दूल्हे के पिता का एक हत्यारोपी गिरफ्तार

लोहाघाट। आठ दिसंबर को रमक गांव से लौट रही बारात को रोककर दूल्हे के पिता की हत्यारोपी कैलाश सिंह पुत्र गंगा सिंह निवासी मंगललेख को गिरफ्तार कर लिया है। राजस्व उप निरीक्षक रुप सिंह कठायत ने बताया कि अन्य लोगों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी पुष्कर सिंह हल्द्वानी के एसटीएच में भर्ती है। तहसीलदार बीएस माहरा का कहना है कि राजस्व उप निरीक्षकों का दल हल्द्वानी से लौट आया है। पुष्कर को स्वस्थ होने में अभी एक पखवाड़े का समय लगना है।…

Read More

साइकिल से टकराकर बाइक सवार महिला की मौत

खटीमा। साइकिल से टकरार बाइक सवार दंपति घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल महिला ने दम तोड़ दिया। बृहस्पतिवार शाम सात बजे इस्लाम नगर निवासी मोहसिन अपनी पत्नी अर्शी (24) और डेढ़ साल की बेटी के साथ बाइक से गौलइया शरीफ से वापस लौट रहे थे। बरी अंजनियां बैरियर के पास बाइक साइकिल सवार से टकरा गई, जिसमें पति-पत्नी दोनों घायल हो गए, जबकि बच्ची सकुशल बच गई। अर्शी को गंभीर अवस्था में पीलीभीत रेफर किया गया। परिजन जब पीलीभीत लेकर पहुंचे तो चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर…

Read More

नोट पर कुछ लिखा है तो भी बैंक लेगा, बशर्ते..

नोट पर कुछ लिखा है तो घबराने की जरूरत नहीं है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने क्लीन करेंसी पालिसी में बैंकों के लिए स्पष्ट गाइड लाइन जारी की है। आरबीआई ने कहा कि पहली जनवरी से लिखे हुए नोट स्वीकारने से कोई भी बैंक आनाकानी नहीं कर सकता है। बशर्ते नोट पर किसी भी राजनीतिक दल के प्रचार संबंधी स्लोगन न हो। असमंजस की स्थिति पैदा हो गई थी एक जनवरी से लागू हो रही क्लीन करेंसी पॉलिसी में नोट पर कुछ भी लिखना, नोटों की माला बनाना और हवा…

Read More

नोटों को भी लगती है ‘छूत’ की बीमारी

छूत की बीमारी नोटों को भी लगती है। जंग और फफूंद लगा एक भी नोट किसी गड्डी में शामिल हो तो वह पूरी गड्डी को बरबाद कर देता है। ऐसे में जब रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया देश में साफ-सुथरे नोटों के संचालन पर जोर दे रहा है, इस तरह के नोट उसे परेशानी में डाल सकते हैं। नमी वाले स्थानों पर रखे नोटों में ऐसी समस्या अक्सर उत्पन्न हो जाती है। बैंक के कैशियर इस तरह के नोटों को छांटकर अलग कर दे रहे हैं। फफूंद लगने पर नोट पर…

Read More

अन्‍ना के मंच पर भिड़े आप के गोपाल राय और वीके सिंह

अन्‍ना हजारे और आम आदमी पार्टी के बीच की लड़ाई खुलकर सामने आ गई है। जनलोकपाल के लिए रालेगण सिद्घी में अनशन पर बैठे अन्‍ना हजारे के मंच पर आज आम आदमी पार्टी के सदस्य गोपाल राय और अन्ना के नए साथी जनरल वीके स‌िंह के बीच जमकर बहस हुई। गोपाल राय ने वीके सिंह पर टिकट के लिए नरेंद्र मोदी की परिक्रमा करने का आरोप लगाया। जब‌कि जनरल वीके सिंह ने आम आदमी पार्टी पर भ्रष्टाचार की लड़ाई को कमजोर करने का आरोप लगाया। बहस में अन्ना ने हस्तक्षेप…

