अंडर-19 भारतीय टीम का रविवार को बांग्लादेश से होगा सामना

अंडर-19 भारतीय टीम का रविवार को बांग्लादेश से होगा सामना

स्पोर्ट्स युवा ब्रिगेड अब विश्व विजेता बनने से सिर्फ एक जीत दूर है। टूर्नामेंट की अजेय भारतीय टीम का अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में सामना रविवार को बांग्लादेश से होगा। भारतीय टीम लीग में न्यूजीलैंड को हरा चुकी है। चैंपियन बनने की दहलीज पर खड़े यह युवा लड़ाके हर कसौटी पर खरे उतरकर ही यहां तक पहुंचे हैं। जीवन की तमाम चुनौतियाें से पार पाकर इन युवाओं ने अपने लिए नई राह बनाई है। अब इन्हें भविष्य के खिलाड़ी के रूप में देखा जाने लगा है। पर इनके लिए…

Read More

अंडर-19 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में भारत-पाक की भिड़ंत आज

अंडर-19 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में भारत-पाक की भिड़ंत आज

स्पोर्ट्स डेस्क चार बार की चैम्पियन भारतीय टीम अंडर-19 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में मंगलवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से खेलेगी तो उसका लक्ष्य लगातार तीसरे फाइनल में प्रवेश का होगा। दोनों टीमें सेमीफाइनल तक की राह में अपराजेय रही है। भारत ने क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को और पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को हराया। पाकिस्तान के कप्तान रोहेल नजीर ने इस मैच को लेकर बनी हाइप को ज्यादा तूल देने से इनकार किया, लेकिन यह हकीकत है कि टूर्नामेंट में यह सबसे ज्यादा दबाव वाला मैच होगा। इसमें दोनों…

Read More

आज भारत और ऑस्ट्रेलिया की जूनियर टीमें होंगी आमने-सामने

स्पोर्ट्स डेस्क भारत और ऑस्ट्रेलिया की जूनियर टीमें आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में मंगलवार को यहां जब आमने-सामने होंगी तो न सिर्फ रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा बल्कि दोनों टीमों के स्पिनरों के बीच अच्छी प्रतिस्पर्धा भी देखने को मिलेगी। भारतीय टीम में कलाई के स्पिनर रवि बिश्नोई और ऑस्ट्रेलियाई टीम में तनवीर सांघा सफेद गेंद की क्रिकेट में हाल के दिनों में कलाई के स्पिनरों ने अहम भूमिका निभाई है और जूनियर क्रिकेट भी उससे अछूता नहीं है, जहां बिश्नोई टूर्नामेंट के सबसे प्रभावशाली गेंदबाज साबित हुए…

Read More

हिमाचल और मुंबई के बीच सोमवार से धर्मशाला स्टेडियम में मैच,मुंबई टीम धर्मशाला पहुंची

धर्मशाला रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप की मुंबई टीम धर्मशाला पहुंची। गगल एयरपोर्ट से मुंबई की टीम सीधे होटल गई। दूसरी ओर, हिमाचल टीम ने अभ्यास में पसीना बहाया। हिमाचल के खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी का जमकर अभ्यास किया। हिमाचल और मुंबई के बीच सोमवार से धर्मशाला स्टेडियम में मैच शुरू होगा। दोनों टीम इस सीजन के छठे मैच में एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में उतरेंगी। रविवार को मुंबई टीम भी अभ्यास करने एचपीसीए स्टेडियम में आएगी। मुंबई के कप्तान आदित्य तारे, हार्दिक, जितेंद्र तमोर, एसडी लड, जे बिष्ठ,…

Read More

ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में एमडीयू रोहतक को 34-29 से हराकर दूसरी बार कबड्डी में स्वर्ण पदक जीता

शिमला ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में हिमाचल की बेटियों ने इतिहास रच दिया है। टीम ने लगातार दूसरी बार कबड्डी में स्वर्ण पदक जीता है। महात्मा गांधी काशी विद्या पीठ वाराणसी में खेली गई प्रतियोगिता के फाइनल में हिमाचल की टीम एमडीयू रोहतक को 34-29 से हराकर खिताब अपने नाम किया। कप्तान निधि के नेतृत्व में टीम ने सभी छह मुकाबले जीते। नॉर्थ जोन में प्रथम रहने के बाद 17 से 20 जनवरी तक वाराणसी में हुई इस चैंपियनशिप के सोमवार को खेले गए मुकाबले में एचपीयू की महिला टीम…

