बीआरओ के पास ही रहने दें हाईवे : अजेंद्र

रुद्रप्रयाग। केदारघाटी विस्थापन एवं पुनर्वास संघर्ष समिति ने सीमा सड़क संगठन से केदारनाथ एनएच की जिम्मेदारी किसी और को देने पर आपत्ति जताई है। समिति ने विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल से मुलाकात कर आवश्यक निर्देश राज्य सरकार को देने की मांग की है।
समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि अभी तक प्रभाविताें के लिए स्थायी आवासाें का निर्माण नहीं हो पाया है, जबकि सरकार लगातार प्रभाविताें की समस्याआें के निराकरण की बात कह रही है। उन्हाेंने विधानसभा अध्यक्ष से आवास निर्माण के लिए एकमुश्त उचित आर्थिक पैकेज देने और केदारनाथ एनएच को बीआरओ से अन्यत्र हस्तांतरित नहीं करने की मांग की। मुलाकात करने वालों में समिति के संयोजक डा. योगंबर सिंह नेगी, प्रवीण दानू आदि शामिल थे।

Related posts