भाजपा नेता कृपाल परमार बोले- सीएम श्रीकृष्ण और मैं उनका सुदामा

भाजपा नेता कृपाल परमार बोले- सीएम श्रीकृष्ण और मैं उनका सुदामा

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान शिव का अवतार कहने करने का विवाद अभी थमा भी नहीं था कि फतेहपुर दौरे के दौरान भाजपा नेता कृपाल परमार ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भगवान कृष्ण की संज्ञा दे डाली। फतेहपुर विस क्षेत्र में जनसभा के दौरान भाजपा नेता कृपाल परमार ने कहा कि वह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सुदामा हैं, जबकि मुख्यमंत्री उनके भगवान श्रीकृष्ण हैं। जनसभा के मीडिया ने मुख्यमंत्री से पूछा कि आजकल भाजपा नेताओं में भगवान बनने की होड़ ज्यादा हो गई है।…

Read More

आज क्वाड देशों की पहली बैठक, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग पर पीएम मोदी करेंगे चर्चा

आज क्वाड देशों की पहली बैठक, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग पर पीएम मोदी करेंगे चर्चा

नई दिल्ली क्वाड देशों- भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के प्रमुखों के बीच पहली बैठक शुक्रवार को होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वर्चुअल बैठक में हिंद-प्रशांत क्षेत्र को स्वतंत्र, मुक्त और समावेशी बनाने के लिए सहयोग बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। क्वाड देशों की यह बैठक समकालीन चुनौतियों जैसे लचीला आपूर्ति शृंखला, उभरती एवं महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों, समुद्री सुरक्षा और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने का अवसर प्रदान करेगा। बैठक में पीएम मोदी के साथ अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन, जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा और ऑस्ट्रेलियाई पीएम स्कॉट मोरिसन…

Read More

रोहिंग्या बस्तियों में बच्चों का सत्यापन बना चुनौती, संख्या ने खड़ा किया संकट

रोहिंग्या बस्तियों में बच्चों का सत्यापन बना चुनौती, संख्या ने खड़ा किया संकट

जम्मू रोहिंग्या बस्तियों में सीआईडी का वेरिफिकेशन जारी है। अब तक 30 फीसदी लोगों का ही वेरिफिकेशन हो पाया है। दरअसल, रोहिंग्याओं में बच्चों की तादाद बहुत अधिक है। इनका ब्योरा जुटाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है क्योंकि पिछले पांच साल में रोहिंग्या बस्तियों में 2 से 3 हजार बच्चों का जन्म हुआ है। यहां जन्मे बच्चों का नाम किसी भी सूची में शामिल नहीं है। न ही इनका नाम राशन कार्ड में है और न ही इनके आधार कार्ड हैं। यही कारण है कि एक दंपती का…

Read More

कमान संभालने के बाद मुख्यमंत्री सचिवालय में, आज हो सकता फेरबदल

कमान संभालने के बाद मुख्यमंत्री सचिवालय में,  आज हो सकता फेरबदल

देहरादून सत्ता की कमान संभालने के बाद शुक्रवार को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत अपने सचिवालय से बदलाव की शुरुआत कर सकते हैं। गुरुवार को आईएएस अधिकारी शैलेश बगोली को उनका सचिव बनाया गया है। उत्तराखंड: पीसीओ चलाकर गुजारा करते थे सीएम तीरथ सिंह रावत, तस्वीरों में देखें कुछ पुरानी यादें … कार्मिक एवं सतर्कता विभाग ने बगोली को मुख्यमंत्री सचिव बनाए जाने का आदेश जारी किया है। अभी मुख्यमंत्री सचिवालय में तैनात सचिवों, अपर सचिवों की तैनाती में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस संबंध में पूछे जाने पर…

Read More

कोरोना : 442 पॉजिटिव मिले, वैक्सीन की दो खुराक लगवाने के बाद भी नर्स संक्रमित

कोरोना : 442 पॉजिटिव मिले, वैक्सीन की दो खुराक लगवाने के बाद भी नर्स संक्रमित

चंडीगढ़ पंजाब के बाद कोरोना ने हरियाणा में भी कहर बरपाना शुरू कर दिया है। खासकर स्कूलों और कॉलेजों में विद्यार्थियों के संक्रमित होने का सिलसिला लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को प्रदेश में तीन माह में सबसे अधिक 442 कोरोना के मामले सामने आए हैं और एक मरीज की मौत हो गई। कुरुक्षेत्र में एक नर्स भी संक्रमित मिली है, जो वैक्सीन के दो डोज लगवा चुकी है। प्रदेश में बुधवार को 359 केस मिले थे, जबकि गुरुवार को एक ही दिन में 83 संक्रमितों की वृद्धि हो गई…

