जोशीमठ (चमोली)। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने माणा तक बदरीनाथ हाईवे खोल दिया है। सोमवार तक मार्ग के समतलीकरण के बाद छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए हरी झंडी मिल जाएगी। हाईवे में अभी तक ऋषिकेश से विष्णुप्रयाग तक आवाजाही हो रही थी। विष्णुप्रयाग से यात्री जंगल के रास्ते किसी प्रकार बैनाकुली तक पहुंच रहे थे। बैनाकुली से बदरीनाथ तक सड़क पहले से ही खुली थी। आपदा के 105वें दिन रविवार को पूरा हाईवे खुल गया है। बीआरओ के मेजर निकेश ने बताया कि मौसम ने साथ दिया तो सोमवार…
Read MoreCategory: National News
सड़क निर्माण के लिए सिदेली के ग्रामीण फिर करेंगे आंदोलन
गोपेश्वर। पोखरी ब्लॉक के हापला घाटी के सिदेली गांव के ग्रामीण सड़क निर्माण के लिए फिर आंदोलन के मूड़ में हैं। पांच वर्ष से ग्रामीण हापला-सिदेली-धोतीधार सड़क निर्माण के लिए आंदोलित थे। अब सड़क को वन भूमि हस्तांतरण की स्वीकृति मिलने के बाद लोनिवि ने सड़क निर्माण कार्य में सिदेली गांव को ही दरकिनार कर दिया। इन दिनों सड़क निर्माण के लिए नेल गांव के जंगल में पेड़ों की गिनती शुरू हो गई है। रविवार को सिदेली ग्राम पंचायत की बैठक में ग्रामीणों ने हापला-कलसिर-धोतीधार मोटर मार्ग के निर्माण कार्य…
Read More‘आपदा के बाद भी पहाड़ सुरक्षित’
उत्तरकाशी। आपदा के बाद से ठप पड़ा साहसिक पर्यटन फिर पटरी पर लौटने लगा है। रविवार को उत्तराखंड और महाराष्ट्र का 11 सदस्यीय पर्वतारोही दल रुद्रगैरा चोटी (5819 मी.) के आरोहण के लिए रवाना हो गया है। जीएमवीएन में आयोजित कार्यक्रम में एवरेस्ट अभियान दल की सदस्य चंद्रप्रभा ऐतवाल ने दल के सदस्यों को पर्वतारोहण के टिप्स दिए। उन्होंने सभी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए फ्लैग ऑफ कर रवाना किया। दल के लीडर यशवंत पंवार ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य देश और दुनिया को यह संदेश देना है…
Read Moreयमुनोत्री की राह में रोड़े ही रोड़े
बड़कोट (उत्तरकाशी)। प्रशासनिक अधिकारी भले ही हाईवे से यमुनोत्री धाम पहुंचे हो, लेकिन श्रद्धालुओं के लिए राह में तमाम रोड़े खड़े हैं। यमुनोत्री हाईवे पर सफर करना बेहद जोखिम भरा है, वहीं पैदल राह भी आसान नहीं है। यमुना का रुख यमुनोत्री मंदिर की ओर होने से खतरा अभी बरकरार है। आपदा के बाद करीब साढ़े तीन माह बाद शनिवार को डीएम डा. पंकज पांडेय ने कई विभागों के अधिकारियों के साथ यमुनोत्री धाम पहुंचकर दूसरे दौर की यात्रा का शुभारंभ कर दिया। डीएम के मुताबिक यमुनोत्री मार्ग छोटे वाहनाें…
Read Moreस्कूटी टच हुई तो कार से घसीटा
नई दिल्ली में जीटीबी एन्क्लेव इलाके में कार सवार दो युवकों ने एक शख्स को उसकी स्कूटी के साथ घसीटा। विरोध करने पर युवकों ने रॉड से उनका सिर फोड़ दिया। बताया गया है कि स्कूटी कार से टच हो गई थी। इससे नाराज युवकों ने स्कूटी में टक्कर मार दी। पुलिस ने घायल शख्स को गंभीर हालत में जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना शुक्रवार दोपहर की है। पुलिस के मुताबिक झिलमिल इलाके में रहने वाले दिनेश शर्मा (55) की विवेक विहार में कपड़ों की दुकान है। शुक्रवार शाम…
Read Moreवेश्यावृत्ति कराने वाली महिला को दस साल कैद
