ये काम कागजी शेर बनने के लिए किया जाता है। उत्तर प्रदेश में भयंकर बेरोजगारी है और आर्थिक तंगी की वजह से आत्महत्या कर रहे हैं। सरकार को ये बताना चाहिए कितने एमओयू धरातल पर उतरे। कितने युवाओं…
Read Moreदिल्ली में कोरोना वायरस हो रहा है बेदम, स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रिकवरी रेट का 90 फीसदी
नई दिल्ली राजधानी में कोरोना वायरस बेदम हो रहा है। सोमवार को यहां कोरोना का रिकवरी रेट 90 फीसदी के पार पहुंच गया। विशेषज्ञों का कहना है कि रिकवरी रेट का 90 फीसदी के आंकड़े को पार करना दर्शाता है कि अब संक्रमण पर काफी हद तक लगाम लग चुकी है। नए मामले कम हो गए हैं। जितने लोग संक्रमित मिल रहे हैं। उससे ज्यादा ठीक हो रहे हैं। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 1,46,134 हो गई है और इनमें से 1,31,657 लोग ठीक…
Read More