Read More

महिला विश्व कप क्रिकेट के लिए हरलीन देओल शामिल

शिमला हरलीन देओल – फोटो : फाइल फोटो महिला विश्व कप क्रिकेट के लिए टीम इंडिया में हिमाचल से खेलने वाली ऑलराउंडर हरलीन देओल को भी शामिल किया गया है। प्रतियोगिता आस्ट्रेलिया में 21 फरवरी से खेली जाएगी। बीसीसीआई ने रविवार को वर्ल्ड कप-2020 के लिए टीम इंडिया के 16 नामों की घोषणा कर दी है। 16 सदस्यीय टीम में एचपीसीए की हरलीन देओल को जगह मिली है। वह अपना पहला विश्व कप टूर्नामेंट खेलेंगी। घरेलू स्तर पर हरलीन ने लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इसी का इनाम हरलीन को मिला…

Read More

छठी बार फीफा फुटबॉलर आफ दि इयर बने मेसी, रोनाल्डो और वान को पछाड़ा

स्पोर्ट्स लियोनल मेसी (फाइल फोटो) अर्जेंटीना और बार्सिलोना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी ने सोमवार को अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पुर्तगाल और जुवेंटस के क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पछाड़कर रिकॉर्ड छठी बार फीफा के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर ऑफ द ईयर खिताब जीत लिया। खिताब की दौड़ में इन दोनों के अलावा नीदरलैंड और लिवरपूल फुटबॉलर वर्जिल वान दिक भी थे। मेसी इससे पहले 2009, 2010, 2011, 2012 और 2015 में यह पुरस्कार जीत चुके हैं। पिछली बार क्रोएशिया के लुका मोदरिच यह पुरस्कार जीतकर मेसी और रोनाल्डो के पिछले दस साल से चले…

Read More

विराट कोहली पर लग सकता है बैन, मैदान में तीसरी बार की ये बड़ी गलती

स्पोर्ट्स डेस्क विराट कोहली और अंपायर – फोटो : सोशल मीडिया विराट कोहली एक बार फिर से मैदान पर अपने बर्ताव की वजह से फंस गए हैं। तीसरे टी-20 मैच के दौरान दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी के साथ कंधा टकराने की वजह से आईसीसी ने उन्हें एक नेगेटिव पॉइंट दिया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को मैदान पर दुर्व्यवहार के लिए चेतावनी दी है। साथ ही विराट के अनुशासनात्मक रेकॉर्ड में एक अन्य नेगेटिव पॉइंट भी जोड़ दिया है। इसी के साथ अब विराट के खाते…

Read More

भारतीय टेस्ट टीम का एलान, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किसका कटा पत्ता, किसे मिली जगह?

स्पोर्ट्स डेस्क भारतीय क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो अक्टूबर से शुरू होने वाली तीन मैच की टेस्ट सीरीज के लिए आज भारतीय टीम का एलान हो गया। मुंबई में गुरुवार दोपहर को चयनकर्ताओं ने दिल्ली में मौजूद कप्तान विराट कोहली से बातचीत के बाद 15 सदस्यीय टीम का चुनाव किया। अपेक्षा के अनुरूप सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को टीम में जगह नहीं मिली है। वहीं शुभमन गिल नया नाम है, जिन्हें टेस्ट डेब्यू का मौका मिल सकता है। हाल ही में कैरेबियाई धरती पर वेस्टइंडीज को हराते हुए ऐतिहासिक प्रदर्शन करने…

Read More

विश्व एथलेटिक चैंपियनशिप के लिए आज चयनित होगी टीम, फिटनेस पर निर्भर हिमा दास का चयन

स्पोर्टस डेस्क हिमा दास का विश्व एथलेटिक चैंपियनशिप में खेलना उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा। हिमा इस  चैंपियनशिप के लिए 400 मीटर में क्वालिफाई नहीं कर पाई हैं, लेकिन चार गुणा चार सौ मीटर रिले और मिक्स रिले में वह दौडने की दावेदार हैं। यही कारण है कि उन्हें रिले टीम के साथ चेक रिपब्लिक में रखा गया है, लेकिन चयन समिति के कुछ सदस्य उन्हें पूरी तरह फिट नहीं होने पर चैंपियनशिप में ले जाने के पक्ष में नहीं हैं। फेडरेशन की मेडिकल रिपोर्ट अगर उन्हें फिटनेस पर हरी…

Read More