Read More

पढ़ाई की जगह स्कूल में छलक रहे थे जाम

11वीं के चार छात्रों को क्लासरूम में शराब पीते हुए पकड़ लिया गया, जिन्हें स्कूल द्वारा निष्कासित कर दिया गया। पढ़ें, आर्मी लेफ्टिनेंट ने अपनी क्लासमेट की अस्‍मत लूटी वहीं, प्रधानाचार्य की सख्ती से गुस्साए आरोपी छात्रों ने डिग्री कॉलेज के छात्रनेताओं के साथ स्कूल में जमकर ऊधम किया। जगदंबा नगर पानी की टंकी के पास स्थित सैक्रेड हार्ट स्कूल में अगले सप्ताह वार्षिकोत्सव होना है। कक्षा खाली देख पी डाली शराब स्कूल में पढ़ाई के साथ ही कार्यक्रम की रिहर्सल भी चल रही है। बताते हैं कि नौ दिसंबर को…

Read More

बाबा रामदेव के खाद्य उत्पाद में हुआ बड़ा ‘बदलाव’

रामदेव की कंपनी पतंजलि के फूड प्रोडक्ट से आरोग्य शब्द हटा दिया गया है। पहले पतंजलि आरोग्य ब्रांड नेम से बिकने वाले खाद्य उत्पाद अब केवल पतंजलि के नाम से बाजार में उपलब्ध होंगे। कंपनी प्रबंधन ने रैपर बदले खाद्य सुरक्षा विभाग ने आरोग्य शब्द पर आपत्ति लगाई थी, जिसके बाद कंपनी प्रबंधन ने रैपर बदल दिए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 16 अगस्त 2012 को कनखल स्थित दिव्य योग मंदिर के बिक्री केंद्र से नमक, बेसन आदि के सैंपल भरे थे। आरोग्य शब्द पर आपत्ति लगाते हुए…

Read More

बीआरओ के पास ही रहने दें हाईवे : अजेंद्र

रुद्रप्रयाग। केदारघाटी विस्थापन एवं पुनर्वास संघर्ष समिति ने सीमा सड़क संगठन से केदारनाथ एनएच की जिम्मेदारी किसी और को देने पर आपत्ति जताई है। समिति ने विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल से मुलाकात कर आवश्यक निर्देश राज्य सरकार को देने की मांग की है। समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि अभी तक प्रभाविताें के लिए स्थायी आवासाें का निर्माण नहीं हो पाया है, जबकि सरकार लगातार प्रभाविताें की समस्याआें के निराकरण की बात कह रही है। उन्हाेंने विधानसभा अध्यक्ष से आवास निर्माण के लिए एकमुश्त उचित आर्थिक पैकेज…

Read More

सराहनीय कार्यों के लिए बीएसएफ सम्मानित

गुप्तकाशी। आपदा के बाद कालीमठ घाटी के पुनर्निर्माण में जुटी बीएसएफ को जीवन निर्माण एजूकेशन सोसाइटी की ओर से सम्मानित किया गया। डॉ. जैक्सवीन नेशनल स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह का शुभारंभ बीएसएफ के कमांडेंट आरकेएस नेगी, प्रधानाचार्य सुनीता नेगी ने किया। समारोह में सोसाइटी के चेयरमैन लखपत राणा ने कहा कि कालीमठ घाटी के पुनर्निर्माण में बीएसएफ की ओर से जो आत्मीयता व अपनत्व दिखाया गया, वह सराहनीय है। बीएसएफ ने पूरे क्षेत्र की आराध्य देवी को ही नहीं बचाया, बल्कि क्षेत्र के अस्तित्व को भी बरकरार रखा। बीएसएफ…

Read More

अन्ना के समर्थन में निकाला जुलूस

बागेश्वर। जल लोकपाल कानून के लिए समाज सेवी अन्ना हजारे के आंदोलन के समर्थन में जुलूस निकाल प्रदर्शन किया गया। संसद के शीतकालीन सत्र में इस विधेयक को पास कराने की मंाग की गई। जन लोकपाल कानून संघर्ष समिति के बैनर तले बृहस्पतिवार की सुबह नुमाइशखेत मैदान से जुलूस निकाला गया। प्रदर्शनकारी जन लोकपाल कानून और समाजसेवी अन्ना हजारे के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे। बाद में तहसील पहुंचकर प्रदर्शनकारियाें ने सभा की। वक्ताआें ने अन्ना हजारे के आंदोलन के समर्थन में भविष्य में भी प्रदर्शन करने की धमकी…

Read More