मानव तस्करी लगातार बढ़ रही और पुलिस को इस पर अंकुश लगाने की जरूरत है। यह टिप्पणी विशेष फास्ट ट्रैक अदालत ने वेश्यावृत्ति कराने के मामले में दोषी महिला को दस साल कैद की सजा सुनाते हुए की। अदालत ने महिला को पीड़िता को बंधक बनाने और वेश्यावृत्ति में धकेलने का दोषी ठहराते हुए यह सजा सुनाई। तीस हजारी स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने दोषी महिला पदमा को दस साल कैद के अलावा दस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माने की राशि पीड़िता को मुआवजे के तौर…
Read Moreफैशन डिजाइनर से दुष्कर्म, इंजीनियर गिरफ्तार
नई दिल्ली के पॉश इलाके सफदरजंग एन्क्लेव में शनिवार रात एक इंजीनियर ने फैशन डिजाइनर को शराब पिलाकर उससे दुष्कर्म किया। पीड़ित युवती का मेडिकल कराया गया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। रविवार सुबह करोलबाग निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। � पुलिस के मुताबिक मूल रूप से भागलपुर (बिहार) की रहने वाली 23 वर्षीय मारिया (बदला हुआ नाम) वसंतकुंज में अपने दोस्त परमवीर के साथ लिव-इन-रिलेशन में रहती है। मारिया पेशे से फैशन डिजाइनर है। पिछले दिनों मारिया की पहचान मल्टी…
Read Moreमुस्तफाबाद में चली गोलियां, दो की मौत
नई दिल्ली के गोकलपुरी थानाक्षेत्र के मुस्तफाबाद में अज्ञात बाइकर्स ने अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। गोलियों के शिकार चार युवक हुए। घायलों को स्थानीय लोग व पीसीआर कर्मी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो का इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार, रविवार देर रात मुस्तफाबाद 33 फुटा रोड पर गोलियां चलने से कई लोगों के घायल होने की सूचना मिलते ही जिला पुलिस में हड़कंप मच गया जबकि घटनास्थल पर मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। मौके पर पुलिस को…
Read Moreनवंबर में चुनाव नहीं कराने की मांग
रुद्रप्रयाग। समाजसेवी अजय आनंद नेगी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का समय विस्तारित करने की मांग की है। नेगी ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से नवंबर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव आयोजित करने का निर्णय उचित नहीं है। केदारघाटी में अभी भी स्थितियां सामान्य नहीं हो पाई हैं, ऐसे में चुनाव आयोजित करना अच्छा निर्णय नहीं है। उन्हाेंने कहा कि आपदा के कारण क्षेत्र में भारी जन-धन की हानि हुई है। लोग बेरोजगार, बेघर हो गए हैं। ऐसे में अभी शासन को रोजगार के साधन उपलब्ध कराने, लोगाें को आशियाना…
Read Moreजीआईसी सौंराखाल में गुरुजी ही मार रहे बंक
रुद्रप्रयाग। राजकीय इंटर कॉलेज सौंराखाल में स्कूल के मुखिया बिना अवकाश लिए नदारद चल रहे हैं। मुखिया के गायब होने का फायदा उठाते हुए कर्मचारी भी स्कूल से गायब हो गए। जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) केके गुप्ता के छापा मारे जाने के बाद मामला सामने आया। डीईओ गुप्ता ने बृहस्पतिवार को विकास ख्ंाड जखोली में स्थित जीआईसी सौंराखाल भरदार का आकस्मिक निरीक्षण किया। वे विद्यालय पहुंचे, तो प्रधानाचार्य गायब मिले। रजिस्टर चेक करने के बाद पता चला कि वे सात सितंबर से अनुपस्थित चल रहे हैं। नियमानुसार उनको आकस्मिक अवकाश…
Read More