
पौड़ी। जिला प्रशासन ने बस स्टेशन, अपर बाजार और धारा रोड में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इसके तहत उन्होंने सड़कों के किनारे लगे फड़ों और व्यापारियों की ओर से लगाए गए सामान को हटवाया। एसडीएम पीएल शाह की अगुवाई में चलाए गए अभियान की शुरूआत बस स्टेशन से की गई। बाद में उक्त टीम ने धारा रोड, अपर बाजार और कलक्ट्रेट परिसर समेत विभिन्न जगहों पर ठेलियों समेत दुकानों के बाहर फैले सामान को हटवाया।
