इलाज के दौरान भाजयुमो नेता के पुत्र की मौत, हंगामा

बागेश्वर। कमर और पेट दर्द से परेशान जिला अस्पताल में भर्ती भाजयुमो नेता के पुत्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे भड़के परिजनों ने डॉक्टर और कर्मचारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए रातभर हंगामा काटा। बाद में कोतवाली में तहरीर दी गई। खांकर निवासी भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष हरीश नेगी ने अपने 14 वर्षीय पुत्र महेश नेगी को बुधवार की सुबह कमर और पेट दर्द होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शाम के वक्त उसकी तबियत और बिगड़ गई। हरीश नेगी के अनुसार नर्स ने…

Read More

प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण

पौड़ी। जिला प्रशासन ने बस स्टेशन, अपर बाजार और धारा रोड में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इसके तहत उन्होंने सड़कों के किनारे लगे फड़ों और व्यापारियों की ओर से लगाए गए सामान को हटवाया। एसडीएम पीएल शाह की अगुवाई में चलाए गए अभियान की शुरूआत बस स्टेशन से की गई। बाद में उक्त टीम ने धारा रोड, अपर बाजार और कलक्ट्रेट परिसर समेत विभिन्न जगहों पर ठेलियों समेत दुकानों के बाहर फैले सामान को हटवाया।

Read More

करोड़ों की सीटी स्कैन मशीन, कमरे में बंद

पौड़ी। जिला अस्पताल में करोड़ों की लागत से सीटी स्कैन मशीन लगने के बाद भी शहरवासियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्हें सीटी स्कैन के लिए श्रीनगर, देहरादून की दौड़ लगानी पड़ रही है। मशीन को लगाए एक साल हो गया है, लेकिन अभी तक भाभा एटमिक एनर्जी रिसर्च इंस्टीट्यूट से प्रमाणपत्र नहीं मिलने से मशीन अस्पताल को हैंडओवर नहीं हो सकी है। वर्ष 2012 में जिला अस्पताल में करीब दो करोड़ रुपये की लागत से सीटी स्कैन मशीन लगाई गई है। साथ ही करीब एक करोड़…

Read More

आप 17 को चलाएगी सदस्यता अभियान

पिथौरागढ़। दिल्ली की जीत से उत्साहित आम आदमी पार्टी (आप) 17 दिसंबर को रामलीला मैदान में सदस्यता अभियान चलाएगी। पार्टी के जिला संरक्षक केके उप्रेती की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय हुआ कि सुबह 11 बजे से 4 बजे तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। जन सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी। बैठक में जिला संयोजक गोविंद सिंह बिष्ट, जिला सचिव शमशेर महर, सुभाष चंद्र जोशी, कै. पुष्कर शाह, अमर चंद, प्रकाश जोशी, हेम चंद्र नरियाल, हरीश चंद्र पंत, नवीन सिंह धामी, जगदीश कलौनी, दीपा चुफाल, लाल…

Read More

सल्लाचिंगरी में ब्लाक मुख्यालय खोला जाए

पिथौरागढ़। सल्लाचिंगरी क्षेत्र के लोगों ने बड़ावे में उपतहसील के बजाए सल्लाचिंगरी में ब्लाक मुख्यालय खोलने की मांग उठा दी है। क्षेत्र के लोगों ने मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन देकर कहा है कि विकासखंड मुख्यालय बनने से इस पिछड़े क्षेत्र का विकास होगा। ज्ञापन में शेरी चंद, विजय राम, माधवी देवी, मान सिंह, मनीष राम आदि के हस्ताक्षर हैं।

