अपर सचिव यौन शोषण मामले में दिल्ली से लौटी पुलिस अब नैनीताल के पुलिस ऑफिसर क्लब को भी खंगालेगी। युवती ने इसी पुलिस क्लब में दुराचार और अश्लील वीडियो बनाने का अपर सचिव जेपी जोशी पर आरोप लगाया है। शनिवार को पुलिस टीम नैनीताल पहुंचेगी। पुलिस 16 से 22 अक्तूबर तक नैनीताल पुलिस क्लब में मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ भी करेगी। खासतौर से 17 और 20 अक्तूबर के आंगतुक रजिस्टर को खंगाला जाएगा। पुलिस क्लब में हुआ था दुराचार पुलिस उस अफसर से भी संपर्क की कोशिश करेगी, जिसके नाम…
Read MoreCategory: National News
सिर में फंसी गोली ने ली सर्राफ की जान
अल्मोड़ा। साथी की रिवाल्वर से खेल-खेल में चली गोली सिर पर लगने से गंभीर रूप से घायल सर्राफ तिलक राज वर्मा ने इलाज के दौरान हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। निधन का समाचार मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया। शोक में लाला बाजार और खजांची मोहल्ले की अधिकांश व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। पोस्टमार्टम के बाद उनकी अंत्येष्टि कर दी गई। एसपी अशोक कुमार भट्ट ने कहा है कि आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी। मालूम हो कि बीती सोमवार की रात सर्राफ तिलक वर्मा…
Read Moreपगना को काफलीगैर तहसील में रखने का विरोध
बागेश्वर। पगना क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने विधायक चंदनराम दास को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने सिंचाई और पेयजल समस्या का समाधान करने और आवागमन के लिए सरयू पर पुल बनवाने का आग्रह किया। क्षेत्रवासियों ने इस इलाके को काफलीगैर में शामिल करने का विरोध किया है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि पगना गांव से बागेश्वर तहसील मुख्यालय की दूरी मात्र आठ किमी है, जबकि काफलीगैर यहां से 25 किमी की दूरी पर है। फिर भी इस इलाके को बागेश्वर के बजाए काफलीगैर के…
Read Moreधू-धू कर जल उठा केमिकल से भरा ट्रक
पतंजलि योगपीठ के समीप हाईवे पर शुक्रवार सुबह 28 लाख के केमिकल से लदा ट्रक धू-धू कर जल उठा। लीकेज होने पर एक ड्रम से केमिकल के साइलेंसर पर गिरने से आग लगने की बात सामने आई है। राजस्थान के भिवाड़ी से केमिकल से भरा एक ट्रक यहां सिडकुल की टीसीपीएल और आईटीसी कंपनी आ रहा था। सुबह साढ़े आठ बजे पतंजलि योगपीठ के समीप पहुंचने पर ट्रक के पिछले हिस्से से आग की लपटें उठने लगीं। ट्रक चालक जगत सिंह निवासी अलवर राजस्थान ने ट्रक रोक लिया। आग लगी…
Read Moreहर्षवर्धन की तारीफ में उतरे आडवाणी
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली में पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार डॉ. हर्षवर्धन की तारीफ में उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि देश को पोलियो मुक्त बनाने में उनकी अग्रणी भूमिका रही है। आडवाणी ने पुरानी घटना को याद करते हुए अपने ब्लॉग में लिखा कि वर्ष 2001 में तब के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने� हर्षवर्धन की सराहना करते हुए उन्हें स्वास्थ्य वर्धन कहा था। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंद्रकुमार गुजराल ने भी उन्हें दिल्ली का सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य मंत्री करार दिया था। आडवाणी ने कहा…
