शिमला हिमाचल सरकार ने पंचायत चुनाव में सीटों के आरक्षण का फार्मूला तय कर दिया है। पंचायती राज सचिव ने इसे सभी उपायुक्तों और जिला पंचायत अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। पहले रोस्टर अनुसूचित जाति के लिए लागू होगा। एससी के सदस्यों के स्थान पंचायत क्षेत्र में उनकी जनसंख्या के अनुपात में आरक्षित होंगे। वर्ष 2011 की जनगणना के आंकड़ों के अनुसार इनके लिए पहले आरक्षित होने वाले स्थानों की गणना की जाएगी। इसके बाद वर्ष 2010 और वर्ष 2015 में एससी और एसटी महिला सहित आरक्षित…
Read Moreभारत मिसाइल और ड्रोन हमले में अमेरिकी मदद ले सकेगा
दिल्ली। चीन से जारी तनाव के बीच आपसी संबंध और मजबूत बनाने के उद्देश्य से, भारत और अमेरिका के भूस्थैतिक सहयोग के लिए बेसिक एक्सचेंज एंड कोऑपरेशन एग्रीमेंट (बीईसीए) पर हस्ताक्षर करने की उम्मीद है। बीईसीए पर 26-27 अक्तूबर को नई दिल्ली में होने वाली दोनों देशों के रक्षा और विदेश मंत्रियों की टू प्लस टू बैठक में हस्ताक्षर किए जा सकते हैं। दोनों देशों के बीच बीईसीए तीसरा मूलभूत समझौता होगा। इससे पहले दोनों देशों के बीच 2016 में लॉजिस्टिक्स एक्सचेंज मेमोरंडम ऑफ एग्रीमेंट और 2018 में कम्युनिकेशन कम्पटिबिलिटी…
Read Moreगांजा एंबुलेंस में खुद हवाई जहाज से दिल्ली पहुंचता था तस्कर, पुलिस ने दबोच लिया गैंग के साथ
नई दिल्ली दिल्ली-एनसीआर में बिकने वाला गांजा एंबुलेंस में भरकर आंध्र प्रदेश के विशाखापट्नम से लाया जा रहा था जबकि मुख्य गांजा तस्कर हवाई जहाज में सवार होकर आंध्र प्रदेश से दिल्ली पहुंचता था। जी हां, उतरी-जिला स्पेशल स्टाफ पुलिस ने गैंग सरगना समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर नशे के इस कारोबार का पर्दाफाश किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान आंध्र प्रदेश निवासी शोलई राज उर्फ अन्ना (66), पोलेजू बाबू राव (30), गुडेपू नागेश्वरा राव (26) और दिल्ली निवासी रमेश (36) के रूप में हुई है। पुलिस ने…
Read Moreपंजाब पुलिस के दो कांस्टेबल गिरफ्तार, वर्दी पर नशा तस्करी का दाग
फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) पंजाब पुलिस के दो कांस्टेबल को नशा तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में एक किलो अफीम और सात किलो भुक्की बरामद की गई है। एसएसपी अमनीत कौंडल ने प्रेसवार्ता में बताया कि 17 अक्तूबर को रात एएसआई जसपाल सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ लुधियाना-चंडीगढ़ मार्ग पर बोपाराय ढाबा के पास खमाणों में नाका लगाया था। इस दौरान रात 9:50 बजे समाराला की तरफ से आ रही एक ब्रिजा कार को एएसआई जसपाल सिंह ने रोककर तलाशी ली तो एक किलो अफीम…
Read Moreलोगों पर सरकार नहीं थोपेगी प्रॉपर्टी टैक्स : एलजी मनोज सिन्हा
जम्मू उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा है कि स्थानीय निकाय क्षेत्रों में लोगों पर प्रापर्टी टैक्स थोपने का सरकार का न तो कोई इरादा है और ना ही तैयारी। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय संस्थाएं जनता से परामर्श कर विकास के लिए संपत्ति कर लगाने में सक्षम हैं, लेकिन यह जनता से राय लिए बिना नहीं किया जाना चाहिए। कश्मीर घाटी के बारामुला जिले में सोमवार को मेरा शहर-मेरी शान कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए उप-राज्यपाल ने यह बात कही। उन्होंने कहा संपत्ति कर मामले में कुछ लोग गलत तरीके…
Read Moreमनी लांड्रिंग मामले में ईडी ने फारूक अब्दुल्ला से सात घंटे की पूछताछ