Read More

बजट : आज बतौर वित्त मंत्री दूसरी बार मनोहर लाल ऑन करेंगे रियायतों का टैब

बजट  :  आज बतौर वित्त मंत्री दूसरी बार मनोहर लाल ऑन करेंगे रियायतों का टैब

चंडीगढ़ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल शुक्रवार दोपहर 12 बजे बतौर वित्त मंत्री अपना दूसरा बजट पेश करेंगे। गठबंधन सरकार कर मुक्त बजट लाने की तैयारी में है, साथ ही वे रियायतों का टैबलेट ऑन करेंगे। मुख्यमंत्री इस बार भी डिजिटल बजट पेश करेंगे। विधायकों को विधानसभा की तरफ से मिले टैब लाने को कहा गया है। इस बार का बजट स्वास्थ्य, कृषि और अंत्योदय पर आधारित होगा। गठबंधन सरकार ने विधायकों, सांसदों व अन्य हितधारकों के सुझावों को शामिल करते हुए बजट तैयार किया है। इस पर कोरोना की…

Read More

पुलिस को मिला हवेली में दफन कंकाल, ऐसे खुला हत्या का राज

पुलिस को मिला हवेली में दफन कंकाल, ऐसे खुला हत्या का राज

अमृतसर (पंजाब) अमृतसर में थाना चौक मेहता की पुलिस ने गांव दयालगढ़ में 10 वर्ष पहले कत्ल की गई तलाकशुदा महिला का कंकाल बुधवार की शाम को बरामद किया है। मृतका के भाई की सूचना पर पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बंद हवेली के आंगन की खुदाई कराकर कंकाल कब्जे में लिया है। पुलिस ने भाई की शिकायत पर हत्या के आरोप में चाचा-चाची को गिरफ्तार कर मामला दर्जकर लिया है। पुलिस कंकाल का डीएनए टेस्ट कराने की तैयारी कर रही है। पुलिस को मृतका के भाई के भी…

Read More

वित्तमंत्री समेत 1310 पॉजिटिव मामले, 18 की मौत, दो शहरों में रात्रि कर्फ्यू

वित्तमंत्री  समेत 1310 पॉजिटिव मामले, 18 की मौत, दो शहरों में रात्रि कर्फ्यू

चंडीगढ़ पंजाब में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। संक्रमण के फैलाव को देखते हुए पटियाला और लुधियाना जिला प्रशासन ने भी शुक्रवार से रात्रि कर्फ्यू लगाने की घोषणा कर दी है। यह कर्फ्यू रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक रहेगा। वहीं, मुक्तसर के पूर्व विधायक और एसजीपीसी सदस्य सुखदर्शन सिंह मराड़ सहित सूबे में 1310 लोगों की रिपोर्ट संक्रमित आई है। कोरोना से 18 मौतों के नए मामले आने के बाद अब पंजाब में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 5996 पहुंच गई है। वहीं, वित्त मंत्री…

Read More

पहली से चौथी कक्षा तक स्कूल खुलने के आसार कम

पहली से चौथी कक्षा तक स्कूल खुलने के आसार कम

शिमला हिमाचल प्रदेश में एक अप्रैल से पहली से चौथी कक्षा तक स्कूल खुलने के आसार कम हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने से शिक्षा विभाग की मुश्किलें बढ़ गई हैं। 31 मार्च तक इन छोटी कक्षाओं के विद्यार्थियों की ऑनलाइन परीक्षाएं ली जा रही हैं। एक अप्रैल से सरकारी स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू होना है। आने वाले दिनों में होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में इसको लेकर चर्चा की जाएगी। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल कुछ दिन तक स्कूल बंद रखना ठीक रहेगा। छोटे…

Read More

बोर्ड परीक्षा में फेल नहीं होंगे विद्यार्थी

बोर्ड परीक्षा में फेल नहीं होंगे विद्यार्थी

शिमला राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध हिमाचल प्रदेश के निजी और सरकारी स्कूलों में इस वर्ष पांचवीं और आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थियों को फेल नहीं किया जाएगा। कोरोना संकट के चलते सरकार ने लगातार दूसरे साल असेसमेंट के आधार पर ही विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रमोट करने का फैसला लिया है। वर्ष 2019 में पांचवीं और आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम के आधार पर अगली कक्षा में भेजने का फैसला हुआ था। परीक्षा में 33 से कम अंक लाने वाले विद्यार्थियों को अगली…

Read More