Read More

रणजी में जलवा ‌बिखेर रहे उत्तराखंड के बांकुरे

रणजी ट्रॉफी से यूं तो उत्तराखंड काफी दूर है, लेकिन प्रदेश के कई खिलाड़ी दूसरे प्रदेशों की टीमों का हिस्सा बन इस टूर्नामेंट में जलवा बिखेर रहे हैं। उत्तराखंड के लिए अभिशाप क्रिकेट एसोसिएशनों की आपसी लड़ाई के कारण प्रदेश को अब तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से मान्यता नहीं मिल पाई है। इन एसोसिएशनों की खींचतान दूसरे प्रदेशों के लिए वरदान तो उत्तराखंड के लिए अभिशाप साबित हो रही है। पढ़ें, आर्मी लेफ्टिनेंट ने अपनी क्लासमेट की अस्‍मत लूटी क्योंकि उत्तराखंड से गए खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों के लिए संजीवनी…

Read More

जेपी जोशी प्रकरण पर हाईकोर्ट हुआ सख्त

नैनीताल हाईकोर्ट ने अपर सचिव यौन शोषण प्रकरण में जोशी को ब्लैकमेलिंग करने के मामले में पीड़िता की गिरफ्तारी पर रोक संबंधी याचिका को खारिज कर दिया है। आत्मसर्पण करने के निर्देश युवती को सात दिन के भीतर संबंधित न्यायालय में आत्मसर्पण करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जमानत याचिका पर भी जल्द सुनवाई करने को कहा है। गुरुवार को न्यायमूर्ति यूसी ध्यानी की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। पढ़ें, आर्मी लेफ्टिनेंट ने अपनी क्लासमेट की अस्‍मत लूटी पीड़िता ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अपनी गिरफ्तारी…

Read More

स्टेच्यु ऑफ यूनिटी’ में उत्तराखंड की मिट्टी

गुजरात के नर्मदा डैम के पास बनने बाली ‘स्टेच्यु ऑफ यूनिटी’ के लिए उत्तराखंड की मिट्टी ली गई है। इसके लिए हरिद्वार, रुड़की, रुद्रपुर, काशीपुर और हल्‍द्वानी की मिट्टी ली गई है। रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय एकता ट्रस्ट के बैनर तले 15 दिसंबर को लौह पुरुष की पुण्य तिथि पर देश में 565 स्थानों पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। लौह पुरुष ने आजादी के बाद 565 रियासतों को जोड़ा था। दौड़ का कार्यक्रम उसी बात का प्रतीक है। पढ़ें, आर्मी लेफ्टिनेंट…

Read More

16 परिवारों को नहीं मिले अभी तक भूखंड

नई टिहरी। टिहरी बांध विस्थापित असेना के अनुसूचित जाति के 16 परिवारों को वर्ष 2002 से आवासीय भूखंड नहीं मिल पाए हैं। वर्षों तक पुनर्वास निदेशालय के चक्कर काटने के बाद ग्रामीण थकहार कर ग्रेवासं सेल में गए, लेकिन वहां भी सुनवाई नहीं हुई। टिहरी बांध का रॉकफिल डैम बनाने के लिए असेना में खनन पट्टा दिया गया था, तब गांव के लोगों को विस्थापित किया गया। उसमें गांव के 16 परिवार वह भी हैं, जिन्हें अभी तक आवासीय भूखंड नहीं मिल पाया है। विस्थापित कालू, चैतू और जीत लाल…

Read More

लोनिवि की 178 में से 90 सड़कें बदहाल

गोपेश्वर। जिले में लोक निर्माण विभाग की 178 सड़कों में से 90 सड़कें बदहाल स्थिति में हैं। लोनिवि के अंतर्गत जिले में करीब 24 पैदल मार्गों की स्थिति भी दयनीय बनी हुई है। वहीं, जिले में बदरीनाथ हाईवे सहित सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़कों का जिम्मा संभाले बीआरओ की सुस्ती के चलते हाईवे विस्तारीकरण और सीमा पर बनने वाली सड़कों के निर्माण की गति भी धीमी है। लोनिवि की ये सड़कें हैं बदहाल गोपेश्वर-पोखरी मोटर मार्ग, कुरुड-मांणखी, घाट-थराली, नंदप्रयाग-घाट, कोठियाल सैंण-सैकोट, बिरही-निजमुला मोटर मार्ग, लीसा फैक्ट्री बाई पास (गोपेश्वर), हेलंग-उर्गम मोटर…

Read More