‘आपदा के बाद भी पहाड़ सुरक्षित’

उत्तरकाशी। आपदा के बाद से ठप पड़ा साहसिक पर्यटन फिर पटरी पर लौटने लगा है। रविवार को उत्तराखंड और महाराष्ट्र का 11 सदस्यीय पर्वतारोही दल रुद्रगैरा चोटी (5819 मी.) के आरोहण के लिए रवाना हो गया है।
जीएमवीएन में आयोजित कार्यक्रम में एवरेस्ट अभियान दल की सदस्य चंद्रप्रभा ऐतवाल ने दल के सदस्यों को पर्वतारोहण के टिप्स दिए। उन्होंने सभी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए फ्लैग ऑफ कर रवाना किया। दल के लीडर यशवंत पंवार ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य देश और दुनिया को यह संदेश देना है कि आपदा के बाद भी हमारा पहाड़ सुरक्षित है ताकि अधिक से अधिक लोग पर्वतारोहण के लिए पहुंचे। उन्होंने बताया कि दल 2 अक्तूबर को गंगोत्री नाला में बेस कैंप स्थापित करेगा। मौसम ने साथ दिया तो छह अक्तूबर को टीम चोटी फतह कर देगी। दल में डिप्टी टीम लीडर गुनीत पुरी, अनुशा, आदित्य सिंह, सौरभ धीमान, शशि बहुगुणा, उदीसा उनियाल, विपुल, सौरभ, श्रीकांत, पीतांबर चंदोला शामिल हैं।

Related posts