Read Moreआप’ उम्मीदवार को पांच लाख देने की कोशिश
आम आदमी पार्टी का दावा है कि उसके एक उम्मीदवार को दिल्ली पुलिस के एक पूर्व एसीपी ने शुक्रवार को चंदे के नाम पर पांच लाख रुपये देने की कोशिश की। उम्मीदवार ने इसकी शिकायत कर स्थानीय थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पार्टी नेता संजय सिंह ने बताया कि फर्जी स्टिंग व अन्ना हजारे की चिट्ठी के मार्फत पार्टी को बदनाम करने वाली कोशिशों का सिलसिला अभी तक थमा नहीं है। दिल्ली पुलिस का पूर्व एसीपी देवेंद्र कुमार पिछले चार दिनों से…
Read Moreकालिख पोतने के मामले में लीपापोती में भाजपा
तहलका की मैनेजिंग एडिटर के घर कालिख पोतने के मामले पर भाजपा लीपापोती करने में लगी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा है कि विजय जौली इस मामले में बिना शर्त खेद व्यक्त कर चुके हैं। उन्होंने पार्टी के सभी पदों पर से इस्तीफा भी दे दिया है। जब राजनाथ सिंह से पूछा गया कि क्या पार्टी ने जौली का सभी पदों से इस्तीफा मंजूर कर लिया है, तो उनका जवाब था कि पत्र अभी मिला है, पार्टी विचार करेगी। उन्होंने कहा कि यह मामला अब समाप्त…
Read Moreभ्रष्टाचार से दिल्ली भी अछूती नहीं: मायावती
बसपा सुप्रीमो मायावती दिल्ली विधानसभा में अपना जनाधार मजबूत करने के लिए तूफानी दौरे पर हैं। शुक्रवार को भी उन्होंने दो चुनावी रैलियों को संबोधित किया। मायावती ने शुरुआत दक्षिणी दिल्ली के तुगलकाबाद से की। वहीं, दोपहर बाद उन्होंने नजफगढ़ में कांग्रेस-भाजपा पर हल्ला बोला। संबोधन में उन्होंने भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी व कानून-व्यवस्था समेत कई मुद्दों पर कांग्रेस और भाजपा को कठघरे में खड़ा किया। मायावती ने कहा कि भ्रष्टाचार से पूरा देश परेशान है। दिल्ली भी इससे अछूती नहीं। बगैर रिश्वत के छोटे-छोटे काम भी संभव नहीं होते। इसका…
Read Moreभाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष की ताजपोशी पर घमासान
हल्द्वानी। भाजपा हल्द्वानी पूर्वी मंडल में युवा मोर्चा अध्यक्ष की ताजपोशी को लेकर संगठन में दो नेताओं के बीच घमासान मच गया है। मंडल अध्यक्ष दिनेश खुल्बे के प्रस्ताव की अनदेखी कर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास भगत ने जगदीश लोशाली को अध्यक्ष बनाने की घोषणा कर दी है। लोशाली की ताजपोशी होने से मंडल अध्यक्ष खुल्बे ने तत्काल कार्यकारिणी को भंग कर उदित सिरोही को अध्यक्ष बना दिया है। मंडल अध्यक्ष और मोर्चा जिलाध्यक्ष के बीच हुए टकराव से कार्यकर्ताओं में हताशा है। हल्द्वानी नगर और पूर्वी मंडलों में युवा…
Read Moreरेप की शिकार युवती मिले तो जोशी ‘फसेंगे’
नौ मन तेल हो तो राधा नाचे, कुछ यही हाल युवती के यौन उत्पीड़न में फंसे अपर सचिव जेपी जोशी के मामले का है। आरोप गंभीर है। जोशी के खिलाफ महिला संगठन मुखर हैं। पता और मोबाइल नंबर नहीं पीड़ित युवती को न्याय दिलाने की पुरजोर मांग हो रही है। लाख टके का सवाल यह है कि युवती आखिर है कहां? दिल्ली में दर्ज कराई एफआईआर में न तो उसका कोई पता-ठिकाना दिया है न मोबाइल नंबर। दिल्ली में जीरो एफआईआर देहरादून में ट्रांसफर हो चुकी है। गेंद राज्य पुलिस…
Read More