चंडीगढ़ मेयर का ताज किसके सिर सजेगा, यह शनिवार को पता चल जाएगा, लेकिन मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर पद के लिए होने वाला मतदान दिलचस्प होगा। कांग्रेस व अकाली दल के पार्षद ने मतदान प्रक्रिया में भाग लेने से इनकार कर दिया है। वहीं, आप के पास 14 पार्षद हैं, जबकि भाजपा के पास 13 पार्षद व एक सांसद का मत मिलाकर कुल 14 वोट हैं। बिना कोई अतिरिक्त मत मिलने पर मेयर का चुनाव पर्ची के माध्यम से होगा। नगर निगम चुनाव का रोमांच खत्म होने…
Read Moreसोनू सूद से स्टेट आइकॉन पंजाब का दर्जा वापस, एक साल पहले हुई थी नियुक्ति
चंडीगढ़ पंजाब विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही समय रह गया है। चुनाव से पहले भारत निर्वाचन आयोग ने फिल्म अभिनेता सोनू सूद को पंजाब के राज्य आइकॉन के रूप में नियुक्ति को रद्द कर दिया है। सोनू सूद को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा एक साल पहले पंजाब का आइकॉन बनाया गया था। पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी एस करुणा राजू ने शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान में कहा कि चुनाव आयोग ने 4 जनवरी को सूद की पंजाब के राज्य आइकन के रूप में नियुक्ति को रद्द कर दिया।…
Read Moreऊना से होगी हमीरपुर-बिलासपुर जिलों के लिए पीएनजी की सप्लाई
ऊना हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों में पीएनजी (पाइप नेचुरल गैस) की सुविधा पहुंचाने के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऊना जिले के हरोली स्थित बाथू में मदर स्टेशन स्थापित किया जाएगा। सेवा प्रदाता कंपनी भारत गैस ने बाथू में करीब छह कनाल आठ मरले भूमि का चयन कर तैयारियां तेज कर दी हैं। मदर स्टेशन स्थापित करने पर करीब 10 करोड़ की राशि खर्च होगी। हमीरपुर और बिलासपुर जिलों को भी इसी मदर स्टेशन से गैस की आपूर्ति होगी। दोनों जिलों में पाइपलाइन पहुंचाने के लिए होने वाले…
Read Moreतीसरी लहर का अलर्ट, 20 जनवरी तक सभी इंतजाम पूरा करने के निर्देश
शिमला स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने कहा कि प्रदेश में तीसरी लहर से निपटने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। करीब 20 हजार होम आइसोलेशन किट तैयार करने के लिए कहा गया है। उन्हाेंने उपायुक्तों, मेडिकल कॉलेज प्रधानाचार्यों, सीएमओ और वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षकों से इस मामले में बैठक की। अमिताभ अवस्थी, स्वास्थ्य सचिव हिमाचल प्रदेश में 20 जनवरी तक कोरोना की तीसरी लहर का आना संभावित माना जा रहा है। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को तैयारियां रखने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्तों को अस्पतालों का…
Read Moreसीजन की पहली बर्फबारी, जाखू ने ओढ़ ली सफेद चादर
शिमला शिमला शहर में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। प्रदेश के आधा दर्जन जिलों में हिमपात से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। 250 से ज्यादा सड़कें बंद व सैकड़ों बस रूट प्रभावित हैं। जाखू में 3 से 4 इंच तक बर्फबारी हुई है। बर्फबारी से कई एंबुलेंस मार्ग, पैदल रास्ते बंद हो गए हैं। नगर निगम ने इन्हें साफ कर यातायात बहाल करने के लिए कर्मचारी तैनात किए हैं। हिमाचल प्रदेश में शनिवार और रविवार को क्षेत्रवार रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन दो दिनों…
Read Moreघुसपैठ की कोशिश नाकाम, बीएसएफ के जवानों ने मार गिराया घुसपैठिया
जम्मू सीमा सुरक्षा बल(बीएसएफ) ने जम्मू संभाग के अरनिया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया है। जवानों ने एक घुसपैठिए को मार गिराने में सफलता पाई है। पिछले तीन दिनों में पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की ये दूसरी साजिश रची गई। इससे पहले कश्मीर संभाग के कुपवाड़ा में आतंकी ने घुसपैठ करने की कोशिश की थी, जिसे सेना के जवानों ने मार गिराया था। सेना ने पाकिस्तान से कहा- सीमा पर आतंकी मारा गया, शव ले जाओ कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में शनिवार को…
Read Moreहवा बहुत खराब श्रेणी में, ठंड और कोहरे के चलते लोग परेशान
दिल्ली राजधानी दिल्ली में ठंड और कोहरे के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ठंड से बचने के लिए लोग आग तापते नजर आए। उधर, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक(एक्यूआई) बहुत खराब श्रेणी में (381) दर्ज किया गया है। कड़ाके की ठंड से बचने के लिए दिल्ली में लोग रैन बसेरे में भी रह रहे हैं। जिसके केयर टेकर ने बताया कि यहां यूपी, बंगाल से लोग आए हुए हैं। सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं। दो वक्त का भोजन, मेडिकल और चाय की व्यवस्था भी की गई है।
Read Moreभाजपा के विरोध के कारण दिल्ली में भीषण जाम, जानिए कहां-कहां है परेशानी और कैसे बचें
नई दिल्ली लंबे वीकेंड के बाद दिल्ली-एनसीआर के लोग जब अपने काम पर लौटने के लिए सड़कों पर उतरे तो सुबह से ही उन्हें भीषण जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कोरोना और ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के चलते मेट्रो और बसों में सीट न मिलने लंबी लाइनों की समस्या से जूझ रही दिल्ली हफ्ते के पहले दिन ही शहरभर में लगे ट्रैफिक से बेहाल है। लंबे वीकेंड के बाद दिल्ली-एनसीआर के लोग जब अपने काम पर लौटने के लिए सड़कों पर उतरे तो सुबह से ही उन्हें…
Read Moreकांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की दूसरी बैठक आज दिल्ली में, तमाम दिग्गज नेता लेंगे भाग
देहरादून उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के चयन के लिए कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की दूसरी बैठक सोमवार को नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी। कमेटी के चेयरमैन अविनाश पांडेय की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता भी भाग लेंगे। 45 दावेदारों के नाम हैं फाइनल कांग्रेस पार्टी में उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों के लिए पांच सौ से अधिक दावेदारों ने आवेदन किया है। इससे पूर्व 29 और 30 दिसंबर, 2021 को बैठक हो चुकी है। बताया जा रहा है कि इस…
Read Moreविज ने केंद्र से मांगी 10 लाख कोवाक्सिन की डोज, आज से 15.40 लाख किशोरों काे टीकाकरण
चंडीगढ़ हरियाणा में 15 से 18 आयु वर्ग के 15.40 लाख किशोरों को सोमवार से कोरोनारोधी वैक्सीन लगेगी। अभी 8 लाख से ज्यादा कोवाक्सीन और 31 लाख से ज्यादा कोविशील्ड उपलब्ध है। केंद्र से कोवाक्सीन की 10 लाख खुराक और मांगी गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने आश्वासन दिया है कि वैक्सीन की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने रविवार को राज्यों के साथ कोविड और वैक्सीनेशन पर समीक्षा बैठक की। इस वर्चुअल बैठक में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज भी जुड़े। विज ने कहा…
Read More