श्रीनगर जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन के 43.69 करोड़ के घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लांड्रिंग के मामले में सोमवार को एसोसिएशन के तत्कालीन अध्यक्ष और नेशनल कांफ्रेंस के पूर्व अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला से राजबाग स्थित कार्यालय में सात घंटे पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए। मामले में सीबीआई की एफआईआर के आधार पर ईडी ने केस दर्ज किया था। पूछताछ के बाद ईडी के दफ्तर से निकलते हुए फारूक ने कहा कि वह सभी जांच एजेंसियों के साथ सहयोग करेंगे। इसमें राजनीति को नहीं शामिल किया जाना चाहिए। मैं…
Read Moreदिल्ली सरकार ने खारिज कर दिया एचआरटीसी के प्रस्ताव को कोरोना और प्रदूषण की दी दलील
शिमला केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) बसों की राह रोक दी है। कोरोना के बढ़ते मामलों और प्रदूषण की दलील देकर दिल्ली सरकार ने एचआरटीसी के प्रस्ताव को फिलहाल खारिज कर दिया है। पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड के लिए बस सेवा शुरू करने के साथ ही एचआरटीसी ने दिल्ली सरकार से भी मंजूरी मांगी थी। मौजूदा समय में दिल्ली के लिए बस सेवा शुरू करने की लोगों की भारी मांग है। लिहाजा, एचआरटीसी दिल्ली सरकार को दोबारा प्रस्ताव भेजेगा। एचआरटीसी के कार्यकारी निदेशक अनुपम…
Read Moreई-पीटीएम : अस्सी फीसदी अभिभावकों की राय स्कूल खोलने के पक्ष में
शिमला हिमाचल के सरकारी स्कूलों में 16 से 19 अक्तूबर तक हुई ई-पीटीएम में भाग लेने वाले 1.25 लाख अभिभावकों के सुझाव शिक्षा निदेशालय पहुंच गए हैं। इनमें से करीब 80 फीसदी ने स्कूल खोलने का सुझाव दिया है। सभी अभिभावकों के सुझावों की विस्तृत रिपोर्ट दो से तीन दिन के भीतर तैयार होगी। समग्र शिक्षा अभियान के डैश बोर्ड में सोमवार शाम तक अपलोड हुए डाटा में 1.25 लाख अभिभावकों की राय से अवगत कराया गया है। उधर, शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बताया कि सभी स्कूलों से…
Read Moreकंडक्टर भर्ती परीक्षा को नहीं किया जाएगा रद्द, गलत सवाल पूछने पर दिए जाएंगे ग्रेस मार्क
हमीरपुर/धर्मशाला/शाहपुर (कांगड़ा) हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की कंडक्टर भर्ती परीक्षा भले ही विवादों में है लेकिन इसे रद्द नहीं किया जाएगा। गलत सवाल पूछने का भी प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ग्रेस मार्क (कृपांक) देगा। यह फैसला आयोग की बैठक में लिया गया है। दूसरी ओर, आयोग ने पुलिस थाना शाहपुर में मनोज कुमार (26), गांव वोहरका डाकघर भाली तहसील जवाली जिला कांगड़ा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। आरोप है कि परीक्षा केंद्र हाईट कॉलेज छतड़ी (शाहपुर) में मनोज ने अपने मोबाइल से प्रश्नपत्र को सोशल मीडिया पर वायरल…
Read Moreप्रदेश सरकार ने देर रात जारी कर दिए 21 प्रशासनिक अधिकारियों के तबादला आदेश
शिमला हिमाचल प्रदेश सरकार के ढाई साल पूरा होने के बाद से बहुप्रतीक्षित प्रशासनिक फेरबदल सोमवार देर रात हो गया। कार्मिक विभाग ने सात जिलों के डीसी समेत कुल 21 आईएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी कर दिए हैं। इनमें विवादों में रहे चंबा जिले के उपायुक्त के अलावा राजधानी शिमला, ऊना, किन्नौर, बिलासपुर, लाहौल स्पीति और हमीरपुर जिले के डीसी बदल दिए गए। सदस्य सचिव राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड आदित्य नेगी को डीसी शिमला लगाया गया है। इसके अलावा विवेक भाटिया को हटाकर विशेष सचिव राजस्व एवं निदेशक पर्यावरण विज्ञान…
Read More